जिस तरह समय तेजी से बदल रहा है। उसी तरह भाई बहन का रिश्ता भी तेजी से बदल रहा है। आज भाई—बहन एक—दसूरे के अच्छे दोस्त हैं। भाई अपनी बहन से और बहन अपने भाई से अपनी लाइफ की हर बात खुलकर एक दोस्त की तरह शेयर करती है। वहीं एक समय था जब रक्षाबंधन के नाम पर भाई अपनी बहन की हथेली पर पैसे रखते थे और बहन खुशी—खुशी उसे रख लेती थी। लेनिक समय के साथ आज जहां रिश्ते के मायने बदले हैं वहीं तोहफों में भी काफी बदलाव आया है।
