हमारा देश धार्मिक स्थलों के रूप में जाना जाता हैं। यहां जितने मंदिर हैं शायद ही उतने धार्मिक स्थान किसी और देश में होंगे और यहां मौजूद बहुत सारे मंदिर अपने चमत्कार के लिए फेमस हैं। ऐसे ही कुछ मंदिर हैं, जहां मांगी गई सारी मुरादें पूरी होती हैं। आइए, आज हम आपको ऐसे ही 3 मंदिरों के बारे में बता रहे हैं जहां से कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता हैं।
 
 
जगन्नाथ मंदिर
 
जगन्नाथ मंदिर उड़ीसा में स्थित हिंदू धर्म का फेमस मंदिर है। यह मंदिर भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण को समर्पित है। पुराणों के अनुसार इसे वैकुंठधाम और भगवान विष्णु के चार धामों में से एक माना गया है। ऐसी मान्यता हैं कि यहां लक्ष्मीपति विष्णु जी ने भिन्न-भिन्न प्रकार की लीलाएं की थी। इस मंदिर में जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ अपनी मुराद लेकर आता है। उसकी सभी इच्छाएं जरूर पूरी होती हैं।
 
 
कसार देवी मंदिर
 
उत्तराखंड के अल्मोड़ा से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर कसार देवी मंदिर स्थित है। लोगों का इस मंदिर को लेकर अटूट विश्वास है। ऐसी मान्यता हैं कि माता रानी के इस दरबार में आने वाले सभी भक्तों की मनोकामना जरूर पूरी होती हैं। 
 
 
हिंगलाज माता मंदिर
 
हिंगलाज माता का मंदिर पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिंगोल नदी के किनारे पहाड़ी गुफा में स्थित हैं। पुराणों में इस मंदिर का उल्लेख किया गया है। इस मंदिर को 51 शक्तिपीठों में से एक माना गया है हालांकि भारत पाकिस्तान के बटवारे के बाद यह मंदिर पाकिस्तान के हिस्से में चला गया। आपको बता दें कि इस मंदिर की देखरेख मुसलमानों द्वारा की जाती है। भक्त अपनी जो भी मुराद लेकर इस मंदिर में आते हैं उनकी मनोकामना जरूर पूरी होती है।
 

 

 
महाकाली शक्तिपीठ
 
महाकाली शक्तिपीठ का मंदिर गुजरात के पावागढ़ के ऊंची पहाड़ियों पर स्थित है। ऐसी मान्यता हैं कि यहां देवी सती के दाहिने पैर की उंगलियां गिरी थी। इस मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की दिल से मांगी गई सभी मनोकामना पूरी होती हैं। यहा से कोई भी व्यक्ति खाली हाथ नहीं लौटता हैं।