20+ एलोरा में ये हैं घूमने की सबसे बेस्ट जगह और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Ellora caves

एलोरा में घूमने के लिए 20 खूबसूरत जगह

Ellora Caves in Hindi : एलोरा महाराष्ट के औरंगाबाद जिले में स्थित है, जो देश ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध है। आइए जानते हैं यहां कि कुछ खूबसूरत जगहों की लिस्ट-

Ellora me Ghumne ki Best Jagah: महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित एलोरा की गुफाएं, विश्व प्रसिद्ध हैं। यहां 34 गुफाएं हैं, जो भारतीय पाषाण शिल्प स्थापत्य कला का सार है। यहां न सिर्फ देश के पर्यटक, बल्कि विदेशों के पर्यटक भी काफी ज्यादा आते हैं। इन गुफाओं में हिंदू देवी-देवताओं की मंदिरें बनी हुई हैं। इसके साथ-साथ जैन और बौद्ध धर्म से संबंधित कई अवशेष भी यहां उपलब्ध हुए हैं। एलोरा की गुफाओं की खोज, 600 ई पूर्व में हुई है। आज इस लेख में हम एलोरा में घूमने के 20 ऐसे जगहों के बारे में बताएंगे, जिसकी कला आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। आइए जानते हैं 20+ एलोरा में ये हैं घूमने की सबसे बेस्ट जगह और प्रमुख दर्शनीय स्थल?

जगहशहर से दूरी/किलोमीटर
कैलाश मंदिर (Kailash Temple)0.3
रावण की खाई  ( Ravana Ki Khai )0.65
विश्वकर्मा गुफा (Vishwakarma Caves )0.6
इंद्र सभा (Indra Sabha)2
गुफा संख्या 33 (Caves No 33)2
गुफा संख्या 34 (Caves No 34)2.2
धो ताल गुफा  (Dhol Taal Caves)0.6
तीन ताल गुफा (Teen Taal Caves )0.6
धुमर लेना (Dhumar Lena )0.7
रामेश्वर गुफा (Rameshwaram Gufa)0.5
घ्रुश्नेश्वर या ग्रीष्णेश्वर (Grishneshwar )1
दशावतार गुफा (Dasavatara Cave )0.4
छोटा कैलास मंदिर (Chota Kailash Temple)1.7
एलोरा की गुफा संख्या 17 से 20 (Ellora Caves 17-20)0.5
गुफा संख्या संख्या 22 (Ellora Caves Number 22 )0.5
गुफा संख्या 23 24, 25 ( Ellora Caves Number 23, 24, 23)0.3
औरंगजेब का मकबरा (Tomb Of Aurangzeb)20
श्री भद्र मारुति मंदिर (Shri Bhadra Maruti Temple4
वाघोरा जलप्रपात  ( Waghora Waterfalls near Ellora Caves)20
बानी बेगम गार्डन (Bani Begum Garden near Ellora Caves)24
20+ एलोरा में ये हैं घूमने की सबसे बेस्ट जगह और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Ellora me Ghumne ki Best Jagah
Kailash Temple

एलोवा की गुफाओं में दर्शन के लिए कैलास मंदिर भी है, जो बस स्टैंड से सिर्फ 300 मी की दूरी पर ही स्थिति है। यह काफी पुराना रॉक कट प्राचीन हिंदू मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण चट्टानों को काटकर किया गया है। यह वास्तुशिल्प डिजाइन का बेहतरीन उदाहरण है। आठवी शताब्दी में राष्ट्रकूट वंश के राजा कृष्ण द्वारा इस मंदिर का निर्माण  किया गया था।

इस मंदिर को देखने के लिए आपको प्रत्येक व्यक्ति 10 रुपये देना होगा। वहीं, मंदिर के खुलने और बंद होने का समय सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे है, इस बीच आप कभी भी मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।

