यह दौर है उस आधी आबादी का जिसे दशकों तक रूढि़वादी समाज ने नजरबंद रखा था। उसके हक, उसके सम्मान, उसके अस्तित्व को हमेशा नकारा गया। लेकिन आज यही आधी आबादी यानी भारतीय महिलाएं रोज एक नया इतिहास रच रही हैं। सफलता का यह स्वाद महिलाओं ने आसानी से नहीं चखा, इसके पीछे लंबी संघर्ष की दास्तां है। इस बार हम हिंदुस्तान की ऐसी ही 25 महिलाओं का जिक्र कर रहे हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर अपने लक्ष्य को ही हासिल नहीं किया बल्कि अनेक पुरुषों को भी पीछे छोड़ दिया।
