जहां बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा का सूत्र यानी राखी बांधती है और उससे उम्र भर अपनी रक्षा करने का वचन लेती है। वहीं भाई भी अपनी बहन को प्यारा सा गिफ्ट देकर अपना अमूल्य प्यार दर्शाता है। लेकिन अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जब बहन के लिए गिफ्ट खरीदने की बात आती है तो भाईयों को समझ नहीं आता कि आखिर वो अपनी प्यारी बहना को क्या दें जो उसे पसंद भी आए और उसके काम भी। तो आपकी परेशानी का हल आज हम लेकर आए हैं। आज हम आपको रक्षाबंधन पर बहन को क्या गिफ्ट दिया जाए इसके कई सारी आइडियाज लेकर आए हैं। तो चलिए फिर देरी किस बात की फटाफट जानते हैं आखिर क्या हैं वो…

 

 

 

स्लोगन टी-शर्टस
इन दिनों स्लोगन टी-शर्ट काफी ट्रेंड में है। रक्षाबंधन के मौके पर मार्केट में कई तरह के भाई-बहन पर लिखे हुए स्लोगन वाली टी-शर्ट मौजूद है। इस पर तरह-तरह के स्लोगन लिखे हैं जैसे ‘देख भाई पका मत, डूड भाई-क्यूट बहन, स्मार्ट भाई-हिरोइन बहन, जल मत-चल हट, मेरा भाई संभाल लेगा-मेरी बहन संभाल लेगी।’ स्लोगन वाली टी-शर्ट मार्केट में हर रेट पर मौजूद हैं वहीं कई ब्रांडेड कंपनियों में भी इस तरह की टी-शर्ट मौजूद हैं जो आपको कई रेट में मिल जाएंगी। 
 

 

इस गिफ्ट से खिल उठेगा बहन का चेहरा
हाल ही में रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुुए ‘द बॉडी शॉप’ (Body Shop) कंपनी ने कई तरह के गिफ्ट पैक निकाले हैं जिसे आप अपनी बहन को तोहफे के रूप में दे सकते हैं। इस गिफ्ट पैके में शोप से लेकर बॉडी लोशन, बॉडी वॉश, एसेंशियल ऑयल हेयर प्रोडेक्ट आदि मौजूद हैं। खास बात ये है कि इसकी पैकिंग काफी शानदार तरीके से की गई है। जिसे देखकर आप भी खुश हो जाएंगे। 
 

 

भाई की कलाई में बांधे चांदी की राखी
अब जरूरी नहीं कि रक्षाबंधन पर सिर्फ भाई की ही पूरी पॉकेटमनी खर्च हो जाए। बहनों को भी खर्च कर देना चाहिए। तो इस बार आप अपने भाई को धागे की जगह चांदी की राखी बांध सकती हैं। इस बार फैबइंडिया चांदी की कई लेटेस्ट डिजाइन की चांदी की राखियां लेकर आई हैं। ये राखियां वाकई में दिखने में बेहद खूबसूरत और ट्रेंडी हैं। 

  

कुशन कवर और मग सेट
स्लोगन टी-शर्ट की तरह ही मार्केट में कई तरह के स्लोगन लिखे हुए कशुन कवर और मग सेट मिल रहे हैं। ये दिखने में काफी अच्छे और ट्रेंडी हैं। ये कई डिजाइन और कलर के आ हरे हैं। ये एक बेहतर आईडिया है रक्षाबंधन पर एक-दूसरे को गिफ्ट देने का। 
 
सौजन्य से:—
फैबइंडिया 
द बॉडी शॉप
अल्मा मेटर