Cloudy Shillong hillside town with colorful houses scattered on steep rocky slopes.
Shillong misty hills nicknamed Scotland of the East

Summary : उमियम झील की सबसे ख़ास बात

यह जगह मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता, ख़ूबसूरत पहाड़ियों, सुहावने मौसम और अपने जीवंत संस्कृति के लिए जाना जाता है।

Shillong Scotland of East: शिलांग हमारे देश भारत के सबसे प्रमुख जगहों में आता है। यह मेघालय के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित एक खूबसूरत शहर है जिसे लोग अक्सर ‘पूर्व का स्कॉटलैंड’ कहकर सम्बोधित करते हैं। यह जगह मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता, ख़ूबसूरत पहाड़ियों, सुहावने मौसम और अपने जीवंत संस्कृति के लिए जाना जाता है, जिसकी वजह से देश और दुनिया के कोने कोने से सैलानी इस जगह पर घूमने के लिए आते हैं। यह जगह उनके लिए बहुत ही आदर्श है जो शांति और सकून पसंद करते हैं और प्रकृति के बीच रहना चाहते हैं। इस जगह पर आपको आना चाहिए और उमियम झील की ख़ूबसूरती को जरूर देखना चाहिए। इस झील की ख़ूबसूरती देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। 

Serene blue waters surrounded by misty green hills and pine forests.
Serene blue waters surrounded by misty green hills and pine forests.

अपनी शिलांग यात्रा की शुरुआत आप सुरम्य उमियम<झील से कर सकते हैं। यह एक बहुत ही शांत और ख़ूबसूरत जलाशय है जोकि हरी-भरी पहाड़ियों के बीच बसा है। यह शांत जलाशय लोगों के बीच बारापानी के नाम से भी जाना जाता है। इस जगह की ख़ूबसूरती मन को सम्मोहित करने वाली है। आप जैसे ही इस शांत स्वर्ग में कदम रखेंगे, आसपास के लुभावने दृश्यों को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाएँगे। इस झील का क्रिस्टल-सा साफ पानी देखकर आप दंग रह जायेंगे। यह शांत पानी आपको कयाकिंग से लेकर बोटिंग तक की गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित करता जान पड़ता है। इस जगह पर आकर आप एक अलहदा रोमांच का अनुभव कर सकते हैं। 

Panoramic misty views of Shillong city from cloudy mountain peak.
Panoramic misty views of Shillong city from cloudy mountain peak.

उमियम झील देखने के बाद आप यदि आपको शिलांग में किसी ऐसे शानदार और मनोरम दृश्यों को देखने के लिए सुविधाजनक स्थान की तलाश कर रहे हैं, तो शिलांग पीक आपके लिए एकदम सही जगह है। यह शहर के सबसे ऊंचे स्थानो में से एक है। इस जगह से आप आसपास की पहाड़ियों, घाटियों और नीचे के शहर का एक अद्वितीय और मनमोहक नज़ारा देख सकते हैं। इस जगह पर पर्यटक घूमने के साथ साथ फोटोग्राफी के लिए भी आते हैं। इस जगह से उगते हुए सूरज को देखने का एक अलग ही रोमांच होता है। खासकर दिन के शुरुआती घंटों के दौरान जब सूरज उगता है तो आसपास एक सुनहरा रंग बिखर जाता है। इस जगह से आप शहर को जीवंत होते हुए देख सकते हैं क्योंकि सुबह का सूरज नीचे की सड़कों और इमारतों को रोशन करता है।

Cascading triple waterfall resembling elephant trunk in lush Meghalaya greenery.
Cascading triple waterfall resembling elephant trunk in lush Meghalaya greenery.

शिलांग आने वाले सैलानी सबसे ज़्यादा एलीफेंट फॉल्स जाना पसंद करते हैं। हरे-भरे जंगलों के बीच बसा, एलीफेंट फॉल्स एक बहुत ही मनोरम और ख़ूबसूरत जगह है। इस जगह पर पहुंचते ही एक ख़ूबसूरत झरने का दीदार होता है और आसपास की प्रकृतिक सुंदरता को देखकर मन ख़ुशी से भर जाता है। इस जगह पर आपको कई तरह के प्रकृतिक दृश्य देखने को मिलते हैं और फिर प्रकृति के सम्मोहन में पूरी तरह से खो जाते हैं। इस जगह पर स्थित झरने का पानी एक बहुत ही मधुर ध्वनि उत्पन्न करत है। ऐसा लगता है कि कोई संगीत की ध्वनि सुनाई दे रही है। इस जगह पर आपको जरूर जाना चाहिए। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...