अर्घ्य देने के लिए मार्गशीर्ष अमावस्या पर कौन से देवी-देवता होते हैं खास? जानें: Margashirsha Amavasya 2024
Margashirsha Amavasya 2024 Credit: Istock

Offer Water To Lord Surya:  हिंदू पौराणिक कथाओं और हिंदू शास्‍त्र के अनुसार भगवान सूर्य को ब्रह्मांड की आत्‍मा माना जाता है। ये सबसे शक्तिशाली देवताओं में से एक हैं। कहा जाता है कि सूर्य देवता दिव्‍यता, शक्ति और ज्ञान प्रदान करते हैं। इसलिए अधिकतर भारतीय नियमित रूप से सूर्य को जल चढ़ाते हैं। भगवान सूर्य शक्ति, प्रकाश और ऊर्जा का प्रमुख स्‍त्रोत हैं, इसलिए सूर्य को जल चढ़ाने से शरीर का विकास सही ढंग से होता है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार प्रतिदिन सुबह सूर्य की पूजा करने से कई फायदे होते हैं। सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा आत्‍मविश्‍वास बढ़ाती है, संचार में सुधार करती है साथ ही ग्रह दोष के नकारात्‍मक प्रभावों को भी समाप्‍त करने में मदद कर सकती है। प्रतिदिन सूर्य देवता को जल चढ़ाने से कई तरह की स्‍वास्‍थ्‍य और धन संबंधित परेशानियों से भी निजात मिल सकता है। लेकिन इसे सही तरीका से किया जाना बेहद जरूरी होता है। सूर्य देवता को अर्घ्‍य देने वाले जल में यदि इन चीजों को शामिल किया जाए तो दोगुना लाभ प्राप्‍त किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मिलाएं फूल

Offer Water to Lord Surya
mix flower

सूर्य देवता को प्रसन्‍न करने के लिए आप तांबे के लोटे में जल लें और उसमें लाल रंग का फूल अवश्‍य शामिल करें। वैसे तो सूर्य देवता को कमल का फूल अधिक पसंद है लेकिन आप लाल फूल का चुनाव भी कर सकते हैं। ये सूर्य की ऊर्जा को प्रभावित करता है। यदि आपके पास लाल रंग का फूल नहीं है तो आप किसी भी रंग और फूल का उपयोग कर सकते हैं।   

सूर्य को करें टीका

सूर्य देवता को अर्घ्‍य देने से पहले जल में थोड़ी सी रोली अवश्‍य मिलाएं। माना जाता है कि किसी भी देवता की पूजा शुरू करने से पहले उन्‍हें रोली का टीका लगाया जाना आवश्‍यक होता है। इसलिए अर्घ्‍य देने वाले जल में रोली मिलाना शुभ माना जाता है। जल में रोली मिलाने से ब्‍लड संबंधित समस्‍याओं से छुटकारा मिल सकता है साथ ही सूर्य देवता भी प्रसन्‍न हो जाते हैं।

Read More : खूबसूरत और जवां दिखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 नट्स: National Nut Day

शुभ होता है चावल

अर्घ्‍य देने वाले जल में चावल मिलाना काफी शुभ माना जाता है इसलिए सूर्य देवता पर जल चढ़ाने से पहले जल में कुछ दानें चावल की अवश्‍य मिला लें। जल में चावल मिलाने से घर में बरक्‍कत आती है और सुख-शांति बनी रहती है। वैसे तो जल में सफेद चावलों को मिलाया जाता है लेकिन कुछ लोग हल्‍दी मिले पीले रंग के चावलों को मिलाना अधिक प्रभावी मानते हैं।

मिलाएं कुछ मीठा

सूर्य देवता पर ऐसे चढ़ाएं जल
Offer Water to Lord Surya-Mix in something sweet

सूर्य देवता का आवह्न करने के लिए जल में कुछ मीठा भी शामिल किया जा सकता है। सामान्‍यतौर पर भोग या प्रसाद में मिश्री का उपयोग किया जाता है इसलिए आप जल में कुछ दानें मिश्री की मिला सकते हैं। यदि आपके पास मिश्री उपलब्‍ध नहीं है तो मीठे के तौर पर कुछ दानें शक्‍कर यानी चीनी की भी मिला सकते हैं।

शुभ होती है हल्‍दी

हिंदू शास्‍त्र के अनुसार हल्‍दी को हर शुभ कार्य में शामिल किया जाता है। ये घर-परिवार में सुख-शांति और रंग भरने का काम करती है। हल्‍दी का उपयोग मांगलिक कार्यों में विशेषतौर पर किया जाता है। इसलिए जिन लोगों के विवाह में रुकावटें आ रही हैं उन्‍हें सूर्य देवता को अर्घ्‍य देने से पहले जल में हल्‍दी अवश्‍य रूप में मिलानी चाहिए। ऐसा करने से आपके कार्य आसान से पूरे हो जाएंगे।