कजरी तीज को सातुड़ी तीज और बड़ी तीज भी कहते हैं। सुहागनों के लिए इस तीज का बहुत महत्व है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस तीज की तैयारी के पहले घर में सत्तू बनाया जाता है। कजरी तीज पर जौ, गेहूं, चने और चावल के सत्तू बनाए जाते हैं। यहां 5 तरह के सत्तू की रेसिपी दी है जो आपके बड़े काम आ सकती है।

चना सत्तू

सामग्री

1 किलो चना दाल

½ किलो घी

½ किलो शक्कर

5-6 काजू

5-6 बादाम

विधि

  • सबसे पहले एक कढ़ाई में चना दाल डलें। धीमी आंच पर गैस चालू करें और कम से कम एक घंटे तक चना दाल को सेकें। अगर चना दाल नही लेना है तो भूना चना भी ले सकते है। ध्यान रहें चना दाल को धीमी आंच पर ही सेकें नहीं तो चना दाल जल जाएगी और दाल का कलर भी नही बदलना चाहिए।
  • चना दाल अच्छे से सिक जाए तो इसे ठंडा होने के लिए रखें। दाल अच्छे से ठंडी हो जाए तो मिक्सर के जार में डालकर पीस लें। चना दाल को बारीक नही पीसना हैं, इसे थोड़ा मोटा आटा होना चाहिए।
  • आटे को एक बर्तन में निकाले और थोड़ा-थोड़ा कर के आटे में हल्का गर्म घी डालें। ध्यान रहें एक साथ घी चना दाल में नहीं डालना हैं। घी डालते हुए चना दाल का एक डो जैसा बनने लगे तो घी डालना बंद कर दें। इसके बाद शक्कर डालें।
  • चना दाल के आटे को दस मिनट के लिए रख दें। हाथों से आटे की तरह अच्छे गूंथे और गोल आकार के पिंड बनाकर तैयार करें। चाहे तो इसके लड्डू भी बना सकते हैं।
  • तैयार कि गई पिंड के ऊपर काजू-बादाम लगाकर तैयार करें और कजरी तीज के दिन इसकी पूजा करें।

गेहूं सत्तू

सामग्री

250 ग्राम गेहूं का बारीक आटा  

250 ग्राम गेहूं का मोटा आटा

250 ग्राम घी

250 ग्राम पीसी शक्कर

आवश्यतानुसार बादाम

विधि

  • सबसे पहले गैस पर धीमी आंच पर कढ़ाई रखें। कढ़ाई में घी डालें और घी गर्म होने पर बारीक आटा डाल दें। इसे एक चम्मच की मदद से हिलाते रहें। बारीक आटा देर से सिकता है, इसलिए पहले बारीक आटा डालेंगे। इसके अब थोड़ा सीक जाने पर अब गेहूं का मोटा आटा डालें और धीमी आंच पर सेंकते रहे।
  • इसे कम से कम 20-25 मिनट तक सेंके। अगर लगे कि आटे में घी कम है तो और मिला सकते हैं।
  • अब गैस बंद कर दें। 20-25 मिनट तक ठंडा होने दें। ठंडा हो जाने पर पीसी शक्कर डालें और अच्छे से मिलाएं।
  • फिर एक डो जैसे बनाकर इसके ऊपर एक सिक्का लगा लें और बादाम से डो के ऊपर कोई भी आकार का फूल बनाकर सत्तू को और भी सुंदर सजा सकते है। तो लीजिए तैयार है गेहूं का सत्तू।

