एक ज़माना था जब बॉलीवुड सेलेब्स अपने बच्चों को ग्लैमर की दुनिया में ऑफिशयल रूप से लॉन्च करते थे। इसके बाद ही लोग सेलेब्स के इन बच्चों के बारे में धीरे-धीरे जान पाते थे। लेकिन, आज ऐसा नहीं है। शाहरुख खान के बच्चों से लेकर श्री देवी की बेटियों तक, सेलेब्रिटी किड्स की अपनी पहचान है, फिर चाहे वो फिल्मों का हिस्सा हों, या न हों, सोशल मीडिया पर उनके खुद के लाखों फॉलोअर्स हैं। आर्यन खान का कूल एटीट्यूड हो या आलिया इब्राहिम का एंटी स्लट शेमिंग पोस्ट, खुद इन्हें देखकर लगता है कि ये पूरी तरह से तैयार हैं ग्लैमर की दुनिया का नेक्स्ट जेनरेशन बनने के लिए। मिलिए सेलेब्रिटीज़ के इन बच्चों से-
