हिन्दू कैलेंडर के हिसाब से देखा जाए तो यह महीना वैशाख का महीना होता है। हिंदू धर्म में वैशाख महीने को बड़ा ही शुभकारी माना गया है। इस महीने में व्रत, दान, पुण्य और स्नान आदि का विशेष महत्व होता है। मई महीना विशेष रूप से विष्णु भगवान और परशुराम की पूजा के लिए श्रेष्ठ माना गया है। इसी महीने में साल की सबसे शुभ और लाभकारी तिथि अक्षय तृतीया है। आइए जानते हैं मई महीने में कौन-कौन से प्रमुख हिन्दू व्रत और त्यौहार होंगे।
2 मई (गुरुवार)- प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
3 मई (शुक्रवार)- मासिक शिवरात्रि
4 मई (शनिवार)- वैशाख अमावस्या
7 मई (मंगलवार)- अक्षय तृतीया
15 मई (बुधवार)- मोहिनी एकादशी, वृष संक्रांति
16 मई (गुरुवार)- प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
18 मई (शनिवार)- वैशाख पूर्णिमा व्रत
22 मई (बुधवार)- संकष्टी चतुर्थी
30 मई (गुरुवार)- अपरा एकादशी
31 मई (शुक्रवार)-प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
ये भी पढ़ें-
