मेष :-
मेष राशि के लोगों की बात की जाए तो थोड़े दिलफेंक होते हैं जो जल्दी से किसी पर भी अपना दिल दे बैठते हैं और फिर इस रिलेशन को छुपाने के लिए झूठ पर झूठ बोलते हैं। इस राशि के लोगों के ज्यादातर कई अफेयर हो सकते हैं।
मिथुन :-
मिथुन राशि के लोगों के लिए प्यार एक खेल की तरह होता है, जिसे वे खेलना पसंद करते हैं। ये चाहे तो एक साथ कई रिलेशनशिप्स में रह सकते हैं। ये बहुत जल्दी किसी के भी प्यार में पड़ जाते हैं। इन्हें रिश्ता तोड़ने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है।
कन्या :-
कन्या राशि के लोगों के लिए कहा जा सकता है कि ये प्यार और रिश्ते के मामले में बहुत ईमानदार होते हैं लेकिन अगर कोई इन्हें दर्द देता है या इन्हें कोई नुकसान पहुंचाता है तो ये उस रिश्ते को खत्म करने में बिलकुल भी देरी नहीं करते हैं। ये जल्दी किसी को धोखा तो नहीं देते हैं लेकिन इन्हें कोई और धोखा दें इन्हें बिलकुल पसंद नहीं होता है।
धनु :-
धनु राशि के लोग बहुत बड़े धोखेबाज़ होते हैं। ये राशि के लोग अपने पार्टनर से ज्यादा अपनी आज़ादी से प्यार करते हैं। अगर कोई इन पर बहुत ज्यादा बंदिशे लगाया जाए तो ये उनसे ब्रेकअप कर लेते हैं। ये अपने पार्टनर को धोखा नहीं देते हैं बस ये अपने पार्टनर से पीछा छुड़ाने के लिए ऐसा करते हैं।
मीन :-
मीन राशि के लोग बहुत ज्यादा स्वार्थी होते हैं। ये अपने पार्टनर से बहुत ज्यादा उम्मीदें लगाए होते हैं और उन उम्मीदों के पूरा न होने पर ये अपने पार्टनर से दूर होने लगते हैं। यहां तक की ये अपने पार्टनर को धोखा देने में कोई गलत नहीं लगता है।