एलोरा गुफाओं में घूमने के लिए रावण की खाई भी है, जो बस स्टैंड से सिर्फ 400 मीटर की दूरी पर ही स्थिति है। यह गुफा संख्या 12 के ही पास स्थिति है। रावण के रूप में जाने जानी वाली इस गुफा का निर्माण 7वीं शताब्दी में हुआ था। 

Ravana Ki Khai
Ravana Ki Khai

इस गुफा में प्रवेश करने का शुल्क 10 रुपये है। वहीं, सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आप यहां घूम सकते हैं। 

विश्वकर्मा गुफाएं एलोरा की प्रसिद्ध गुफाओं में से एक है। यह बस स्टैंड से 600 मीटर की दूरी पर स्थित है। यह 10वीं गुफा के पास है। इस बौद्ध गुफाओं में से सबसे अधिक प्रसिद्ध गुफा है। इस गुफा को सुतार का झोपड़ा नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण 7वीं शताब्दी में किया गया था। इसका निर्माण प्राकृतिक चट्टानों को काटकर किया गया है।

Vishwakarma Caves
Vishwakarma Caves

इस गुफा में प्रवेश शुल्क के रूप में आपको सिर्फ 10 रुपये देना होगा। वहीं, यहां आप शुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक घूम सकते हैं।

इंद्र सभा कैलास मंदिर से 2 किलो मीटर की दूरी पर उत्तर में स्थिति है। यह सभा गुफा संख्या 32 में है, जो एक जैन गुफा है। नौवी और दवीं शताब्दी के दौरान एलोवेरा में 5 जैन गुफाएं स्थित की गई थीं, जो सभी जैन संप्रदाय के हैं। 

Indra Sabha cave
Indra Sabha cave

इस गुफा में प्रवेश शुल्क के रूप में आपको 10 रुपये देना होगा। यहां आप सप्ताह के 6 दिन सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक घूम सकते हैं। मंगलवार को यह इंद्र सभा बंद रहती है।

गुफा संख्या 33 इंद्र सभा के नजदीक ही स्थित है। यह गुफा जैन गुफाओं में दूसरी सबसे बड़ी गुफाओं में से एक है। इसे जदन्नाथ गुफा के नाम से भी जाना जाता है। 

Caves No 33
Caves No 33

इस गुफा में घूमने के लिए आपको प्रत्येक व्यक्ति 10 रुपये देना होगा। वहीं, यहां आप सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक घूम सकते हैं।

गुफा संख्या 34 एक छोटी सी गुफा है, जिसे गुफा संख्या 33 के बाएं ओर से जाया जा सकता है। 

Caves No 34
Caves No 34

इस गुफा को देखने का समय भी सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक है। वहीं, प्रत्येद व्यक्ति गुफा में एंटी फीस 10 रुपये है। विदेशी पर्यटकों के लिए यह शुल्क 250 रुपये है।

यह गुफा बस स्टैंड से 600 मीटर की दूरी पर स्थित है। यह गुफा संख्या 11 गुफा के पास स्थिति है। यह बौद्ध धर्म से सम्बंधित रखने वाली 12 गुफाओं में से एक हैं। सन् 1877 में आंशिक रूप से इस गुफा की खुदाई की गई थी। 

Dho Taal Caves
Dho Taal Caves

इस गुफा में प्रवेश का शुल्क प्रत्येक व्यक्ति 10 रुपये है। वहीं, यहां घूमने का समय सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक है। आप इस समय कभी भी यहां घूम सकते हैं।

एलोरा की गुफा संख्या 12 को ही तीन ताल के नाम से जाना जाता है। यह पूरे महाराष्ट्र के सबसे बड़े मठ परिसर में से एक है। इसमें 34 फीट चौड़ाई और 118 फीट लंबा वाला एक विशाल हॉल है। यह गुफा 11 के पास नजदीक है। 

Teen Taal Caves
Teen Taal Caves

तीन ताल गुफा में प्रवेश का शुल्क 10 रुपये प्रत्येक व्यक्ति है। यहां आप सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक घूम सकते हैं। 

