hidden signs a woman is falling in love with you
hidden signs a woman is falling in love with you Credit: Istock

Intimacy Tips: किसी भी रिश्‍ते में इंटिमेसी सिर्फ शारीरिक नजदीकियां बढ़ाने का जरिया मात्र नहीं होती बल्कि ये कपल के भावनात्‍मक और मानसिक रिश्‍ते को भी मजबूत बनाने का काम करती है। इंटिमेसी दो लोगों के बीच निकटता, बंधन और गहरे स्‍नेह की भावना है। इसमें आपसी देखभाल, स्‍वीकृति, विश्‍वास और संवेदनशीलता शामिल होती है। इंटिमेसी कपल्‍स के बीच अनुभवों को साझा करने, खुले संचार, शारीरिक स्‍पर्श और क्‍वालिटी टाइम बिताने के माध्‍यम से विकसित होती है। कई बार काम की अधिकता और व्‍यवस्‍तता के चलते कपल्‍स इन छोटे-छोटे लेकिन जरूरी अनुभवों से दूर हो जाते हैं। अगर आप भी अपने रिश्‍ते में इस कमी को महसूस कर रहे हैं तो इस वैलेंटाइन डे पर अपने डेली रुटीन में कुछ बदलाव लाएं, जो पार्टनर के साथ इंटिमेसी बढ़ाने में जरूर मददगार होगी।   

बार-बार करें हग

Intimacy Tips-वैलेंटाइन डे पर बढ़ाएं इंटिमेसी
Hug often

अपने प्‍यार को दर्शाने के लिए वैसे तो किसी भाषा और संकेत की आवश्‍यकता नहीं होती लेकिन यदि आप अपने पार्टनर को पैंपर करना चाहते हैं तो उन्‍हें थोड़ी-थोड़ी देर में हग कर सकते हैं। जी हां, हग करने से सिर्फ नजदीकियां ही नहीं बढ़ती बल्कि भावनात्‍मक जुड़ाव भी होता है। वैलेंटाइन डे पर यदि आप अपने पार्टनर को प्‍यार और विश्‍वास जताना चाहते हैं तो उन्‍हें हग करें।

6 सेकेंड किस

लव लाइफ में इंटिमेसी बढ़ाने के लिए जरूरी नहीं कि आप प्रतिदिन सेक्‍स करें। अपना प्‍यार दर्शाने के लिए आप पार्टनर को 6 सेकेंड किस कर सकते हैं। 6 सेकेंड का किस कभी भी किया जा सकता है। सुबह जागने के बाद, ब्रेकफास्‍ट टेबल पर, किचन में साथ काम करने पर, ऑफिस जाने से पहले या फिर बिस्‍तर पर किस कर सकते हैं। वैलेंटाइन डे को खास बनाने का ये सबसे आसान और बेहतरीन तरीका है। इससे दोनों के बीच की नजदीकियां बढ़ेगी और सेक्‍स लाइफ को भी स्‍पार्क मिलता रहेगा।

आई कॉन्‍टेक्‍ट बढ़ाएं

काम और व्‍यस्‍तता के बीच कई बार पार्टनर के पास एक-दूसरे के साथ बात करने और देखने का समय ही नहीं होता। जिस वजह से रिश्‍ते में दूरियां आना स्‍वाभाविक है। इस वैलेंटाइन आप अपने रिश्‍ते को नया स्‍पार्क दें और पार्टनर के लिए थोड़ा समय निकालें। आराम की स्थिति में एक-दूसरे के सामने बैठ जाएं और बिना बोले 4-5 मिनट तक पार्टनर से आई कॉन्‍टेक्‍ट करें। उनकी भावनाओं पर ध्‍यान दें। आई कॉन्‍टेक्‍ट करने से इंटिमेसी और सेक्‍स डिजायर बढ़ती है। इसलिए इसका अभ्‍यास नियमित रूप से करना चाहिए।

स्‍पर्श बनाए रखें

keep in touch
keep in touch

कई बार शारीरिक दूरियां भी कपल्‍स के बीच इंटिमेसी को कम कर सकती है। इंटिमेसी बढ़ाने के लिए जरूरी नहीं कि आप सेक्‍स करें, शारीरिक स्‍पर्श भी प्‍यार की भावनाओं को जगाने का काम कर सकता है। वैलेंटाइन डे को खास और यादगार बनाने के लिए आप अपने पार्टनर को शारीरिक स्‍पर्श दे सकते हैं। किचन में काम करते वक्‍त उनके गालों को छूना, डिनर टेबल पर हाथ पकड़ना या बालों को सहलाने जैसे छोटे-छोटे मूवमेंट आपके रिश्‍ते की गर्माहट को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।   

