भारतीय ज्योतिष शास्त्र एक बहुत ही समृद्ध शास्त्र है। हमारे प्राचीन देवज्ञ ऋषिओं ने ज्योतिष के माध्यम से मनुष्य जीवन के सभी पहलूओ को छुआ है और जीवन के हरएक आयाम में ज्योतिष की सार्थकता को सिद्ध किया है। ईशादिविंशोत्तरशतोपनिषद का संदेश है- ‘यदन्नं तन्मन’ अर्थात जैसा अन्न खाते हैं वैसा हमारा मन बनता है। आज हम आप को बताएँगे की खान पान की आदतों को ज्योतिष के साथ जोड़ कर कैसे हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं साथ ही साथ अपने व्यक्तित्व में पूर्ण निखार भी ला सकते हैं और अपने भाग्य को चमका भी सकते है। आहार पर बहुत ध्यान रखना चाहिए। संतुलित आहार पूर्ण पोषण देता है तथा शक्ति प्रदान करता है। इसके साथ ही साथ अगर ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के और राशिओं के अनुकूल आहार लिया जाये तो न केवल पूर्ण पोषण मिलता है बल्कि सौभाग्य के साथ साथ ग्रह जनित भयंकर पीड़ाओं से भी बचा जा सकता है। कृपया अपनी चंद्र राशि या नाम राशि से देखें
बारह राशिओं के अनुसार विशेष आहार एवं उपाय निम्नलिखित हैं
मेष: मेष राशि वालो को गुड़, मूंगफली, बादाम आदि का सेवन करना चहिये और खट्टी एवं ठंडी चीज़ो को जहाँ तक हो न खायें फलो में लाल फल जैसे सेब, अनार, गाजर, चकुंदर आदि खाना अत्यंत लाभदायक रहता है। गेहूं खाने से मेष राशि वालो का भाग्ये उदय होता है। खाने में हल्दी का प्रयोग अवश्य करें । सूर्य को प्रात काल नमन करना बहुत शुभ करी रहेगा। भगवन लक्ष्मी नारायण के प्रतिदिन दर्शन एवं नमन करें।
वृषभ : वृषभ राशि वालो को हरी सब्ज़िओं का अधिक सेवन करना चाहिए। खट्टे फल खाना इनके लिए बहुत लाभदायक हैं।
मिथुन : मिथुन राशि वालो को खट्टे फलो के साथ साथ किशमिश और खुमने जैसे सुखेः मेवों का सेवन करना चाहिए और हरी सब्ज़िओं का अधिक सेवन करना चाहिए
कर्क : कर्क राशि वालो को दूध और दूध से बनी वस्तुओं का उपभोग करना चाहिए। दूध के साथ गुड़ खाना बहुत लाभकारी रहता है।
सिंह : सिंह राशि वालो को गुड़ और गुड़ से बनी चीज़ो को खाना चाहिए। लाल फलो का सेवन करना चाहिए। केसर का उपयोग खाने में करना बेहद लाभदायक रहेगा।
कन्या : कन्या राशि वालो को हरी सब्ज़िओं का अधिक सेवन करना चाहिए। खट्टे फल खाना इनके लिए बहुत लाभदायक हैं।
तुला : तुला राशि वाले खट्टे फलो का अधिक सेवन करें। दूध और दही का भरपूर सेवन करें । चने के आटे से बनी वस्तुएँ खानी चाहिए।
वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले लाल फलो का अधिक सेवन करें। गुड़, बादाम और मूंगफली का सेवन करना बेहद फायदा रहेगा ।
धनु : धनु राशि वाले केसर का अधिक सेवन करें। गुड़, बादाम और मूंगफली का सेवन करना बेहद फायदेमंद रहेगा ! बेसन में गुड़ मिला कर खाना शुभ रहेगा। गेहूं का आटा प्रयोग करें।
मकर : मकर राशि वालो को साबुदाने की खीर खाना बहुत शुभ रहेगा। खट्टे फलो को खाना शुभ रहेगा। चने के आटे या मल्टीग्रेन आटे से बनी वस्तुएँ खानी चाहिए।
कुंभ : कुंभ राशि वालो को हरी सब्ज़िओं को खाना बहुत शुभ रहेगा। बाजरे से बानी वस्तुएँ खाना लाभदायक रहेगा। उड़द की दाल से बानी वस्तुएँ खाने से लाभ होगा। खट्टे फलो को खाना शुभ रहेगा।
मीन : मीन राशि वालो को देशी घी खाना बहुत शुभ रहेगा। बेसन एवं गेहूं के आटे से बानी वस्तुएँ खाना लाभदायक रहेगा। दूध से बानी वस्तुएँ खाने से लाभ होगा। सूर्य देव के प्रतिदिन दर्शन करें एवं नमन करें।
इस प्रकार नवग्रहों के अनुसार विशेष वस्तुओं के सेवन से स्वस्थ्य प्राप्त कर सकते हैं एवं विशेष आहार भाग्य वृद्धि में सहायक भी हो सकता है, फिर भी जातक की निजी कुण्डली का अवलोकन करने पर ही पूर्ण रूप से शुभाशुभ फल कथन किया जा सकता है।
अधिक जानकारी के लिए गृहलक्ष्मी मार्च एडिशन की मैग्जीन पढ़ें।
