सर्दियों में बगीचे में लगाएं ये खूबसूरत रंगबिरंगे पौधे: Winter Plants
Beautiful Winter Plants

सर्दियों में बगीचे में लगाएं ये खूबसूरत रंगबिरंगे पौधे

सर्दियों में भी कई प्रकार के फूलों को उगाया जा सकता है, जो आपके बगीचे को रंग बिरंगा और खूबसूरत बना सकती है

Winter Plants: भारत की धरती पर साल के अलग-अलग मौसम होते हैं, और सर्दियों का मौसम एक ऐसा मौसम है जब बहुत सारे पौधों को ठंडी और बर्फ की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में भी कई प्रकार के फूलों को लगाया जा सकता है, जो आपके बगीचे को रंग बिरंगा और खूबसूरत बना सकते है? तो चलिए जानते है वो कौन-कौन से फूल है जिन्हें हम सर्दियों में लगा सकते है। जिससे आप अपने बगीचे को सुंदर और फूलों से भरपूर बना सकते हैं।

पेटुनिया

Winter Plants
Winter Plants-Petunia

पेटुनिया शीतकाल में खूबसूरत फूलों का प्रतीक है। इसके फूल विविध रंगों में होते हैं, जैसे कि लाल, गुलाबी, नीला, और सफेद। यह पौधा ठंड में भी अच्छी तरह से पनपता है और ढेर सारे अलग-अलग रंगों के फूल देता है। आपके बगीचे को एक रंगीन महक देता है। पेटुनिया की खेती के लिए आपको अच्छे गुणवत्ता वाले बीजों की आवश्यकता होती है और इसे अच्छे से सिंचाई और रोजाना धूप में रखना चाहिए। नर्सरी से आप इसके पौधे भी खरीद सकते है।

Also Read : ये 15 बेल वाले पौधे बगीचे की खूबसूरती बढ़ाएंगे

मेरीगोल्ड

Marigold
Marigold

मेरीगोल्ड एक खास फूल है जो शीतकाल में उगाया जा सकता है। यह फूल सुंदर और चमकदार होते हैं और इसकी सुगंध बहुत मोहक होती है। मेरीगोल्ड को आसानी से उगाया जा सकता है। आप इसके फूल की पत्तियों को मिट्टी में बिखेर देंगी तो उससे भी पौधे निकल आएंगे। इसे आप अपने घर की बालकनी में लगा सकते है। इसकी खेती के लिए खाद्य और सिंचाई की आवश्यकता होती है।

कैलेंड्यूला

Marigold

कैलेंड्यूला भी एक अच्छा ऑप्शन है। शीतकाल में फूलों की खेती के लिए इसके फूल सुंदर और रंगीन होते हैं और यह बगीचे को सजाने के लिए बेहद उपयुक्त होता है। कैलेंड्यूला की खेती के लिए अच्छी खाद्य और नियमित सिंचाई की जरुरत होती है। ये पीले रंग के छोटे-छोटे फूल होते है।

गुलाब

Rose

गुलाब, जो सबका पंसदीदा फूल होता है। कभी-कभी सर्दियों में भी फूलने की क्षमता रखता है। यह एक और लोकप्रिय फूल है जो हर किसी के बगीचे में पाया जा सकता है। गुलाब के फूल सुंदरता और सुगंध के लिए काफी मशहूर होते हैं, और इन्हें बगीचे की सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। इसकी खेती के लिए आपको धूप और अच्छी खाद्य की आवश्यकत होती है। इसे एक पौधे की कई कलम काट कर तैयार किया जाता है।

गुलदाउदी

guldaudi

इसे जाड़े की रानी भी कहा जाता है। इसे रोजाना 5-6 घंटे की धूप चाहिए होती है। गुलदाउदी की अलग-अलग रंगों की कम से कम 50 किस्में है। आप इसे कटिंग, कलम या फिर बीज से भी लगा सकते है।

इस मौसम में आप कई प्रकार के फूल-पौधे लगा सकते हैं जो न केवल आपके बगीचे को सुंदरता देते हैं, बल्कि आपके घर को भी सुगंध से भर देते हैं।