Posted inधर्म

धर्म का अर्थ – ओशो

वास्तविक धर्म को ईश्वर और शैतान, स्वर्ग और नरक से कुछ लेना-देना नहीं है। धर्म के लिए अंग्रेजी में जो शब्द है ‘रिलीजन’ वह महत्त्वपूर्ण है। उसे समझो, उसका मतलब है खंडों को, हिस्सों को संयुक्त करना; ताकि खंड-खंड न रह जाएं वरन पूर्ण हो जाएं। ‘रिलीजन’ का मूल अर्थ है एक ऐसा संयोजन बिठाना कि अंश-अंश न रहे बल्कि पूर्ण हो जाए। जुड़ कर प्रत्येक अंश स्वयं में संपूर्ण हो जाता है। पृथक रहते हुए प्रत्येक भाग निष्प्राण है। संयुक्त होते ही, अभिन्न होते ही एक नई गुणवत्ता प्रकट होती है-पूर्णता की गुणवत्ता। और जीवन में उस गुणवत्ता को जन्माना ही धर्म का लक्ष्य है। ईश्वर या शैतान से धर्म का कोई संबंध नहीं है।

Posted inधर्म

धर्म की साधना होती है, शिक्षा नहीं

इस दुनिया में दो-तीन अरब लोग हैं। चार-छ: अरब आंखें हैं। एक अंधे आदमी की दो आंखों का जो मूल्य है, वह छ: अरब आंखों का नहीं है। मैं आपसे यह कहना चाहूंगा। अपने भीतर श्रद्घा की जगह विवेक को जगाने के उपाय करने चाहिए और विवेक को जगाने के क्या नियम हो सकते हैं, उस संबंध में थोड़ी-सी बात आपसे कहूं।

Gift this article