Property Buying Tips: हर इंसान अपने जीवन में खुद का आशियाना बनाना चाहता है। इसके लिए वे जिंदगी में जमकर मेहनत करते हैं। क्योंकि अब वो समय नहीं है जब इंसान अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा कर घर बनाता था। अब व्यक्ति सभी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए घर भी बना या फ्लैट खरीद लेते हैं। आजकल एक युवा का सपना है कि वो 30 साल की उम्र में ही अपना घर या फ्लैट खरीद लें। लेकिन ऐसे लोगों के लिए पहली बार प्रॉपर्टी खरीदना थोड़ा मुश्किल होता है। कई बार ये ब्रोकर की भी सहायता भी लेते हैं। कई ऐसे मामले में भी सामने आए हैं जब ब्रोकर ने ठगी की हो। अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो आप खुद की समझदारी पर एक अच्छा मकान या फ्लैट खरीद सकते हैं। हम आपके लिए यहां कुछ ऐसे ही 5 पॉइंट्स बताए जा रहे हैं घर या फ्लैट खरीद समय काम आएंगे।
1) सार्वजनिक सुविधाओं की पहुंच

जब भी आप घर या फ्लैट खरीद रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि वहां तक सार्वजनिक सुविधाओं की पहुंच कैसी है। इसमें बच्चे का स्कूल, आपका ऑफिस, सब्जी बाजार, अस्पताल और सुपर मार्किट सभी का ध्यान रखना जरूरी है।
2) सोसायटी सुविधाएं
अगर आप 1 करोड़ या उससे ज्यादा का फ्लैट खरीद रहे हैं तो सोसायटी की सुविधाओं का ध्यान रखें। ये देखें कि सोसायटी में पार्क, स्वमिंग पूल, जिम, पार्किंग, गैराज और वाटर सप्लाई की सुविधा कैसी है। इन सुविधाओं की बारीकी से जांच करें, वरना फ्लैट खरीदने के बाद यही सुविधाएं जी का जंजाल बन जारी हैं और आपको आवास खरीदने के फैसले पर अफसोस होने लगता है।
Read Also: अलग थीम से सजाएं अपना घर
3) सुरक्षा
आपको तय करना है कि जिस सोसायटी में आप घर खरीद रहे हैं वहां की सुरक्षा व्यवस्था कैसी है। कई बार सस्ते के चक्कर में लोग ऐसी जगह फ्लैट या घर खरीद लेते हैं जहां बदमाश और चोरी की घटनाएं अधिक होती है। ऐसी किसी भी असुविधा से बचने के लिए जागरूक बने।
4) भविष्य

घर या फ्लैट खरीदते समय जांचे कि भविष्य में उस क्षेत्र या सोसायटी के विकास की गुंजाईश है या नहीं। अगर है तो कितनी? साथ ही आस-पास के इलाकों का विकास संभावित है या नहीं, इन सभी बातों का भी ध्यान रखें।
5) पुनः बिक्री मूल्य
पहली प्रॉपर्टी खरीदने के बाद भविष्य में बेचने की गुंजाईश भी होनी चाहिए। इसलिए ऐसी ही प्रॉपर्टी खरीदे जिसकी समय के साथ कीमत कम न होकर बढ़े। अगर पुनः बिक्री में आपको फायदा नहीं हो रहा तो कम से कम नुकसान भी न हो। इसके लिए आप रियल स्टेट एक्सपर्ट्स की मदद भी ले सकते हैं।
