Married Life Tips for Newlywed
Married Life Tips for Newlywed

शादी से पहले लड़का लड़की के लिए जानना जरुरी है ये जरुरी बातें

शादी के बाद की सुखी और प्यार भरी ज़िन्दगी के लिए ये जरूरी है कि दोनों ही एक-दूसरे को अच्छे से समझें और जानें।

Married Life Tips: शादी एक प्यारा बंधन है, जिसमें दो लोगों के ही नहीं बल्कि दो परिवारों के रास्ते एक हो जाते हैं। दोनों परिवार अपने सुख दुःख बांटते हैं और हमेशा एक दूसरे के साथ हर परिस्तिथि में खड़े नज़र आते हैं। लेकिन ऐसे रेशम से रिश्तों के लिए होने वाले दूल्हा दुल्हन एक दूसरे के बारे में कुछ बातें जान लें तो उन दोनों के आपस में ही नहीं बल्कि दोनों परिवार के रिश्तों में भी नयापन और सकारात्मकता आ जाती है। इसलिए शादी के बाद की सुखी और प्यार भरी ज़िन्दगी के लिए ये जरूरी है कि दोनों ही एक-दूसरे को अच्छे से समझें और जानें।

इसलिए अगर शादी से पहले लड़का-लड़की आपस में इस बारे में बात कर लें तो ज्यादा बेहतर है।

दोनों पार्टनर की फाइनेंसियल प्लानिंग और खर्च करने की आदतें रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। शादी से पहले ही लड़का लड़की को एक दूसरे से इस बारे में खुल कर बात कर लेनी चाहिए। पैसों को ले कर दोनों पार्टनर क्या सोचते हैं और उनके खर्च करने की आदतें कैसी हैं, हो सकता है की एक पार्टनर काफी खर्चीला हो और दूसरा बचत के बारे में ज्यादा सोचता हो।

लड़का लड़की के लिए शादी से पहले एक दूसरे की आदतें, सोच और किसी भी चीज को ले कर नज़रिया जान लेना बहुत जरुरी है। क्यूंकि शादी का रिश्ता जीवन भर का होता है और दोनों को एक दूसरे के साथ सामंजस्य बैठा कर चलना होता है तभी रिश्ते अच्छे बने रहते हैं। एक दूसरे के बारे में जान लेने से दोनों को ये समझ आ जाएगा की उन्हें जीवन साथ बिताना है या नहीं।

किसी भी इंसान की मानसिक स्तिथि उसके पूरे जीवन पर काफी गहरा असर डालती है। शादी से पहले ही दोनों के लिए ये समझना जरुरी है की दोनों की मानसिक स्तिथि क्या है, जैसे क्या वो ज्यादा सोचने विचारने में विश्वास रखते हैं, किसी भी चीज को दिल से लगा लेते हैं या जल्दी फैसले ले लेते हैं। अगर दोनों की भावनात्मक और मानसिक स्तिथि एक दूसरे से नहीं मिलती तो उनके लिए आगे जीवन में कई समस्याएं कड़ी हो सकती हैं।

हर इंसान सेक्स को ले कर अलग अलग तरह की सोच रखता है। किसी को ज्यादातर सिर्फ रोमांटिक बातें करना पसंद आता है, तो किसी को रोमांस से दूरी बनाये रखना। इसी तरह सेक्स को लेकर भी अगर दोनों की सोच बहुत अलग है तो आगे उनके जीवन में काफी दिक्कत आ सकती है।

शादी से पहले लड़का और लड़की एक-दूसरे से फ्यूचर प्लानिंग डिसकस कर लें तो ज्यादा बेहतर है। आगे आने वाले जीवन को ले कर दोनों क्या सोच रखते हैं, क्या करना चाहते हैं और जीवन को ले कर उनके लक्ष्य क्या हैं ये जान लेना बेहद जरुरी है। ये जान लेना इसलिए जरुरी है ताकि दोनों का जीवन एक दिशा में सकारात्मक रूप से आगे बढ़े।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...