Overview: अलविदा 'कुमकुम भाग्य'! खत्म हो रही है अभि-प्रज्ञा की कहानी
जी टीवी का 11 साल पुराना शो 'कुमकुम भाग्य' बंद हो रहा है। घटती टीआरपी की वजह से यह फैसला लिया गया है और इसकी जगह नया शो 'गंगा मैया की बेटियां' लेगा।
Kumkum Bhagya To Go Off Air: जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘कुमकुम भाग्य‘ के ऑफ-एयर होने की खबर ने फैंस को भावुक कर दिया है। 11 साल तक दर्शकों के दिलों पर राज करने के बाद, यह शो अब विदाई ले रहा है। 11 साल तक दर्शकों का मनोरंजन किया। इसकी जगह एक नया शो ‘गंगा मैया की बेटियां’ लेगा। यह सिर्फ एक शो का अंत नहीं है, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा का भी अंत है, जिसमें दर्शकों ने कई उतार-चढ़ाव देखे।
‘कुमकुम भाग्य’ का 11 साल का यादगार सफर
ज़ी टीवी का मशहूर सीरियल’कुमकुम भाग्य‘ 11 साल बाद बंद हो रहा है, जिसने दर्शकों की एक पूरी पीढ़ी को अपने साथ जोड़े रखा। शो की शुरुआत श्रीति झा (प्रज्ञ और शब्बीर अहलूवालिया (अभि) की अनूठी प्रेम कहानी से हुई थी, जिनकी केमिस्ट्री ने सबका दिल जीता। उनके खट्टे-मीठे पल और अटूट साथ दर्शकों के लिए एक इमोशन बन गए थे। इसके बाद, कहानी में बड़े लीप के साथमुग्धा चाफेकर (प्राची) और कृष्णा कौल (रणबीर) ने शो की कमान संभाली, जिनकी लव स्टोरी भी फैंस को खूब पसंद आई। हाल ही में, अबरार काजी, रुचि सिंह, प्रणाली राठौड़ और नामिक पॉल जैसे नए चेहरों के साथ शो को आगे बढ़ाने की कोशिश की गई, लेकिन गिरती टीआरपी के चलते अब यह सफर थमने वाला है।
‘कुमकुम भाग्य’ क्यों हो रहा है बंद
एकता कपूर द्वारा निर्मित यह लोकप्रिय शो साल 2014 से प्रसारित हो रहा था। शो ने कई सालों तक अच्छी टीआरपी बटोरी, लेकिन पिछले कुछ समय से इसकी टीआरपी लगातार गिर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शो की रेटिंग पिछले तीन सीज़न की तुलना में काफी कम हो गई है, जिसकी वजह से चैनल ने इसे बंद करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि शो का आखिरी एपिसोड 7 सितंबर को टेलीकास्ट होगा।
चैनल ने दिया था ऑफर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चैनल ने एकता कपूर को दो विकल्प दिए थे: या तो शो को 7 बजे के स्लॉट में शिफ्ट कर दिया जाए या फिर उसे बंद कर दिया जाए। प्रोड्यूसर ने शो को बंद करने का फैसला लिया।

‘गंगा मैया की बेटियां’ लेगा इसकी जगह
‘कुमकुम भाग्य’ की जगह अब रवि दुबे और सरगुन मेहता के प्रोडक्शन हाउस, ड्रीमियाता एंटरटेनमेंट का नया शो ‘गंगा मैया की बेटियां’ लेगा। इस शो में अमनदीप सिद्धू, शीजान खान और शुभांगी लाटकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह शो एक मां और उसकी तीन बेटियों की कहानी पर आधारित है। शो का कॉन्सेप्ट ज़ी कन्नड़ के शो ‘पुतकन्ना मक्कलू’ का हिंदी रीमेक है।
क्या है ‘गंगा मैया की बेटियां’ की कहानी
यह शो एक ऐसी सिंगल मदर की कहानी है, जिसने अपने पति के छोड़ जाने के बाद अपनी तीन बेटियों को अकेले पाला। बेटियों में से एक कलेक्टर बनना चाहती है, दूसरी खाना बनाने में माहिर है और तीसरी पढ़ाई-खेलकूद दोनों में अच्छी है। यह शो मां और बेटियों के मजबूत रिश्ते और उनके संघर्षों को दिखाएगा।
एक इमोशन का अंत
‘कुमकुम भाग्य’ सिर्फ एक टीवी शो नहीं था, बल्कि कई लोगों के लिए एक रोज़ाना की भावना बन गया था। इस शो ने हमें प्यार, दोस्ती, परिवार, संघर्ष और रिश्तों की अहमियत सिखाई। यह एक ऐसा शो था जिसने हमें हंसाया, रुलाया और उम्मीद दी। 11 साल का यह सफर कई यादें दे गया है। शो के बंद होने पर फैंस भी काफी भावुक हैं और सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
