Actor Zeeshan Khan Meets With Road Accident
Actor Zeeshan Khan Meets With Road Accident

Summary: कुमकुम भाग्य फ़ेम जीशान खान का रोड एक्सीडेंट

‘कुमकुम भाग्य’ और ‘बिग बॉस OTT’ फेम जीशान खान 8 दिसंबर 2025 की शाम मुंबई के वर्सोवा इलाके में गंभीर सड़क दुर्घटना का शिकार हुए। उनकी कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि एयरबैग्स खुल गए, लेकिन सौभाग्य से वह सुरक्षित रहे।

Zeeshan Khan Accident: “कुमकुम भाग्य” और बिग बॉस ओटीटी फ़ेम एक्टर जीशान खान 8 दिसंबर 2025 की शाम एक गंभीर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। यह हादसा मुंबई के वर्सोवा इलाके में हुआ, जिसमें उनकी काली कार की टक्कर ग्रे कलर की कार से हो गई। एक्सीडेंट इतना गंभीर था कि कार के एयर बैग्स खुल गए थे। राहत की बात यह है कि जीशान पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Zeeshan Khan Car Collides In Versova
Zeeshan Khan Car Collides In Versova

शाम करीब साढ़े आठ बजे मुंबई के वर्सोवा इलाके में जीशान की ब्लैक कार एक ग्रे गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि उनकी कार के एयर बैग्स तुरंत खुल गए। किसी भी ड्राइवर के लिए यह पल डराने वाला होता है, और जीशान भी डर गए। लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई। 

जीशान का नाम टीवी ‘कुमकुम भाग्य’ के आर्यन खन्ना के रूप में दर्शकों के दिलों में बसने लगा था। 2019 से 2021 तक निभाया गया उनके इस किरदार को हर घर में बेहद पसंद किया गया। इस शो की सफलता ने उनके करियर को मजबूती दी और उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने ‘नागिन’ जैसे फ़ेमस शो में भी काम किया, लेकिन उन्हें असली पहचान तब मिली जब उन्होंने ‘बिग बॉस OTT’ में हिस्सा लिया। इस शो में हर दिन लड़ाइयां और रणनीतियाँ देखने को मिलती हैं, लेकिन जीशान ने अपनी शांत और सीधी-सादी सोच से लोगों का ध्यान खींचा। यही वजह है कि उन्होंने शो में अपनी अलग पहचान बनाई।

अधिकतर लोग यह नहीं जानते हैं कि जीशान की एक्टिंग जर्नी 2015 में ‘कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां’ से शुरू हुई थी। इसके बाद उन्होंने ‘परवरिश 2’ में काम किया। धीरे-धीरे उन्होंने टीवी की दुनिया में अपनी जगह बनाई और हर किरदार के साथ अपनी एक्टिंग जर्नी को मजबूत किया। जीशान खान इन दिनों टीवी से दूरी बनाए हुए हैं और म्यूजिक वीडियोज में अपना नया सफर तलाश रहे हैं।

उनकी निजी जिंदगी भी लंबे समय तक चर्चा में रही, खासकर तब जब उनका नाम अपनी ऑनस्क्रीन मां रेहाना पंडित के साथ जोड़ा गया। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वे एक-दूसरे के करीब नजर आ रहे थे और यही फोटो विवाद का कारण बन गई। बताया जाता है कि जीशान और रेहाना 2021 में रिलेशनशिप में आए थे, लेकिन अप्रैल 2023 में दोनों अलग हो गए। जीशान ने अपने दोस्तों को इस ब्रेकअप की वजह भी बताई थी। हालांकि, साल 2024 में उन्होंने यह साफ किया कि दोनों ने फिर से अपने रिश्ते को एक मौका दिया है और इस बार वे इसे प्राइवेट ही रखना चाहते हैं। रेहाना, जीशान से उम्र में करीब दस साल बड़ी हैं।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...