Fear of loneliness in relationship
Fear of loneliness in relationship

Summary:भाई-बहन के रिश्ते में न आए खटास, भाभी यूं करें इनसिक्योरिटी को हैंडल

शादी के बाद रिश्ते बदलते जरूर हैं, पर खत्म नहीं होते। ननद और भाभी के बीच अपनापन रिश्तों में मिठास भर देता है।

Bhabhi-Nanad Relationship: भाई-बहन का रिश्ता अनमोल होता है। शादी के बाद भले की भाई-बहन एकदूसरे से दूर हो जाते हैं, लेकिन उनके बीच का प्यार कभी कम नहीं होता है। बहनें शादी के बाद भी अपने भाई को वैसा ही प्यार करती हैं, जैसे वे शादी से पहले करती थीं। ऐसे में जब भाई की शादी होती है और परिवार में भाभी का स्वागत होता है, तो भाई-बहन के बीच के प्यार को देखकर भाभी को थोड़ी इनसिक्योरिटी जरूर होती है। भाई-बहन के बीच की बॉन्डिंग को देखकर भाभी को बिना किसी के बात के भी अपनी ननदों से जलन होने लगती है।

लेकिन रिश्तों के प्रति ऐसी सोच से रिश्ता कमजोर पड़ता है और इस बात के कारण पति-पत्नी के बीच भी लड़ाई होती है। इसलिए बेहतर है कि आप अपने मन में जलन की भावना लाने के बजाए अपने रिश्तों को बेहतर बनाने पर ध्यान दें।

Bhabhi-Nanad Relationship
Understand the importance of relationships

शादी के बाद जीवन में कई नए रिश्ते जुड़ते हैं, लेकिन इसका यह बिलकुल मतलब नहीं है कि पुराने रिश्तों की अहमियत खत्म हो जाती है और उनके बीच के प्यार को देखकर अपने मन में जलन की भावना लाई जाए। आप कभी भी पति का अपनी बहनों के साथ प्यार भरा रिश्ता देखकर जलन की भावना मन में ना लाएं और न ही पति को बहनों से दूर करने की कोशिश करें। अगर आप गलती से भी ऐसा करती हैं तो खुद से अपने रिश्ते को खराब करती हैं।

Be Friend
Consider your sister-in-law a friend, not a rival

कई बार पत्नी को ऐसा लगता है कि पति अपनी बहनों की बातों में आकर उन्हें अनदेखा कर देते हैं और उनकी बात नहीं सुनते हैं। इसलिए वे हमेशा पति को अपनी बहनों से दूर करने की कोशिश करते रहती हैं। ऐसा करने से सबके बीच का रिश्ता खराब होता है और दूरियां आती हैं।

increase closeness
Do not compare among each other, increase closeness

आप अपनी ननदों के साथ तुलना करने के बजाए उनके साथ अपनापन बढ़ाने की कोशिश करें। जब आप ऐसा करना शुरू करेंगी तो खुद से आपका रिश्ता अपनी ननदों के साथ अच्छा होगा और आपको भाई-बहन के बीच के प्यार से जलन नहीं होगी।

शादी के बाद आप खुद को केवल अपने पति तक ही सीमित ना रखें, बल्कि परिवार के हर सदस्य के साथ बातचीत करें और उनके साथ प्यार भरा रिश्ता बनाने की कोशिश करें। जब आप ऐसा करना शुरू करेंगी तो आपको सबका साथ अच्छा लगेगा।

sister-in-law's place
Put yourself in your sister-in-law’s place and think

अगर आपको अपने पति के साथ ननदों का प्यार भरा रिश्ता देखकर जलन महसूस होती है तो आप अपने मन में जलन की भावना लाने से पहले, खुद को अपनी ननदों की जगह पर रख कर सोचें, कि अगर आपकी भाभी भी आपके साथ ऐसा करेंगी तो आपको कैसा लगेगा। आप अपनी भाभी को गलत समझेंगी और उनसे नफरत करना शुरू कर देंगी, ठीक वैसे ही आपके नकारात्मक व्यवहार से ननद भी आपसे बात नहीं करेंगी और घर का माहौल खराब होगा।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...