इंस्टाग्राम पर स्क्रॉल करते हुए आप ये महसूस कर सकते हैं की एक बार फिर हेड स्कार्फ़ का फैशन लौट आया है और बॉलीवुड सेलेब्स भी अलग अलग मौकों पर इस लुक को ट्राई कर रहे हैं।
पूल साइड लुक
एक्टर से लेखिका बन चुकी ट्विंकल खन्ना ने एक बार नहीं बल्कि कई बार हेड रैप लुक को रिपीट किया है. उन्होंने अपने हालिया वेकेशन पर एक नहीं बल्कि दो से तीन बार ये लुक अपनाया. एक बार उन्होंने पूल पार्टी पर ट्यूनिक के साथ ये लुक अपनाया और एक बार इसी ट्रिप पर ट्रेवल करते हुए उन्होंने रेड हेड स्कार्फ़ से खुद को एक कूल ट्रैवलर वाला फील दिया।

चेक हेड स्कार्फ़
काजोल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है ये तस्वीर। वैसे चेक्स वाले फैब्रिक हमेशा से हेड स्कार्फ़ के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हैं और यहाँ भी काजोल का ये स्कार्फ़ उन्हें कूल लुक दे रहा है।
बीडेड बैंड्स
फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही चंकी पांडेय की बेटी अनन्या पांडेय ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी ये फोटो शेयर की है। अनन्या ने मैरून रंग का हेड स्कार्फ़ बंधा है जिसमे बीड्स से फ्लावर बने हैं।
स्पोर्टी फील
रोडीज़ के सेट से नेहा धूपिया ने शेयर की ये तस्वीर। नेहा का ये लुक पाने के लिए आप छोटा या बड़े साइज का स्कार्फ़ यूज़ कर सकती हैं। अगर आप को ट्रेवल करना पसंद है, आप स्पोटी हैं, तो नेहा का ये कूल और कैज़ुअल लुक जरूर ट्राई करें।

क्यों जरूरी है स्टाइलिश हेड स्कार्व्ज़
1. जिस दिन बाल आपका साथ न दें उस दिन ये स्कार्फ्स आपके लुक को बदलने में काम आते है।
2. अगर बाल अच्छे से न बंधे हो, तो उन्हें छुपाने में भी ये कारगर हैं।
3. आप मौसम और जगह के हिसाब से इन्हें यूज़ कर सकते हैं क्यूंकि इनमें कलर या डिज़ाइन की कोई कमी नहीं होती।
4. हेड स्कार्व्ज़ जहाँ सर्दियों में आपको गरमाये रखते हैं वहीँ गर्मियों में ज्यादा गर्म होने से बचाते हैं।
