निर्देशक समीर सिप्पी की फिल्म इश्क फॉरएवर की स्टार कास्ट पूरे ज़ोर शोर से फिल्म के प्रमोशन में जुटी है। 16 फ़रवरी को फिल्म के स्टार्स लीज़ा रे, रूही सिंह और कृष्णा चतुर्वेदी नॉएडा पहुंचे थे। यह फिल्म 19 फ़रवरी को बॉक्स ऑफिस पर आएगी और इसी के साथ फिल्म के हीरो कृष्णा चतुर्वेदी अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत करेंगे।
रूही सिंह भी धीरे-धीरे ग्लैमर जगत में अपनी जगह बना रही है और इश्क़ फॉरएवर उनकी दूसरी फिल्म है। इसके पहले दर्शकों ने उन्हें मधुर भंडारकर की फिल्म कैलेंडर गर्ल में देखा था।
लीज़ा रे ने पिछले दस सालों में ज्यादातर हॉलीवुड में रोल्स किये हैं जिनमें डाक्यूमेंट्री , शो होस्ट और रोमांटिक फिल्में शामिल हैं। हिंदी फिल्मों में उन्हें साल 2001 में आई कसूर में देखा गया था।
इश्क़ फॉरएवर के बारे में लीज़ा का कहना है की क्यूंकि इस फिल्म में उन्हें अपने उम्र की एक मैच्योर स्वतंत्र वुमन का किरदार निभाने मिला है इसलिए उन्हें ये फिल्म पसंद आई। रूही सिंह के अनुसार यह फिल्म प्यार के एहसास से जुड़ी है और इसमें हर उम्र में प्यार के फाॅरएवर अंदाज को दिखाया गया है, लेकिन कहानी में कई ट्विस्ट हैं और यही इसकी ख़ासियत है।
तस्वीरों में देखिए फिल्म ‘इश्क फॅारएवर’ के स्टारकास्ट की एक झलक –
