palmistry

Palmistry Importance : हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, व्यक्ति की हथेलियों में कई रेखाएं होती हैं जो व्यक्ति के भूतकाल, वर्तमान काल और भविष्य से जुड़ी जानकारियां बताती हैं। जीवन रेखा, भविष्य रेखा और हृदय रेखा के अलावा हथेली की एक और रेखा प्रतिभा रेखा व्यक्ति के जीवन के बारे में बताती है। हस्तरेखा विज्ञानियों का मानना है कि जिस व्यक्ति के हाथ में यह रेखा होती है वह बिना किसी अन्य जानकारी के खुद भी अपना भविष्य जान सकता है। यह रेखा बहुत कम लोगों के हाथ में मिलती है। जिन लोगों के हथेली पर यह रेखा होती है, वह किस्मत के बहुत धनी होते हैं। इस रेखा से कोई भी व्यक्ति आसानी से अपने जीवन में होने वाली कई घटनाओं का पूर्वाभास कर सकता है। इस रेखा को छः इंद्रियों की एक रेखा माना जाता है। अपने आकार और गुणों के कारण इस रेखा को प्रतिभा रेखा कहा जाता है। आज इस लेख के द्वारा हम प्रतिभा रेखा के बारे में जानेंगे।

हथेली पर ऐसे करें प्रतिभा रेखा की पहचान

palmistry

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, प्रतिभा रेखा हथेली के चंद्र पर्वत से शुरू होकर मंगल को अर्धचंद्रकार रूप में घेरती हुई बुध पर्वत के नीचे तक जाती है। चंद्र पर्वत से शुरू होने के कारण इसे चंद्ररेखा भी कहते है। जिसके कारण इस रेखा वाले व्यक्ति के जीवन को कल्पना और रहस्य से जुड़ा हुआ माना जाता है। जिन लोगों के हाथ में यह रेखा होती है उन्हे अपने जीवन की कई घटनाओं का अनुमान पहले से ही हो जाता है, क्योंकि इस रेखा वाले लोगों की मानसिक क्षमता और तंत्रिका इंद्रियां बहुत अधिक शक्तिशाली होती है। यह रेखा व्यक्ति के अंतर्ज्ञान से संबंधित है। सतयुग से लेकर द्वापर युग तक यह रेखा सभी लोगों के हाथों में होती थी, क्योंकि उस समय महात्मा, साधु संत और धार्मिक लोग ज्यादा होते थे। लेकिन कलयुग में यह रेखा कम लोगों की हथेली में पाई जाती है। भाग्य बताने वाली यह रेखा बहुत ही शुभ होती है।

palmistry

प्रतिभा रेखा साफ और लालिमा लिए हुए हो तो यह बेहद ही शुभ होती है। ऐसे लोग मानसिक रूप से बहुत ही मजबूत होते है। प्रतिभा रेखा के धनी व्यक्ति विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी सूझ बूझ से सकारात्मक परिणाम हासिल करते है। प्रतिभा रेखा के प्रभाव के कारण ऐसे लोग अपने काम के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहते है और कठोर मेहनती होते है। अपनी कल्पना शक्ति के कारण ऐसे लोग कलात्मक कार्यों में अधिक रुचि रखते है और सफलता अर्जित करते है। यदि प्रतिभा रेखा के शुरुआत में चंद्र पर्वत पर कोई वर्ग की आकृति बनी हो तो यह व्यक्ति की मुश्किलों से रक्षा करती है। चंद्र पर्वत उभरा हुआ हो और साथ ही प्रतिभा रेखा भी बनी हो तो व्यक्ति को आर्थिक लाभ, सौभाग्य, सुख संपत्ति, संतान सुख, पद प्रतिष्ठा सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: महिलाओं के लिए बेहद खास है ये वास्तु टिप्स, मिलती है तरक्की, जानें मुख्य बातें: Vastu Tips for Women

Leave a comment