प्रेम की राह में रंगों का असर: Colors Astrology
Colors Astrology

Colors Astrology: प्रत्येक रंग का अपना विशेष महत्त्व होता है। जो भी रंग के हम कपड़े पहनते हैं उसका प्रभाव हमारे प्रेम पर भी पड़ता है। क्या कहते हैं हमारे रंग? जानते हैं लेख से।

गुलाबी

गुलाबी का मतलब प्रेम। यदि आप गुलाबी कमीज या ड्रैस पहनना पसन्द करें तो आप आसानी से प्रेम को अपनी ओर खींचेंगे। तब हवा में रोमांस होता है। आपके ईद-गिर्द लोग आपको आकर्षक पाएंगे। गुलाबी पहनने का मतलब है आप प्रेम पाने और देने के लिए तैयार हैं।

हरा

यह ठीक करने, उपचार करने वाला रंग है। जब लोग आपके ईद-गिर्द होंगे उन्हें आराम और गुनगुनाहट महसूस होगी। यदि कोई तबीयत में गिरावट महसूस कर रहा है, आपकी उपस्थिति में कुछ मिनट रहना ही उसे अच्छा अहसास कराएगा। साथ ही, जब आप टूटे दिल को सहला रहे हों या आपको अपनी भावनाओं में संतुलन लाने की जरूरत हो तो हरा रंग पहनें।

नीला

नीला शांति और समझदारी का रंग है। इसका शांत कर देने वाला असर होता है। आपके चारों ओर लोग आराम देह और विश्रांत महसूस करेंगे। वह आपके कोमल स्वभाव की ओर आकर्षित होंगे। नीला रंग आपको आराम करने में सहायता प्रदान करता है। नीले कपड़े पहने व्यक्ति के सामने खुलना आसान है।

पीला

पीला संप्रेषण का रंग है। यदि आपको किसी को अपने साथ बाहर ले जाने की हिम्मत जुटानी है तो पीला पहनिए। यदि आप डेट पर जा रहे हैं तो ये बातचीत को आसानी से चलने में सहायता देगा। पीला पहनने वाले स्वत: स्फूर्त और तुरंत बुद्धि महसूस करते हैं। आपको मालूम होगा क्या कहना है, कैसे कहना है। आपका विनोदी पहलू उभरता, चमकता है। यदि रिश्ते में कोई फायदा चाहते हो या किसी समस्या पर चर्चा करनी है, तो पीला पहनें।
बैंगनी आध्यात्मिक रंग है और भाग्यवान कहा जाता है। आप प्रेम और जीवन में आशावादी महसूस करते हैं। यदि आप बैंगनी पहनते हैं तो लोग आप में अच्छाई देखेंगे। आपका आत्मीय साथी आपकी ओर आसानी से खिंचा आएगा।

लाल

लाल तीव्र प्रेम का रंग है। ये बहुत सैक्सी भी हो सकता है। यह आपको ऊर्जा देता है। कभी-कभी इसे शक्तिशाली रंग के रूप में देखा जाता है और गलत समय पर इसे पहनना कुछ लोगों को डरा सकता है। अगर आप किसी खास आदमी को अपने साथ बाहर ले जाने की आशा करते हैं तो लाल पहनना अच्छा नहीं है। वह डर सकता/सकती है किन्तु यदि आपको किसी का ध्यान खींचना है तो लाल पहनिए।

नारंगी

नारंगी खुशी का रंग है। ये ऊर्जा और प्रसन्नता लाता है। एक नारंगी रंग के कपड़े पहने व्यक्ति आसपास उत्साह, चैतन्यता और अच्छी ऊर्जा पैदा करता है। यदि आप प्रेम में निराश या विच्छेद की गिरावट महसूस कर रहे हों तो नारंगी रंग पहनें। लोग चमकने और झिलमिलाने वाली चीजों को प्रेम करते हैं। जब आप ध्यान का केन्द्र बिन्दु बनना चाहें तो यह पहनें और स्पॉटलाइट पा जाएं। विपरीत लिंग से भी आपको ढेर सारी प्रशंसा मिलेगी।

ग्रे

ग्रे (भूरा) पहनने के लिए बढ़िया रंग नहीं है, हां दूसरों के साथ मिलकर ठीक हो जाता है। यह संदेश देता है ‘मैं पूरी तरह व्यस्त हूं’ आप प्रेम की बात कहकर मुझे परेशान न करें। यदि आपका विच्छेद चल रहा हो या इससे उभर रहे हों तो ग्रे बिल्कुल मत पहनिए। ग्रे वास्तव में आपको भावनात्मक रूप से नीचे घसीट सकता है।

सफेद

सफेद बढ़िया साफ रंग है, लोग इस रंग में सुरक्षित और आश्वस्त अनुभव करते हैं। यदि आपको यह नहीं मालूम कि आपको क्या पहनना है, तो सफेद कमीज पहनें। ये न्यूट्रल और आमंत्रित करने वाला रंग है।

काला

काला रहस्यमय और गहरा रंग है। कुछ को ये संदेश देता है ‘दूर रहिए, मैं शोक में हूं कुछ दूसरे यह अर्थ लगाएंगे ‘मैं रहस्यपूर्ण और जटिल षड्यंत्राकारी हूं। यदि आप प्रेम की तलाश कर रहे हैं तो ये रंग यदाकदा ही पहनें। हां रात को पहन सकते हैं, उस समय यह आपको वर्ग विशेष का दर्जा दिला सकता है।