Personality Test by Zodiac: दुख सुख जीवन का अहम हिस्सा है। जीवन चक्र और अपने कर्मों के हिसाब से व्यक्ति को दुख भोगने पड़ते हैं। कुछ लोगों के जीवन में दुख आता है और चला जाता है। परंतु, कुछ लोगों का जीवन ही दुख में व्यतीत होता है। हिंदू धार्मिक शास्त्रों में ऐसे कई मार्ग बताए गए हैं, जिनके माध्यम से हम सुख दुख व भविष्य के बारे में अनुमान लगा सकते हैं। ऐसा ही एक मार्ग है राशिफल। राशिफल से व्यक्ति के आने वाले कल का पता लगा सकते हैं। पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि सभी राशियों के जातकों का व्यवहार, आचरण व व्यक्तित्व अलग अलग होता है। कुछ लोग मानसिक रूप से मजबूत होते हैं तो कुछ कमजोर। तो चलिए आपको बताते हैं कि राशियों के हिसाब से कौनसे व्यक्ति मानसिक रूप से मजबूत होते हैं।
मेष व वृषभ राशि

मेष राशि के व्यक्ति मानसिक रूप से बहुत मजबूत होते हैं। इस राशि के जातक हर एक चीज को चुनौती के तौर पर लेते हैं। ऐसे लोग हमेशा परिस्थितियों का सामना करने के लिए तत्पर रहते हैं। मेष राशि के लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है, लेकिन उतनी जल्दी ही उनका गुस्सा शांत भी हो जाता है। वहीं, वृषभ राशि के जातक दृढ़ संकल्प वाले होते हैं। वृषभ राशि के जातकों में नेतृत्व करने की क्षमता होती है। यह लोग काफी जिद्दी और दृढ़ निश्चय वाले स्वभाव के होते हैं। इस राशि के जातक शांतिपूर्ण तरीके से अपना कार्य करते हैं। यह मानसिक रूप से मजबूत होने के साथ-साथ धैर्यवान भी होते हैं।
धनु व कन्या राशि

धनु राशि के लोग नई नई चीजों को खोजने में दिलचस्पी रखते हैं। इस राशि के लोग सिद्धांतों पर बिल्कुल विश्वास नहीं करते हैं। यह हमेशा तर्कों पर ही विश्वास करते हैं। धनु राशि के लोगों का दिमाग बहुत विकसित होता है, ये आसानी से किसी भी परिस्थिति में किसी के दबाव में नहीं आते हैं। वहीं, कन्या राशि के जातक बहुत ही जिद्दी स्वभाव के होते हैं। कन्या राशि के लोग बहुत ज्यादा आलोचना करते हैं जिसके कारण लोगों से इनके संबंध अच्छे नहीं रहते। कन्या राशि के लोग अपनी बात को सही साबित करने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं।
वृश्चिक व सिंह राशि

वृश्चिक राशि के लोग भी अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं उनके मन और दिमाग में क्या चल रहा होता है इसका पता लगाना बहुत कठिन होता है। इस राशि के लोग संजीदगी से अपना जीवन व्यतीत करने में विश्वास रखते हैं। ये दूसरों के सामने अपनी भावनाओं को आसानी से प्रकट नहीं करते है जिसके कारण यह मानसिक रूप से मजबूत बने रहते हैं। वहीं, सिंह राशि के जातक दयालु और हंसमुख स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग अपने स्वभाव से किसी के जीवन में भी खुशियां भर देते हैं। सिंह राशि के व्यक्ति मानसिक रूप से बहुत मजबूत होते हैं। इनकी वाणी भी मधुर होती है जिसके कारण ये किसी को भी अपनी तरफ आसानी से आकर्षित कर लेते हैं।
यह भी पढ़ें: घर में कौन-सी चीज किस दिशा में रखनी होती है शुभ, जानें वास्तु शास्त्र में दर्ज ये बातें: Vastu for Home
