Kareena Kapoor Record
Kareena Kapoor Record

Summary: करीना कपूर के 130 स्टाइलिश आउटफिट्स: हीरोइन फिल्म में फैशन का जलवा

साल 2012 की फिल्म 'हीरोइन' में करीना कपूर ने 130 अलग-अलग आउटफिट्स पहने, जो उनके फैशन सेंस और ग्लैमर को बखूबी दर्शाते हैं। बड़े-बड़े डिजाइनर्स द्वारा तैयार किए गए ये आउटफिट्स उनके स्टाइल स्टेटमेंट को और भी खास बनाते हैं।

Kareena Kapoor Record: बॉलीवुड की फिल्में, कलाकार, कहानी, डायलॉग, गाने, कलाकारों के पहने गए कपड़े, उनका स्टाइल यह सारी ऐसी चीज हैं जो दर्शकों को आकर्षित करने का काम करती है। जब बड़े पर्दे पर दर्शक अपने पसंदीदा एक्टर या एक्ट्रेस की फिल्म देखने जाते हैं, तो वह हर चीज को बहुत बारीकी से देखते हैं। एक्टर्स ने क्या पहना है या फिर पहनी गई चीज को किस तरह से स्टाइल किया है। यही सारी चीज कहीं ना कहीं फैशन और ट्रेंड भी सेट करती है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस का फैशन वैसे भी फैंस के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है। कई कलाकार तो ऐसे हैं जो अपनी फिल्मों से ज्यादा स्टाइल स्टेटमेंट के चलते चर्चा में बने रहते हैं। इंडस्ट्री की बेबो यानी की करीना कपूर का नाम भी उन सितारों में शामिल हैं जिन्हें हमेशा से ही अपने फैशनेबल और स्टाइलिश कपड़ों के लिए पहचाना जाता है। करीना हर बार अपने स्टाइल से कोई ना कोई ट्रेंड सेट करती हैं, जो लड़कियों के बीच फेमस हो जाता है।

करीना कपूर को अपने पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही जिंदगी में फैशन में बने हुए देखा जाता है। बड़े पर्दे पर वह हमेशा एक से बढ़कर एक आउटफिट में नजर आती हैं और पर्सनल जिंदगी में भी उनका अंदाज कुछ ऐसा ही है। आज हम आपको एक्ट्रेस की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसमें उन्होंने एक, दो या दस नहीं बल्कि पूरे 130 आउटफिट पहने थे। यह जानकर आप हैरान जरूर हो गए होंगे लेकिन करीना ने वाकई में 2 घंटे की फिल्म में इतने सारे आउटफिट चेंज किए थे।

kareena kapoor
kareena kapoor

साल 2012 में बेबो की एक फिल्म आई थी, जिसका नाम ‘हीरोइन’ था। इस फिल्म में एंटरटेनमेंट और ग्लैमर वर्ल्ड की चकाचौंध को बखूबी दिखाया गया था। सितारों का स्टारडम दिखाने के अलावा फिल्म में यह भी बताया गया था कि किस तरह से लोगों के सामने हमेशा चर्चा में बने रहने वाले और खुश नजर आने वाले सितारे असल जिंदगी में किस तरह की परिस्थितियों का सामना करते हैं। फिल्म की कहानी और गाने सभी दर्शकों को पसंद आए थे। इसमें सबसे हैरान कर देने वाली चीज करीना कपूर के आउटफिट थे, जो 20 या 50 नहीं बल्कि पूरे 130 थे।

करीना कपूर ने अपनी एक फिल्म में जितनी ड्रेस पहनी थी। उसका रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। इस फिल्म ने केवल एक्ट्रेस को इतने सारे आउटफिट पहनाने का ही रिकॉर्ड नहीं बनाया बल्कि इस बात से भी चर्चा बटोरी की जितने भी आउटफिट थे वह बड़े-बड़े डिजाइनर्स ने तैयार किए थे। इस फिल्म को एक्ट्रेस के बर्थडे 21 सितंबर पर रिलीज किया गया था।

मधुर भंडारकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी एक माही नाम की एक्ट्रेस की जिंदगी की थी। फिल्म में बताया जाता है कि अपने करियर के लिए उसे कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस बीच वो ऐसा कदम उठा लेती है, जिसकी वजह से उसे पछतावा भी होता है। फिल्म में करीना के साथ लीड रोल में अर्जुन रामपाल को देखा गया था। राकेश बापट, रणदीप हुड्डा, मुग्धा गोडसे, शिल्पी शर्मा, लिलेट दुबे, शहाना गोस्वामी, हेलेन जैसे कलाकार भी इस फिल्म में नजर आए थे।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...