Kareena kapoor wearing leopard print saree and posing for camera
weight loss tips from kareena kapoor

summary : करीना कपूर की पसंदीदा खिचड़ी डाइट से करें वेट लॉस, जानिए हेल्दी रेसिपी और फायदे

करीना कपूर की फिटनेस का राज है रोजाना खिचड़ी का सेवन, जो वजन घटाने और बॉडी डिटॉक्स में मदद करता है। यह आसान, स्वादिष्ट और पचने में हल्की डिश आपकी डाइट में शामिल हो सकती है।

Weight Loss Tips from Kareena Kapoor: वेट लॉस करना बहुत ही ज्यादा मेहनत का काम होता है। इसमें काफी सारी लगन अनुशासन की भी जरूरत पड़ती है। इसी के साथ-साथ वेट लॉस होने के बाद उस वेट को मेंटेन करना भी बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। क्या आपको पता है कि इस काम में खिचड़ी आपकी काफी ज्यादा मदद कर सकती है। जी हां, अधिकतर सभी के घरों में खिचड़ी बनाई जाती है जिसे देश की नेशनल डिश कहा जाता है।

ऐसे में आपको बता दे की बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री करीना कपूर खिचड़ी खाना काफी ज्यादा पसंद करती है। वह हर दिन कम से कम एक बार खिचड़ी का सेवन जरूर करती हैं। करीना कपूर खाने पीने की काफी ज्यादा शौकीन है। इसी के साथ-साथ वह अपना वेट मेंटेन रखने के लिए काफी ज्यादा मेहनत भी करती है। इसी डाइट में उनकी महत्वपूर्ण हिस्सा है यह खिचड़ी, तो चलिए आपको बताते हैं खिचड़ी खाने के फायदे।

खिचड़ी खाकर कैसे करें वेट लॉस

Weight Loss Tips-khichdi in a bowl
weight loss tips from kareena kapoor

खिचड़ी हमारे शरीर के लिए एक हेल्थी डिश मानी जाती है। यह पचने में काफी ज्यादा आसान होती है। खिचड़ी खाने से आपको पेट फूलना, पेट में गैस बनना और डाइजेशन से जुड़ी हुई अन्य समस्या बिल्कुल भी नहीं होती है। इसे आप आराम से डाइजेस्ट कर सकते हैं। खिचड़ी से एसिडिटी भी बहुत ही कम होती है। इसी के साथ आपको बता दे खिचड़ी खाने से कई घंटे तक आपको भूख नहीं लगती है। इस तरह से आप खिचड़ी खाकर क्रेविंग को भी कंट्रोल कर सकते हैं जो वेट लॉस करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

खिचड़ी बॉडी को करें डिटॉक्स

खिचड़ी खाने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि यह हमारे शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन बहुत ही अच्छे तरीके से करता है। इसी के साथ-साथ यह हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को भी काफी ज्यादा अच्छे तरीके से रखता है। इसके जरिए आप अपने वजन को कम आराम से कर सकते हैं। खिचड़ी हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद और हेल्दी मानी जाती है।

कैसे बनाएं खिचड़ी

khichdi in a bowl
weight loss tips from kareena kapoor

खिचड़ी बनाना बहुत ही ज्यादा आसान होता है इसी के साथ यह एक परफेक्ट रेसिपी होती है। यह स्वादिष्ट हेल्दी और जल्दी तैयार होने वाली डिश होती है।

खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री

  • मिक्स दाल- तूर दाल, मूंग दाल, मसूर दाल आधा कप
  • ब्राउन राइस, आधा कप
  • दो कप, पानी
  • एक छोटा चम्मच, अदरक का पेस्ट
  • एक चौथाई चम्मच, हल्दी पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच, जीरा
  • कटे हुए हरी मिर्च
  • हरा धनिया, एक चम्मच
  • स्वाद अनुसार नमक
  • नींबू का रस एक छोटा चम्मच
  • घी और ओलिव ऑयल छोटा चम्मच

खिचड़ी बनाने का तरीका

  • खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले चावल और दाल को अच्छी तरह से धोकर 10 मिनट के लिए भिगोकर रख दे।
  • इसके बाद प्रेशर कुकर या सौसेपन में घी गर्म करें। इसमें जीरा डालकर तड़का लगाए और इसमें अदरक पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट तक पकाएं।
  • अब इसमें भिगोई हुई दाल चावल हल्दी पाउडर नमक डालकर इसके बाद पानी डाल दे और प्रेशर कुकर में दो से तीन सिटी आने तक पकाएं। अगर आप पेन में पका रहे हैं तो इसको ढककर धीमी आंच पर पकाएं।
  • खिचड़ी पक जाने के बाद इसमें नींबू का रस और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाए।
  • आप इसे दही या हल्की सब्जी के साथ खा सकते हैं।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...