फोन-फ्री मुलाकात

वर्तमान में मोबाइल फोन रिश्‍ते को तोड़ने और दूरियां बढ़ाने का काम कर रहा है। क्‍यों न इस वैलेंटाइन डे को पूरी तरह से अपने प्‍यार के नाम किया जाए। मोबाइल फोन से दूरी बनाना आज के दौर में बेहद मुश्किल काम है लेकिन कुछ देर या 30 मिनट तक आप अपने मोबाइल फोन को बंद कर दें और पार्टनर के साथ क्‍वालिटी टाइम बिताएं। इस 30 मिनट में आप अपनी बैटरहाफ के लिए खाना बना सकते हैं, सरप्राइज प्‍लान कर सकते हैं या फिर प्‍यारभरी बातें कर सकते हैं। यकीन मानिए ये पल आपके लिए यादगार बन सकता है। बस इसके लिए आपको थोड़ा एफर्ट लगाना होगा।

सेंसुअल लव नोट्स

वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए आप अपने पार्टनर को सेंसुअल लव नोट्स दे सकते हैं। ध्‍यान रखें कि ये लव नोट्स खास होने चाहिए। इसमें आप पार्टनर के बॉडी पार्ट्स यानी अंगों की तारीफ कर सकते हैं, नॉन-वेज जोक्‍स लिख सकते हैं या फिर सेक्‍स के लिए पार्टनर को इनवाइट कर सकते हैं। ये नोट्स सेक्‍स भावनाओं को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। साथ ही अपनी इच्‍छाओं को खुलकर बताने का मौका भी मिल जाता है।

सेक्‍स शेड्यूल करें

सेक्‍स करने का कोई निश्चित समय नहीं होता लेकिन यदि आप इसे शेड्यूल करते हैं तो सेक्‍स के प्रति जिज्ञासा बढ़ सकती है। इंटिमेसी बढ़ाने के लिए योजना बनाना इसके महत्‍व को प्रदर्शित करता है। सेक्‍स को रात के अलावा दोपहर और सुबह के समय भी किया जा सकता है। अधिकांश कपल्‍स बैड रूम में ही सेक्‍स करना पसंद करते हैं लेकिन इसे रोमांचक बनाने के लिए सेक्‍स की पोजीशन और लोकेशन में भी बदलाव किया जा सकता है। सेक्‍स का आनंद किचन प्‍लेटफॉर्म, टेबल टॉप, चेयर और बालकनी में भी उठाया जा सकता है।

बाथ टब करें शेयर

वैलेंटाइन डे पर बढ़ाएं इंटिमेसी
share bath tub

इंटिमेसी बढ़ाने के लिए कपल्‍स का एक-साथ क्‍वालिटी टाइम बिताना जरूरी होता है। जी हां, जैसे-जैस रिश्‍ता आगे बढ़ता है या पुराना हो जाता है कपल्‍स के बीच की दूरियां बढ़ने लगती हैं। रिश्‍ते को मजबूत बनाने और नजदीकियों को कम करने के लिए आप बाथटब शेयर कर सकते हैं। एक-साथ नहाने से सेक्‍स डिजायर बढ़ती है और क्‍वालिटी टाइम बताने का मौका भी मिल जाता है। इस दौरान कपल्‍स अपनी भावनाएं व्‍यक्‍त कर सकते हैं, एक-दूसरे की तारीफ कर सकते हैं और फ्यूचर प्‍लानिंग भी कर सकते हैं।

एक-दूसरे की करें मसाज

वैलेंटाइन डे कपल्‍स के लिए बेहद खास होता है। इस‍ दिन अधिकांश कपल्‍स डेट पर जाते हैं या बाहर जाकर एंज्‍वॉस करना पसंद करते हैं। यदि आप इस दिन को घर पर ही एंज्‍वॉय करना चाहते हैं तो एक-दूसरे की मसाज कर सकते हैं। ऐसा करने से इंटिमेसी तो बढ़ेगी ही साथ ही तनाव को कम करने में भी मदद मिल सकती है। बारी-बारी से एक-दूसरे की मसाज करने से शारीरिक, भावनात्‍मक और मानसिक स्थिति में भी सुधार होता है। माहौल को हल्‍का बनाने के लिए सुगंधित मोमबत्तियों, फूलों और सूदिंग म्‍यूजिक का इस्‍तेमाल किया जा सकता है।

इंटिमेट एक्‍सरसाइज

कपल्‍स के बीच इंटिमेसी को बढ़ाने में एक्‍सरसाइज भी अहम रोल प्‍ले कर सकती है। शरीर को स्‍वस्‍थ्‍य और फिट रखने के लिए अधिकतर लोग एक्‍सरसाइज का सहारा लेते हैं। लेकिन इंटिमेट एक्‍सरसाइज करने से न केवल शारीरिक नजदीकियां बढ़ती हैं बल्कि सेक्‍स के प्रति रूचि भी बढ़ने लगती है। इंटिमेट एक्‍सरसाइज में आप योग और मेडिटेशन को अपने रुटीन का हिस्‍सा बना सकते हैं। खासकर वैलेंटाइन डे रुटीन में एक्‍सरसाइज को शामिल किया जा सकता है।