Summary: 3 इडियट्स 2 में रैंचो, फरहान और राजू की वापसी, स्क्रिप्ट फाइनल, क्लाइमैक्स सीन में होगा धमाका
3 इडियट्स 2 अपने पहले पार्ट की तरह ही दर्शकों के लिए धमाका लेकर आ रही है। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 15 साल बाद फ्लोर पर आएगी, जिसमें आमिर खान, करीना कपूर, आर माधवन और शरमन जोशी की जोड़ी फिर से हंसी, दोस्ती और रोमांच का तड़का लगाएगी। फिल्म की स्क्रिप्ट लॉक हो चुकी है अब केवल कास्टिंग, प्रोडक्शन डिटेल्स और शूटिंग शेड्यूल बाकी हैं।
3 Idiots Sequel: बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय और यादगार कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 3 इडियट्स अब अपने सीक्वल के साथ दर्शकों के सामने धमाका करने के लिए तैयार है। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 15 साल बाद फ्लोर पर आएगी और इसमें आमिर खान, करीना कपूर, आर माधवन और शरमन जोशी की जोड़ी एक बार फिर हंसी और रोमांच का तड़का लगाएगी। इस प्रोजेक्ट से विधु विनोद चोपड़ा भी जुड़े हैं और नई कहानी को दर्शकों के सामने पेश करेंगे। फिल्म ‘3 इडियट्स 2‘ अगले साल फ्लोर पर आने के लिए तैयार है। एक पोर्टल ने फिल्म का क्लाइमैक्स भी बता दिया है।
3 इडियट्स सीक्वल की कहानी-डायलॉग्स फाइनल

दरअसल, ‘पिंकविला’ ने अपने सोर्स के हवाले से जानकारी दी कि 3 इडियट्स का प्रॉडक्शन हाउस और राइटर्स की टीम ने मिलकर इसके सीक्वल की स्क्रिप्ट पूरी कर ली है। “स्क्रिप्ट लॉक” का मतलब है कि कहानी, डायलॉग्स और बड़ा ड्राफ्ट अब फाइनल हो चुका है। अब केवल कास्टिंग, प्रोडक्शन डिटेल्स और शूटिंग शेड्यूल को फाइनल करना बाकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर सब ठीक रहा, तो जल्द ही फिल्म का ऑफिशियल ऐलान हो जाएगा। टीम इसके लिए बहुत उत्साहित है। उन्हें लगता है कि पहली फिल्म का जादू वापस आ गया है, और यह पहले पार्ट की तरह ही मजेदार, इमोशनल और मीनिंगफुल है। यह खबर फैंस के लिए किसी सपने से कम नहीं क्योंकि 3 इडियट्स ने रिलीज़ के बाद दशकों तक लोगों का दिल जीता था और अब इसके सीक्वल की बात ही उत्साह बढ़ा रही है।
‘3 इडियट्स 2’ का क्लाइमैक्स सीन
साथ यह भी बताया गया है कि फिल्म की कहानी आगे बढ़ेगी। क्लाइमैक्स सीन में 15 साल बाद की चीजें दिखेंगी, जहां पर इसके सभी किरदार अलग हो चुके होंगे और एक नए एडवेंचर के लिए साथ जुड़ेंगे। रैंचो, फरहान, राजू और पिया की मजेदार केमेस्ट्री भी सबको आकर्षित करेगी। जहां उनके बड़े होने की जर्नी देखने को मिलेगी।
दादासाहेब फाल्के की बायोपिक को किया होल्ड

‘3 इडियट्स’ साल 2009 में रिलीज हुई थी। इस मूवी ने स्क्रीन पर तबाही मचा दी थी और 200 करोड़ के क्लब में शामल होने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई थी। आमिर खान और करीना की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था और एक बार फिर से इन्हें देखने के लिए दर्शक एक्साइटेड हैं। खबर ये भी है कि राजकुमार हिरानी और आमिर खान ने फिलहाल के लिए दादासाहेब फाल्के की बायोपिक को होल्ड पर रख दिया है क्योंकि उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई।
पुरानी यादें, नई कहानी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

3 इडियट्स सिर्फ एक फिल्म नहीं वो एक आइकॉनिक कहानी है जिसने कई लोगों की ज़िंदगी को छुआ। इसके सीक्वल होने से पुराने फैंस को वो फिल फिर से मिलेगी, जो उन्होंने पहली बार देखी थी। नई पीढ़ी को एक ऐसी फिल्म मिलेगी, जो दोस्ती, महनत, जिंदगी और चुनौतियों को जुड़ेगी। बॉलीवुड में “गुड क्वॉलिटी फ्रेंडशिप-ड्रामा कॉमेडी, मैसेज” की एक और मिसाल बनेगी। 3 इडियट्स ने 57वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में तीन अवॉर्ड जीते, जिसमें बेस्ट पॉपुलर फिल्म अवॉर्ड भी शामिल है। यह 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म भी बनी।