यह एलोरा के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है। यह एक हिन्दू गुफा है। यह एलोरा का  सीता-की-नाहणी की ओर से एक प्रमुख उत्खनन स्थल है, जो एलांगा नदी के झरने से निर्मित किया गया है। यह बस स्टैंड के पास ही स्थिति है। 

इस गुफा में प्रवेश शुल्क प्रत्येक व्यक्ति 10 रुपये है। सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक आप यहां बहुत ही आसानी से घूम सकते हैं। 

Dhumar Lena
Dhumar Lena

यह गुफा भगवान शिव को समर्पित है। यह शिव के एक लिंग की पूजा की जाती है। इस गुफा के एक पंच पर भोलेनाथ का लिंग और उसके ठीक सामने नंदिस्वर महाराज को स्थापित किया गया हैं। इस गुफा के अंदर एक आयातनुमा गर्वाग्रह और मंडप भी है। 

Rameshwaram Gufa
Rameshwaram Gufa

रामेश्वर गुफा में प्रवेश के लिए आपको 10 रुपये प्रति व्यक्ति देना होगा। इस गुफा में आप सुबह के 6 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक घूम सकते हैं।

घ्रुश्नेश्वर गुफा बस स्टैंड से करीब 1 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है। यह ग्रिनेस्वर ज्योतिर्लिंगा का मंदिर है, जो प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है। यह औरंगाबाद जिले के वेरुल गांव में स्थित हैं। यह मंदिर भगवान शंकर को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण 16वीं शताब्दी में छत्रपति शिवाजी के दादा मालोजी राजे भोसले द्वारा किया गया है। 

Grishneshwar
Grishneshwar

इस मंदिर में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। यह सभी श्रृद्धालु फ्री में पूजा अर्चना कर सकते हैं। इस मंदिर के खुलने का समय सुबह 5.30 बजे से लेकर रात के 9.30 बजे तक है। आप इस समय कभी भी दर्शन के लिए जा सकते हैं।

यह हिन्दू धर्म से संबंधित गुफा है, जो गुफा संख्या 14 के पास स्थिति है। यग पहाड़ी के पश्चिमी छोर स्थित गुफा है। दशावतार गुफा को गुफा संख्या 15 के नाम से भी जाना जाता है। इस गुफा में भगवान विष्णु और शिव के विभिन्न स्वरूप हैं। 

Dasavatara Cave
Dasavatara Cave

इस गुफा में प्रवेश शुल्क के रूप में आपको 10 रुपये देना होगा। वहीं, यहां आप सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक काफी आसानी से घूम सकते हैं।

यह गुफा 30 जैन गुफाओं में से एक है। यह 30 जैन गुफाओं की श्रृंखलाओं में से पहला गुफा है, जिसे छोटा कैलासा के नाम से भी जाना जाता है। इस गुफा में आपको द्रविड़ वास्तुकला देखने को मिलेगा, जो आपको बेहद पसंद आ सकता है। 

Chota Kailash Temple ellora
Chota Kailash Temple ellora

गुफा में प्रवेश शुल्क के रूप में 10 रुपये प्रति व्यक्ति लिया जाता है। वहीं, यहां आप मंगलवार को छोड़कर सभी दिन सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक घूम सकते हैं।

गुफा संख्या 12 कैलास मंदिर के उत्तर में स्थित है, जो काफी विशाल है। यह गुफा भगवान शिव को समर्पित है। गुफा संख्या 18 की बात करें, तो यह काफी समतल गुफा है, जो आठवी शताब्दी के राष्ट्रकूट गर्भाधान के चिह्न के रूप में जानी जाती गै।  गुफा संख्या 19 में चौकोर गड्ढा है, जिसमें एक बड़ा लिंगम है। वहीं, गुफा संख्या 20 में एक छोटा सा लिंग मंदिर है।

