राशिफल के प्रति सभी की जिज्ञासा होती है। माना जाता है कि राशिफल द्वारा आप जीवन की कुछ ऐसी घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही इसके द्वारा आप अपने प्यार, व्यापार, कारोबार और स्वास्थ्य आदि के बारे में भी जान सकते हैं। नए साल का यह महीना किसी राशि के लिए अच्छा तो किसी को परेशान भी कर सकता है। ज्योतिषानुसार भविष्य जानने का सबसे सटीक तरीका राशिफल होता है। तो जानिए राशियों पर आधारित फरवरी महीने का अपना राशिफल –

इस महीने आपके विरूद्ध कोई षडयंत्र रचा जा सकता है। आपको आवेश, क्रोध व वाणी पर संयम रखना होगा। वाहन आदि से अप्रिय घटना हो सकती है। व्यापार व्यवसाय में आप तरक्की करेंगे। पारिवारिक संबंधों में मधुरता का भाव विद्यमान रहेगा। सोच-समझ कर किया गया फैसला आगे चलकर लाभ देगा। शारीरिक रूप से कमजोरी का अनुभव करेंगे।


इस मास लग्न में केतु मिथुन राशि का है। मास की शुरूआत में आपको सफलता मिलेगी। आपका पूरा ध्यान आर्थिक पक्ष पर रहेगा और इसके बेहतर नतीजे भी मिलेंगे। आपको सम्पत्ति मिल सकती है। मास के मध्य में प्रेम व रिश्तेदारी में नफरत व ईर्ष्या का भाव रहेगा। यात्रा, घरेलू परेशानियों व सहयोगियों से आपको धैर्य व ठंडे दिमाग से काम लेना चाहिए।

इस मास मेहमानों व रिश्तेदारों से मेल-मुलाकातों का दौर जारी रहेगा। वाकपटुता व चतुराई से आप अपना काम निकाल ही लेंगे। हास-परिहास व मनोरंजन में अधिकतम समय व्यतीत होगा। कामकाज की स्थिति भी सुधरेगी। आर्थिक रूप से आप काफी सक्षम व सुदृढ़ स्थिति में रहेंगे। परिश्रम व संघर्ष से आप प्रत्येक वह चीज प्राप्त करेंगे जिसकी आप कामना करते है।

इस महीने में आप वाक्चातुर्य से संवाद और सम्पर्क साधने में सफल रहेंगे। यह समय आपके लिये नवीनीकरण, घर-दफ्तर में सुधार, जीवन के ऐशो-आराम से जुड़ी चीजों के लिए बहुत अच्छा साबित होगा और आप फैशन, खान-पान पर ध्यान देंगे। परिवार में किसी बड़े का स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। खर्च बढ़ने सम्बन्धी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

इस मासारंभ में आपके हाथों से कोई गलत या अनुचित काम हो जाएगा, जिससे आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रूके हुए कार्य गति पकड़ेंगे, बशर्ते आप ख्याली दुनिया से बाहर निकलने की जरूरत है। सम्पर्क, संचार या कोई नया करार अनुबन्धन होने की संभावना है। आप यह महसूस करेंगे कि सिर्फ मेहनत के बल पर आपने बहुत कुछ प्राप्त कर लिया है।


इस मास आप काफी किफायत बरतेंगे, छोटे-छोटे तरीकों से अपने नुकसान की भरपाई करेंगे। वित्त तथा कार्यक्षेत्र में रचनात्मक कौशल की मांग पूरी करने के लिए आप जबरदस्त प्रयास करेंगे। साझा खर्चो पर चर्चा करेंगे और नए मूड में परिवार की समृद्धि के बारे में सोचेंगे। आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। नौकरी में अफसर की डांट सुननी पड़ सकती है। कहीं से कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

यह मास मिश्रित फलकारी है। व्यवसाय की स्थिति मध्यम रहेगी। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिससे मन खिन्न रहेगा। धार्मिक उत्सव, सभा गोष्ठियों में भाग लेने का सुअवसर प्राप्त होगा। यात्राओं से हानि का योग है, अत: अभी यात्राएं स्थगित रखें। मित्र वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। पारिवारिक सामंजस्य बढ़ेगा।

इस मास सम्पत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएंगे। भाईयों से कुछ अनबन व विचार-भेद,मतभेद की स्थिति बनेगी। घर में किसी नए मेहमान के आगमन सम्बन्धी संभावनाएं बनेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किन्तु आपकी कार्यक्षमता में कमी आएगी। गृह-कलह, वाद-विवाद से दूर रहें। दूसरों के झगड़ों में आप अपनी टांग न अड़ाएं।

इस मास नए-नए लोगों से आपका सम्पर्क बनेगा। राजनीति के क्षेत्र में आपका प्रभाव, दबदबा व रूतबा यथावत कायम रहेगा। शांति की तलाश में मंदिर, मस्जिद, गिरिजाघर या किसी मठ में जा सकते है। बदलाव का जो सिलसिला कई समय से चल रहा है, उसका प्रभाव आपके कैरियर व आय पर भी देखने को मिलेगा। नई सम्भावनाओं को तलाशने की जरूरत है।

इस माह …घर की मुर्गी दाल बराबर.. वाली कहावत आप पर पूर्णत: सत्य साबित होगी। बाहर जाने पर ही सफलता हाथ लगेगी। योग्य वर-वधू की तलाश पूर्ण होगी व आप वैवाहिक बंधन में भी बंध सकते है। शुभ समाचार व संदेश प्राप्त होगा बुजुर्गो के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मौसमी बिमारियों से स्वास्थ्य पर असर होगा, अत: खान-पान व पथ्यापथ्य का ध्यान रखें।
ये भी पढ़ें –
जानिए तुलसी से वास्तु दोष दूर करने के उपाय
आपकी हथेली में कहीं विदेश यात्रा का योग तो नहीं
कैसे लायें जीवन में आनंद और सौभाग्य
आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
