Homemade Body Masks
Homemade Body Masks To Remove Sun Tan

Overview: सूरज की किरणों से झुलसी त्वचा को निखारने के लिए आज़माएं ये बॉडी मास्क

टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए आपको महंगे ट्रीटमेंट्स की ज़रूरत नहीं है। रसोई में मौजूद साधारण चीजें आपकी त्वचा की खोई हुई चमक को वापस ला सकती हैं। नियमित रूप से इनका उपयोग करें और धूप से आई त्वचा की समस्याओं को अलविदा कहें।

Homemade Body Masks To Remove Tanning: गर्मियों या धूप में ज्यादा समय बिताने पर त्वचा पर टैनिंग की परत जम जाती है, जिससे रंगत मटमैली और बेजान लगने लगती है। बाजार में मौजूद टैन रिमूवल प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ केमिकल्स से भरे होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में घरेलू उपाय सबसे सुरक्षित और असरदार होते हैं। यहां हम बता रहे हैं 8 आसान और नेचुरल बॉडी मास्क जिन्हें आप घर पर मौजूद चीज़ों से मिनटों में बना सकती हैं और त्वचा को फिर से निखार सकती हैं।

बेसन, हल्दी और दही का मास्क

A gram flour, turmeric, and yogurt mask
A gram flour, turmeric, and yogurt mask

बेसन मृत कोशिकाएं हटाता है, हल्दी एंटीसेप्टिक गुण देती है और दही त्वचा को ठंडक देकर नमी प्रदान करता है।

कैसे बनाएं: 2 चम्मच बेसन में 1/4 चम्मच हल्दी और 1 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनाएं।
कैसे लगाएं: इसे टैन वाली जगह पर लगाएं, 15 मिनट बाद हल्के हाथों से मलकर धो लें।

एलोवेरा और नींबू का मास्क

एलोवेरा त्वचा को सूदिंग करता है और नींबू की ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज टैन हटाने में मदद करती हैं।

कैसे बनाएं: 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
कैसे लगाएं: इस मिश्रण को 10 मिनट तक लगाकर रखें, फिर ठंडे पानी से धो लें।

चंदन और गुलाब जल का मास्क

चंदन त्वचा को ठंडक देता है और टैन के निशान हल्के करता है, जबकि गुलाबजल त्वचा को तरोताजा रखता है।

कैसे बनाएं: 1 चम्मच चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाएं।
कैसे लगाएं: 20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर गुनगुने पानी से साफ करें।

ओट्स और टमाटर का स्क्रब मास्क

टमाटर में मौजूद लाइकोपीन टैन हटाने में मदद करता है और ओट्स स्किन को एक्सफोलिएट करता है।
कैसे बनाएं: 1 चम्मच पिसा हुआ ओट्स, 2 चम्मच टमाटर का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं।
कैसे लगाएं: हल्के स्क्रबिंग के साथ लगाएं, 10 मिनट बाद धो लें।

आलू और शहद का मास्क

आलू में नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट होता है जो रंगत निखारता है और शहद स्किन को हाइड्रेट करता है।

कैसे बनाएं: 1 चम्मच आलू का रस लें और उसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं।
कैसे लगाएं: प्रभावित हिस्से पर लगाएं, सूखने पर पानी से धो लें।

कॉफी और दही का बॉडी मास्क

कॉफी स्किन को एक्सफोलिएट करती है और दही रंगत को निखारता है।

कैसे बनाएं: 1 चम्मच कॉफी पाउडर में 1 चम्मच दही मिलाएं।
कैसे लगाएं: नहाने से पहले टैनिंग वाली जगह पर लगाएं और हल्के हाथों से मलें।

बादाम और मलाई का मास्क

बादाम स्किन को पोषण देता है और मलाई टैनिंग हटाती है।

कैसे बनाएं: रातभर भीगे 4–5 बादाम पीसकर उसमें 1 चम्मच मलाई मिलाएं।
कैसे लगाएं: प्रभावित हिस्से पर लगाएं और सूखने के बाद हल्के हाथों से धो लें।

पपीता और दूध का मास्क

पपीते में एंजाइम्स होते हैं जो त्वचा की डेड स्किन को हटाते हैं और दूध त्वचा को पोषण देता है।

कैसे बनाएं: कुछ पके पपीते के टुकड़े मैश करें और उसमें 1 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं।
कैसे लगाएं: 15–20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर सादे पानी से धो लें।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...