Ellora Caves 17-20
Ellora Caves 17-20

इन गुफाओं में प्रवेश शुल्क के रूप में प्रत्येक भारतीय व्यक्ति से 10 रुपये लिया जाता है। वहीं, विदेशी पर्यटकों से 250 रुपये लिया जाता है। यहं आप सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक घूम सकते हैं।

एलोरा में देखने के लिए आप गुफा संख्या 22 भी जा सकते हैं। इस नीलकंठ के नाम से भी जाना जाता है। इस गुफा के हॉल की दीवारों पर हिन्दू देवी-देवताओं की मुर्तियां स्थापित की गई हैं। 

Ellora Caves Number 22
Ellora Caves Number 22

एलोरा की गुफाओं में प्रवेश शुल्क के रूप में 10 रुपये प्रति व्यक्ति लिया जाता है। यहां पर आप सुबह 6 से शाम के 6 बजे तक घूम सकते हैं।

गुफा संख्या 23 में प्रवेश द्वार 5 हैं। इन दरवाजों के साथ आंशिक रूप से बरमदा भी है। वहीं, गुफा संख्या 24 में तेलमैन की चक्की, तेली गढम जैसी निम्न 5 कोशिकाएं हैं। इसी के साथ गुफा संख्या 25 भी है, जिसे कुवंरवाड़ा के नाम से जाना जाता है। 

Ellora Caves Number 22
Ellora Caves Number 22

गुफा में प्रवेश शुल्क के रूप में प्रत्येक व्यक्ति से 10 रुपये लिया जाता है। इस गुफा में आप सुबह के 6 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक घूम सकते हैं। 

यह एलोरा की गुफाओं से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसका निर्माण 17वीं शताब्दी में किया गया है। यह मुगल वास्तुकला का काफी बेहतरीन उदाहरण है। इस मकबरा को सफेद संगमरमर से निर्मित किया गया है। यह एक छोटी सी पहाड़ी पर स्थित है। इस मकबरे के अंदर एक गर्भगृह है, जिसमें औरंगज़ेब की समाधि है।

Tomb Of Aurangzeb
Tomb Of Aurangzeb

औरंगजेब का मकबरा में प्रवेश शुल्क के रूप में प्रत्येक भारतीय व्यक्ति को 5 रुपये देना होता है। वहीं, विदेशियों के लिए प्रवेश शुल्क 100 रुपये रखा गया है। यहां आप सुबह 5.30 बजे से लेकर शाम के 9 बजे तक घूम सकते हैं।

यह मंदिर ऐलोरा की गुफाओं से करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एक हिंदू मंदिर है, जिसमें भगवान हनुमान विराजित हैं। यह मंदिर उन तीन स्थानों में से एक है, जहां पर हनुमान जी को शयन मुद्रा में विराजित किया गया है। इस मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी में किया गया था। इसमें हनुमान जी की कई मूर्तियां हैं।

Shri Bhadra Maruti Temple
Shri Bhadra Maruti Temple

इस मंदिर में हनुमान जी के दर्शन फ्री में किया जा सकता है। यहां किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। यहां पर आप सुबह 5.30 बजे से लेकर शाम के 9 बजे तक दर्शन के लिए आ सकते हैं।

यह वॉटरफॉल एलोरा की गुफाओं से करीब 20 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है, जो खडकवासला नदी पर स्थित है। यह 100 फीट ऊंचा वॉटरफॉल है। इस वॉटरफॉल के नीचे एक छोटा सा तालाब है, जहां आप पिकनिक मनाने का लुत्फ उठा सकते हैं। एलोरा घूमने वालों के लिए यह बेस्ट पर्यटक स्थल हो सकता है। अगर आप प्रकृति का आनंद उठाना चाहते हैं, तो एक बार इस प्लेस को जरूर विजिट करें।