चावल सत्तू

सामग्री

1 कटोरी चावल

½ कटोरी घी

½ कटोरी पीसी शक्कर

¼ कटोरी ड्रायफूट

विधि

  • सबसे पहले एक कटोरी चावल को साफ पानी से धोकर कर एक कपड़े पर सूखा दें। अच्छे से सूख जाने के बाद मिक्सर के जार में पीसकर आटा तैयार कर लें।
  • दूसरी तरफ गैस पर धीमी आंच पर एक कढ़ाई रखें और घी गर्म करें।  चावल का आटा कढ़ाई में डाल दें और तब तक सेंके जब तक कि चावल के आटे का कलर नही बदल जाता। आटा अच्छी सीक जाता है तो खूशबू आने लगती।
  • गैस बंद कर दें और आटे को थोडा ठंडा होने दें। इसके बाद शक्कर डालकर हाथों से अच्छे से मिला लें। हल्का गर्म रहने दें।
  • अब आटे में ड्रायफूट डालें और सब को हाथों की मदद से अच्छे मिलाकर कर लड्डू बनाकर तैयार कर लें। चावल के लड्डू का पूजा में बहुत महत्व हैं।

जौ का सत्तू

सामग्री

250 ग्राम जौ

150 ग्राम घी

150 ग्राम शक्कर

विधि

  • सबसे पहले जौ को अच्छे से साफ कर धो लें। सारा कचरा बाहार निकाल दें और इसे ढंककर फूलने के लिए 30-40 मिनट रख दें।
  • 10-15 मिनट के लिए जौ का पानी सूखाने के लिए कपड़े पर रख दें। गैस पर एक कढ़ाई रखें और मीडियम आंच पर ब्राउन होने तक या जौ की चटकने की आवाज न आए, तब तक रखें। इस चम्मच की मदद से हिलाते रहें।
  • अब गैस बंद कर दें। ठंडा होने दें और मिक्सर के जार में पीस लें।
  • इसे आटे की छलनी से छान लें।
  • छानने के बाद एक बार और पीस लें ताकि जौ का आटा बारीक हो जाए।
  • अब घी, शक्कर डालकर हाथों से अच्छे से मिलाएं और गोल आकार के लड्डू बनाकर तैयार कर लें।
  • जौ का सत्तू खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही पौष्टिक होता है।

मैदे का सत्तू

सामग्री

500 ग्राम मैदा

100 ग्राम दूध

250 ग्राम पीसी शक्कर

250 ग्राम घी

¼ कप ड्रायफूट

विधि

  • सबसे पहले मैदा में दो चम्मच घी, दो चम्मच दूध डालकर हथेली से रगड़ कर मिलाए। मैदा न ज्यादा सूखा रहे और न ज्यादा गिला रहे।  
  • अब मैदा को एक जगह इक्कठा कर लें और 2 घंटे के लिए ढंक कर रख दें। इसे मैदा, घी और दूध को अच्छे से सोख लें।
  • मिक्सर के जार में मैदा को पीस लें और मोटे दानादार वाले छलनी से छान कर तैयार कर लें।
  • एक कढ़ाई में दो बड़े चम्मच घी डालें और गैस धीमी आंच पर चालू कर दें। घी गर्म हो जाने पर छाना हुआ मैदा डालें।
  • धीमी आंच पर हल्का गोल्डन होने तक सेंके और थोड़ा-थोड़ा कर के घी डालें। ध्यान रहे गैस की आंच धीमी रखें।
  • एक चम्मच से मैदा को चलाते रहे 15-20 मिनट तक सेंके। मैदा सीक जाने पर एक चौड़े बतर्न में निकाल लें ताकि मैदा जल्दी ठंडा हो जाए।
  • ठंडा हो जाने पर मैदा में ड्रायफूट और पीसी शक्कर डालें और हाथों से अच्छे से मिलाए।
  • एक बोल में दबाकर भरे और इसको ड्रायफूट से डेकोरेट कर दें। चाहे तो हाथों पर घी लगाकर गोल आकार के लड्डू भी बना सकते है। यह मैदे का सत्तू खाने बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं।

ब्यूटी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं मेयोनीज़ का, इससे बनें 5 फेस मास्क करेंगे कमाल

व्रत के लिए बना कर रख लें 5 तरह के फलाहारी पापड़