5 संकेत से जानें, कहीं आपका बॉयफ्रेंड कंजूस तो नहीं: Dating Miser Boyfriend
Dating Miser Boyfriend

बॉयफ्रेंड कंजूस है या नहीं, इन संकेतों से जानें

अगर आप भी ऐसे किसी पार्टनर को डेट कर रही हैं तो इन 5 संकेतों से समझें कि आपका बॉयफ्रेंड कंजूस हैI

Dating Miser Boyfriend:वैसे तो रिलेशनशिप में पैसे से ज्यादा महत्वपूर्ण फीलिंग्स और प्यार का होता है, लेकिन जब आपका बॉयफ्रेंड हमेशा पैसे खर्च करने में आनाकानी करें और खर्च करने से बचे, तो आपको यह बात जल्द से जल्द समझ लेनी चाहिए कि आपका बॉयफ्रेंड कंजूस हैI वह पैसे खर्च नहीं करना चाहता, बल्कि बहाने बना कर पैसे खर्च करने से बचता हैI अगर आप भी ऐसे किसी पार्टनर को डेट कर रही हैं तो इन 5 संकेतों से समझें कि आपका बॉयफ्रेंड कंजूस हैI

Also read: कभी भी अपनी फ्रेंड के एक्स बॉयफ्रेंड को ना करें डेट, होंगी ये परेशानियां

Dating Miser Boyfriend
Making an excuse of getting a call at the time of bill payment

जब आप अपने बॉयफ्रेंड के साथ कहीं अच्छी जगह पर डेट करने के लिए जाती हैं और खाना खाने के बाद जब वेटर बिल लेकर आता है और ऐसे समय में अगर आपका बॉयफ्रेंड जरूरी कॉल आने का बहाना करके बाहर चला जाता है और कभी बिल का भुगतान नहीं करता है, तो आपको तुरंत समझ जाना चाहिए कि वह कंजूस है और पैसे खर्च करने से बचता हैI

gift
Never bringing a gift for you

अगर आपका बॉयफ्रेंड आपके लिए कभी खुद से कोई गिफ्ट खरीदकर नहीं लाता हैI यहाँ तक कि कोई खास अवसर होने पर भी केवल प्यार भरी बातों से ही आपको खुश करने की कोशिश करता है, तो समझ जाइए कि उसे पैसे खर्च करना बिलकुल भी पसंद नहीं हैI ऐसे में अगर आप उससे गिफ्ट की डिमांड करती हैं तो वह कोई न कोई बहाना बना कर आपसे लड़ाई करता हैI आपको इस संकेत को कभी अनदेखा नहीं करना चाहिएI

shopping together
Avoid going shopping together

जो लड़के कंजूस होते हैं, वे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शॉपिंग पर जाने से बचते हैंI उन्हें लगता है कि अगर वे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शॉपिंग पर जाएंगे तो उन्हें पैसे खर्च करना होगाI इसलिए जब उनकी गर्लफ्रेंड शॉपिंग पर जाने के लिए कहती हैं तो वे तरह-तरह के बहाने बनाते हैं, कभी जरूरी आम आ जाने का तो कभी तबियत खराब होने काI

spending money
Talking about money, but not spending money

अगर आपका बॉयफ्रेंड आपसे हमेशा पैसों के बारे में बात करता है, अपने सेविंग प्लांस के बारे में बताता है, लेकिन जब बारी पैसे आपके लिए खर्च करने की आती है, तो वह अपनी जरूरतों का हवाला देकर पैसे खर्च करने से बच जाता है, तो आप समझ जाइए कि वह कंजूस हैI वह इस रिलेशनशिप में पैसे खर्च नहीं करना चाहता है, बल्कि आपसे खर्च करवाना चाहता हैI

जब आप अपने बॉयफ्रेंड से किसी अच्छी जगह पर ले जाने के लिए कहती हैं और आपका बॉयफ्रेंड हमेशा मना कर देता है और आपको अपनी पसंद की ही जगह पर ले जाता है, तो आप समझ जाइए कि आपका बॉयफ्रेंड कंजूस है और वह पैसे बचाने के लिए ऐसा करता हैI अगर आपकी पसंद की जगह पर लेकर जाएगा तो पैसे ज्यादा खर्च होंगे, इसलिए वह चालाकी से सस्ती जगह पर आपको लेकर जाता हैI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...