Waghora Waterfalls
Waghora Waterfalls

वाघोरा वॉटरफॉल में प्रवेश शुल्क के रूप में आपसे प्रत्येक व्यक्ति 40 रुपये लेंगे। वहीं, विदेशियों के लिए प्रवेश शुल्क के रूप में 600 रुपये लिया जाता है। यहां आप सुबह 5 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक घूम सकते हैं।

यह एलोरा की खूबसूरत जगहों में से एक है। यह काफी ज्यादा सुंदर उद्यान है।, जो मुगल वास्तुकला खूबसूरत उदाहरण है। इस गार्दन का निर्माण औरंगजेब के बेटे आजम शाह ने सन् 1695 में करवाया था। बानी बेगम आजम शाह की मां का नाम है, जिन्हें सुंदर फूलों, पेड़ों और फव्वारों से काफी ज्यादा लगाव था। अगर आप एलोरा घूमने जा रहे हैं, तो इस गार्डन की खूबसूरती देखना न भूलें।

bani begum garden
bani begum garden

इस गार्डन में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। इसका प्रवेश नि:शुल्क है। यहां आप सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक घूम सकते हैं और प्रकृति की सौंदर्यता का लुत्फ उठा सकते हैं।

यदि आप एलोरा की गुफाएं और उसके आसपास की जगहों को अच्छे से घूमना चाहके हैं, तो यहां ठंड के मौसम में जाएं। ठंड के मौसम में इन गुफाओं में घूमने का मजा दोगुना होता है।

ट्रेन : आप अपने शहर से औरंगबाद की ट्रेन बुक की टिकट बुक करें या फिर मुंबई या पुणे की टिकट बुक करके, यहां दूसरी ट्रेन औरंगाबाद के लिए पकड़ें। आप चाहें, तो एलोरा के पास का स्टेशन जलगांव के लिए भी ट्रेन का टिकट ले सकते हैं। इसके बाद टैक्सी बुक करके अपने पसंदीदा जगहों पर विजिट करें।

हवाई जहाज  : आप अपने शहर में उपलब्ध सुविधा के हिसाब से औरंगाबाद के लिए हवाई टिकट भी ले सकते हैं, जिसके बाद टैक्सी के जरिए आप पूरा एलोरा घूम सकते हैं।

सड़क के माध्यम : अगर आपके पास स्वयं का बाहर है, तो आप अपने शहर से औरंगाबाद के लिए भी रवाना हो सकते हैं। इससे आप अपने मुताबिक, कभी भी और कभी भी ट्रैवल कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि दूरी पर जरूर फोकस करें, ताकि आपको ज्यादा थकान का सामना न करना पड़े।

पता  – 8  एन 12, सिडको, डॉ. रफीक जकारिया मार्ग, रौजा बाग, औरंगाबाद, एमएच 431003

पता  –  आर-3, चिकलथाना, जालना रोड, औरंगाबाद, एमएच 431003

पता  – घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर से 0.5 किमी

FAQ | क्या आप जानते हैं

एलोरा की गुफाएं किस राज्य में स्थित हैं?

यह गुफाएं महाराष्ट के औरंगाबाद जिले में स्थित हैं।

एलोरा घूमने में कितना दिन लगता है?

एलोरा और उसके आपपास के इलाकों को घूमने के लिए आपको 2 से 3 दिन का समय तक सकता है। अगर आप रिलैक्स होकर घूमना चाहते हैं, तो इससे अधिक समय भी लग सकता है।

एलोरा घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

एक अनुमान के हिसाब के आपको घूमने में करीब 10 हजार रुपये लग सकते हैं। हालांकि, एलोरा में घूमने के लिए कितना पैसा लगेगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह का वाहन, होटल और गाड़ी ले रहे हैं।

एलोरा घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

एलोरा में घूमने का सबसे अच्छा समय समय ठंडा का महीना है।

मुझे एलोरा में कहां रहना चाहिए?

आप एलोरा में उसके आसपास के होटल में रुक सकते हैं।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...