Holi 2025 Colors to wear clothes
Holi 2025 Colors to wear clothes

Holi 2025 Colors to Wear Clothes: होली हिंदू धर्म के प्राचीन पर्व में एक है। इसे रंगों का त्योहार कहा जाता है। होली अपने आप में अद्भुत और विभिन्न रंगों को बिखरे हुए है। यह खुशी का ऐसा जीवंत उत्सव है जिसमें चारों ओर रंगों की बहार देखी जाती है और हर रंग का अपना गहरा अर्थ भी होता है, जैसे लाल रंग प्रेम का, नीला रंग कृष्ण का, हरा रंग वसंत का, पीला रंग समृद्धि का इसी तरह सभी रंगों का विशेष अर्थ है।

साथ ही होली का पर्व एकता और सामाजिक सद्भावना का भी उत्सव है, जिसमें युवा से लेकर बूढ़े-बच्चे, अमीर से लेकर गरीब और स्त्री-पुरुष सभी उल्लासपूर्ण रंगीन माहौल में भाग लेते हैं और एकजुटता की भावना को बढ़ावा देते हैं। होली धार्मिक सीमाओं से परे जीवंत आनंद और वसंत की सुंदरता का उत्सव है जो सभी वर्गों के लोगों को आकर्षित करता है। होली के रंग और आनंदमयी वातावरण सार्वभौमिक जुड़ाव की भावना को भी पैदा करता है।

Holi 2025 celebration
Holi 2025 celebration

ऊर्जा, खुशी और सकारात्मकता का प्रतीक है होली

होली आने वाली है और यह समय है कि हम सभी जीवन के आनंद में रंगों में डूब जाएं। हिंदू धर्म के अनुसार होली का त्योहार हर साल फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है जोकि इस साल शुक्रवार 14 मार्च 2025 को है। होली केवल रंगों का त्योहार ना होकर ऊर्जा, खुशी और सकारात्मकता का प्रतीक भी है। ज्योतिषशास्त्र की दृष्टि से होली के रंगों का प्रभाव आपके जीवन और भाग्य पर भी पड़ता है।

क्योंकि ज्योतिष के अनुसार विशेष राशि के लिए एक स्वाभाविक रंग होता है जो उनके स्वभाव और ऊर्जा से संबंध रखता है। इसलिए अगर आप होली के दिन अपनी राशि के अनुसार रंगों के कपड़े पहनते हैं तो इससे न केवल भाग्य मजबूत होगा बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ेगा। आइए जानते हैं होली पर किस राशि वाले लोगों को किस रंग के कपड़े पहनकर होली खेलना शुभ फलदायी साबित होगा।

राशि अनुसार इस रंग के कपड़े पहनकर खेलें होली

Holi 2025 Colors to Wear Clothes
Holi 2025 Colors to Wear Clothes
  1. मेष राशि- ज्योतिष के अनुसार इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। इसलिए अगर आप होली के दिन लाल और गुलाबी रंग के कपड़े पहनते हैं तो आपके लिए शुभ रहेगा। लाल रंग आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।
  2. वृषभ राशि- इस राशि के स्वामी शुक्र हैं जोकि प्रेम, सौंदर्य और भौतिक सुख-संपत्ति के कारक माने जाते हैं। होली के दिन आप अगर हल्का नीला या क्रीम कलर के कपड़े पहनते हैं तो शुभ रहेगा।
  3. मिथुन राशि- मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह कहलाते हैं. हरा रंग बुध से संबंधित होता है। आपके लिए होली के दिन हरे रंग का कपड़ा पहनकर होली खेलना शुभ रहेगा।
  4. कर्क राशि- इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं जोकि मन, भावना और शीतलता के कारक हैं। अगर होली पर आप क्रीम या सिल्वर रंग के कपड़े पहनकर रंग खेलेंगे तो यह आपके लिए शुभ रहेगा।
  5. सिंह राशि- सिंह राशि का संबंध सूर्य से होता है। इसलिए होली के दिन सुनहरा या नारंगी रंग का कप़ड़ा पहनना आपके लिए शुभ रहेगा।
  6. कन्या राशि- कन्या राशि के स्वामी भी बुध हैं। ऐसे में होली पर अगर आप हरे रंग का कपड़ा पहनते हैं तो यह आपके ले काफी लाभकारी साबित होगा।
  7. तुला राशि- शुक्र के स्वामित्व वाली राशि होने के कारण तुला राशि वालों का भी होली पर गुलाबी और सफेद रंग के कपड़े पहनकर होली खेलना शुभ साबित होगा।
  8. वृश्चिक राशि- इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। राशि के मुताबिक अगर आप होली पर मैरून या गहरे लाल का रंग पहनकर होली खेलेंग तो इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
  9. धनु राशि- इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं जोकि ज्ञान और आध्यात्म के प्रतीक माने जाते हैं। इसलिए होली पर पीला और नारंगी रंग का कपड़ा पहनना काफी शुभ रहेगा।
  10. मकर राशि- मकर राशि के स्वामी शनि हैं। होली के दिन अगर आप ग्रे, स्लेटी, बैंगनी आदि जैसे रंग के कपड़े पहनकर होली खेलने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
  11. कुंभ राशि- मकर की ही तरह कुभ राशि के स्वामी भी शनि देव हैं जोकि धैर्य और मेहनत के प्रतीक माने जाते हैं। होली के दिन अगर आप शनि देव के प्रिय रंग कपड़े जैसे नीला और बैंगनी रंग के कपड़े पहनकर होली खेलेंगे तो यह आपके जीवन में स्थिरता को लाने में मददगार साबित होगा।
  12. मीन राशि- इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। होली के दिन अगर मीन राशि के लोग हल्के पीले या गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर होली खेलेंगे तो उनके लिए काफी शुभ रहेगा।

मेरा नाम पलक सिंह है। मैं एक महिला पत्रकार हूं। मैं पिछले पांच सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैं लाइव इंडिया और सिर्फ न्यूज जैसे संस्थानों में लेखन का काम कर चुकी हूं और वर्तमान में गृहलक्ष्मी से जुड़ी हुई हूं। मुझे...