When boyfriend behaves like a husband
When boyfriend behaves like a husband

Summary: रिलेशनशिप में बैलेंस बनाएँ: बॉयफ्रेंड की हदें तय करना क्यों जरूरी है

जब बॉयफ्रेंड पति जैसा व्यवहार करने लगे, तो रिश्ता असंतुलित हो सकता है। ऐसे में खुलकर बात करना, सीमाएं तय करना और खुद को भावनात्मक रूप से मज़बूत रखना जरूरी है।

When boyfriend behaves like a husband: बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड का रिश्ता काफी नोक-झोक भरा होता है। इसमें कभी कपल एकदूसरे से खूब प्यार करते हैं, तो कभी एकदूसरे को छोटी-छोटी बातों के लिए मनाते हुए भी दिख जाते हैं। कभी-कभी तो वे बिना किसी बात के एकदूसरे पर पाबन्दी भी लगाते हैं और कई चीजों को करने से भी मना करते हैं। इसके अलावा कुछ लड़के ऐसे भी होते हैं जो रिश्ते में आते ही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पति जैसा व्यवहार करने लगते हैं। ऐसे में उनकी गर्लफ्रेंड को समझ नहीं आता है कि वे क्या करें और क्या ना करें। अगर आपका बॉयफ्रेंड भी ऐसा है तो आप बिलकुल टेंशन मत लीजिए, हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं, इसे अपनाइए और अपना रिश्ता खुशहाल बनाइए।

Set limits in the relationship
Set limits in the relationship

जब आप डेटिंग जोन में हैं तो आपको अपने रिश्ते में एक सीमा तय करनी चाहिए और उसका सख्ती से पालन भी करना चाहिए। साथ ही इसके बारे में अपने बॉयफ्रेंड को भी बताना चाहिए ताकि उसे भी पता रहे कि रिश्ते में उसकी क्या सीमाएं हैं और वह अपनी तरफ से कोई भी गलती ना करे, जिससे रिश्ता खराब हो।

Talk openly and find a solution
Talk openly and find a solution

जब आपका बॉयफ्रेंड आपके साथ पति जैसा व्यवहार करने लगे और आप इस बात से परेशान हो जाए तो इसे इग्नोर ना करें, बल्कि खुलकर इस बारे में बॉयफ्रेंड से बात करें और उसे बताएं कि आपको उसका ऐसा व्यवहार अच्छा नहीं लगता है, ताकि आप दोनों साथ मिलकर इसका समाधान निकाल सकें।

Check boyfriend's intentions
Check boyfriend’s intentions

डेटिंग रिलेशनशिप में जब बॉयफ्रेंड एकदम से पति जैसा व्यवहार करने लगे तो आप एकदम से खुश ना हो जाएँ, बल्कि आप अपनी तरफ से यह जरूर चेक करें कि ऐसा करने के पीछे आखिर उसकी मंशा क्या है। अगर वह आपके साथ ऐसा फिजिकल होने के लिए कर रहा है तो आप सावधान हो जाएँ।

Do not make yourself an emotional fool
Do not make yourself an emotional fool

अक्सर लड़कियां बॉयफ्रेंड की प्यार भरी बातों में आकर खुद को इमोशनल बेवकूफ बनाती हैं और फिर जब उनका ब्रेकअप हो जाता है तो पछताती हैं कि उन्होंने अपना दिमाग का इस्तेमाल क्यों नहीं किया। इसलिए जब आपका बॉयफ्रेंड आपके साथ प्यार भरी बातें करके आपके साथ पति जैसा बर्ताव करें, तो आप उसकी प्यार भरी बातों में फँस कर खुद को इमोशनल बेवकूफ ना बनाएं। आप अपनी तरफ से यह भी जानने की कोशिश करें कि आखिर वह ऐसा क्यों कर रहा है, ताकि आप खुद को सुरक्षित रख सकें।

Keep a record of expenses
Keep a record of expenses

कई बार कुछ बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड से पैसे खर्च करवाने के लिए भी उसके साथ पति जैसा व्यवहार करने लगते हैं, ताकि उनकी गर्लफ्रेंड उनके प्यार को देखकर उनपर आँख बंद करके भरोसा कर लें और दिल खोलकर उनके ऊपर पैसे खर्च करें और वे उनके पैसों पर ऐश कर सकें। इसलिए अगर आपका बॉयफ्रेंड भी आपके साथ पति के जैसा व्यवहार कर रहा है और आप उसकी बातों में आकर उसे अपना पति मान कर पैसे खर्च कर रही हैं तो आप संभल जाएँ।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...