द्वारिका प्रोग्रेसिव क्लब

क्लब प्रेसिडेंट उर्मिला शर्मा के प्रतिनिधित्व में चलने वाले इस क्लब में लगभग 1000 के करीब सदस्य हैं। यह क्लब लगभग डेढ़ साल से पूरे द्वारिका क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के तहत सूखा और गीला कूड़ा अलग करवाने की मुहिम शुरु की। इसके अलावा यह क्लब वुमेन एंपावरमेंट के लिए काम करता है।

स्वच्छ भारत अभियान के लिए ली शपथ
महिलाएं अब सिर्फ किचन ही नहीं बल्कि अपने आस पास के वातावरण को साफ रखने की शपथ ले ली है। हर बार की तरह द्वारिका की महिलाओं ने यहां भी स्वच्छ भारत अभियान के लिए शपथ लिया कि वो अपने घर के साथ साथ अपने क्षेत्र को भी साफ रखे ।

ब्रांड्स की जबरदस्त एक्टिविटी
गृहलक्ष्मी दोपहर में ब्रांड्स एक्टिवीटी में भी लोगों ने हिस्सा लिया। कैंट नू़डल्स एंड पास्ता मेकर का लाइव कुकरी सेशन हुआ। तो वहीं वाघ बकरी की टी स्टॉल पर महिलाओं ने लिया चाय का मज़ा। इसके अलावा ओरा ब्रांड की एक्टिविटी ने भी जीता महिलाओं का दिल।

टाइटल्स की धूम

गृहलक्ष्मी दोपहर के मजेदार टाइटिल्स में इस बार अर्ली बर्ड बनीं संस्कृति,मिस चुपचाप रहीं प्रतिभा अरोरा,मिस चटरपटर अनुपमा भट्टाचार्या और गृहलक्ष्मी ऑफ द डे श्वेता के नाम रहा। साथ लकी डिप में रंजना और सोमाया शर्मा ने मारी बाज़ी ।

समर क्वीन का जलवा

समर क्वीन एक्टिवीटी में 2 राउंड रैंप वॉक और रैंडम क्वेंचन आंसर राउंड के बाद चुने गए 20 लोगों में से फर्स्ट रनरअप रहीं अंजू जैन और समर क्वीन का खिताब मिसेज सुनीता के नाम रहा।

केंट नूडल्स एंड पास्ता मेकर का कुकरी सेशन

केंट नूडल्स एंड पास्ता मेकर के लाइव कुकरी सेशन में जहां केंट ने नूडल्स एंड पास्ता मेकर का डैमो दिया वहीं होम शेफ अमिता लूनिया ने केंट नूडल्स एंड पास्ता मेकर को इस्तेमाल करने का तरीका बताया साथ ही इससे बनने वाली रेसिपी।  

ये भी पढ़ें-

गृहलक्ष्मी दोपहर: जब कानपुर की महिलाओं ने चखा वॉशिंगटन एप्पल का स्वाद

चांदनी चौक में हुई ज़ायकेदार गृहलक्ष्मी दोपहर

पंखुड़ी एक उड़ान महिला मंडल पंजाबी बाग के साथ कुछ ऐसा मना गृहलक्ष्मी दोपहर  

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।