डेटिंग की दुनिया में हेरफेर का नया तरीका है 'ब्रेड क्रम्बिंग', कहीं आप तो नहीं है ऐसे रिश्ते में: Breadcrumbing in Relationship
Breadcrumbing in Relationship

Overview:

कई बार लोगों को यह समझ ही नहीं आता कि सामने वाला आखिर चाहता क्या है। कभी वो साथ होते हुए भी साथ नहीं होता, तो कभी दूर जाने पर रोकने की इतनी कोशिश करता है कि आप अलग भी नहीं हो पाते। रिश्तों की ऐसी ही जद्दोजहद को नाम दिया गया है 'ब्रेड क्रम्बिंग' का।

Breadcrumbing in Relationship: रिश्तों की दुनिया बहुत ही अजीब है। इसमें इतने सारे मोड़, रास्ते और उतार-चढ़ाव हैं कि मंजिल तक पहुंचना कई बार बहुत ही मुश्किल हो जाता है। कई बार तो लोगों को यह समझ ही नहीं आता कि सामने वाला आखिर चाहता क्या है। कभी वो साथ होते हुए भी साथ नहीं होता, तो कभी दूर जाने पर रोकने की इतनी कोशिश करता है कि आप अलग भी नहीं हो पाते। रिश्तों की ऐसी ही जद्दोजहद को नाम दिया गया है ‘ब्रेड क्रम्बिंग’ का। क्या है ब्रेड क्रम्बिंग, यह हर उस शख्स को जानना चाहिए जो रिश्ते में सही फैसला नहीं ले पा रहा है।

Breadcrumbing in Relationship-ब्रेड ​क्रम्बिंग को आप डेटिंग की दुनिया में हेरफेर का नया तरीका बोल सकते हैं।
Bread crumbing is a new form of manipulation in the dating world.

ब्रेड ​क्रम्बिंग को आप डेटिंग की दुनिया में हेरफेर का नया तरीका बोल सकते हैं। इसमें शामिल शख्स अपने पार्टनर की भावनाओं से लगातार खेलता रहता है। वह अपने रिश्ते पर सिर्फ इतना ही ध्यान देता है कि सामने वाला उसे छोड़ न सके। वह अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं बताता है। आपसे कोई वादा नहीं करता है, आपको अपने रिश्ते के भविष्य के बारे में भी नहीं बताता, लेकिन आपको आजाद भी नहीं छोड़ता। वह दूर रहकर भी सामने वाले शख्स को कंट्रोल करने की कोशिश करता है। हालांकि अपनी जिंदगी में पार्टनर की दखलअंदाजी को पसंद नहीं करता। अगर आप भी एक ब्रेड क्रम्बिंग रिश्ते में शामिल हैं तो आपको कई इशारे मिलेंगे।

रिश्ते में अगर ब्रेड क्रम्बिंग हो रही है तो उसका पहला लक्षण ये है कि वह शख्स आपको कोई महत्व नहीं देगा। आप चाहे कितनी भी कोशिश करें, वह आप पर ध्यान ही नहीं देगा। लेकिन जैसे ही उसे लगेगा कि आप उससे दूर जाने वाले हैं तो वो एकदम से अपना सारा प्यार आप पर लुटा देगा। यह उसका आपको रोकने का और कंफ्यूज करने का एक तरीका है। ऐसा करके वह आपको रोक लेगा। कुछ दिन ठीक रहेगा और फिर वापस पुरा ढर्रा शुरू हो जाएगा।

जब कोई शख्स आपके साथ ब्रेड क्रम्बिंग करता है तो वह आपके फोन और मैसेज का कभी भी एक बार में जवाब नहीं देगा। वो अपनी सुविधा के अनुसार आपको बाद में जवाब देगा। इससे वह अपना महत्व बताता है। कई बार वह जानकर ऐसा करता है। अगर आपका पार्टनर भी अक्सर आपके साथ ऐसा कर रहा है तो आपको सावधान होने की जरूरत है।

जैसा कि हमने बताया ब्रेड ​क्रम्बिंग का मतलब ही है प्यार में हेराफेरी। ऐसा शख्स आपसे तब बिलकुल नहीं मिलेगा, जब आपके पास समय होगा या आप कुछ प्लान बनाएंगे। वह आपको मिलने के लिए उस समय बोलेगा, जब आप उससे मिल ही नहीं सकते। यानी वो पहले से ही जानता होगा कि आप बिजी हैं और उस समय निकल ही नहीं सकते। ऐसा करके वो आपको यह जताने की कोशिश करता है कि वह आपसे मिलना चाहता है। आप ही उसे समय नहीं देते।

अगर इन लक्षणों को जानने के बाद आपको भी महसूस होता है कि आप एक ब्रेड क्रम्बिंग रिश्ते में हैं तो आपको इस विषय में फिर से सोचना चाहिए। क्योंकि आमतौर पर ऐसे लोग आपका जिंदगी भर साथ नहीं देते। ध्यान रखें आप बहुत खास हैं। किसी को भी अपनी भावनाओं के साथ ऐसे खेलने का मौका नहीं देना चाहिए। ऐसा रिश्ता सिर्फ एक भ्रम होता है, जिसे निभाकर भी आप खुश नहीं रह पाते हैं। इसलिए ऐसे शख्स से दूरी ही अच्छी है। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...