Posted inट्रेवल

यात्रा का भरपूर आनंद

पिछली गर्मियों की बात है। गोखले परिवार का छुट्टियों में कहीं भी जाने का प्रोग्राम नहीं था पर जब पास-पड़ोस के कई लोग विभिन्न स्थलों पर घूमने चले गये, तो गोखले जी के बच्चे तथा पत्नी भी कहीं चलने की जिद करने लगी। उन्होंने कितना समझाया “अगले साल कहीं घूमने जरूर चलेगे। अभी इतनी जल्दी रिजर्वेशन भी नहीं मिलेगा, और न ही किसी होटल में जगह मिलेगी। सभी अच्छे होटल तो पहले ही बुक हो गये होंगे।” पर पत्नी तथा बच्चे अपनी जिद पर अड़े रहे। हार कर गोखे जी भी राजी हो गये। बडे़ ही उत्साह के साथ सबने नैनीताल जाने का प्रोग्राम बनाया। पर ट्रेन में चढ़ते ही घूमने का आधा उत्साह तो खत्म हो गया। बगैर रिजर्वेशन के यात्रा करने का बुरा अनुभव हुआ। नैनीताल पहुंचने पर कितने ही अच्छे होटलों में पूछा, पर सभी पर्यटकों से भरे थे। अंत में एक सामान्य से होटल में जगह मिली, जहां की व्यवस्था बहुत खराब थी। लौटते वक्त भी ट्रेन में सबका बुरा हाल हो गया। तब उनकी पत्नी के मुख से निकल ही गया, “इससे तो घर में ही अच्छे-भले थे। आइन्दा कभी हड़बड़ी में कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम नहीं बनाऊंगी।”

Posted inलाइफस्टाइल

इन 10 टिप्स से महंगी साड़ियों की करें देखभाल

अगर आपके वार्डरोब में महंगी-महंगी साड़ियां पड़ी हैं और आपके पास इन्हें पहनने के लिए मौके कम हैं, तो हमारे बताएं इन ईज़ी टिप्स को अपनाकर आप अपनी साड़ियों का ख्याल रख सकती हैं ताकि आपकी ये साड़ियां लंबे समय तक खूबसूरत और बेदाग बनी रहे।

Gift this article