इस बार ये कार्यक्रम स्मार्ट वुमंस कल्ब की महिलाओं की तरफ से था जो गाजियाबाद के माउंट टियारा ज़ी स्कूल में आयोजित किया गया। यहां पर एक बार फिर सभी एक्टिविटीज़ ने जीता महिलाओं का दिल।
स्मार्ट वुमन क्लब-
इस क्लब की प्रेसिडेंट हैं मीनाक्षी सिक्का जिनका उद्देश्य है कि उनके क्लब की वुमेंस को ऐसा प्लेटफॉर्म देना जहां वो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और एंजॉय कर सकें। इस क्लब में लगभग 110 मेंबर हैं।

स्वच्छता अभियान-
अपने घर और आस-पास को स्वच्छ रखने के लिेए हर बार की तरह इस बार भी गृहलक्ष्मी दोपहर में महिलाओं ने स्वच्छता अभियान की शपथ ली जिसमें सफाई के साथ- साथ ही सूखा और गीला कूड़ा अलग रखने की भी शपथ ली।

पिडिलाइट फेविक्रिल एक्टिविटी
यहां पर पिडिलाइट ‘फेविक्रिल’ फैब्रिक कलर की क्रिएटिव वर्कशॉप में पारुल ने इंस्टेंट टाई एंड डाई करना सिखाया। किस तरह एक दुप्टटे को एक खास तरीके से फोल्ड करके किस तरह आप डिफरेंट रंगों के साथ एक से बढ़कर खूबसूरत टाइ एंड डाइ कर सकते हैं इसका लाइव डेमो करके दिखाया गया।

महिलाओं में डिप्रेशन दूर करने के लिए साइकायट्रिस्ट डॉ.शोभना मित्तल के टिप्स
इस खास मौके पर डॉ.शोभना ने बताया कि आखिर डिप्रेशन किस तरह से महिलाओं को परेशान करता है। डिप्रेशन से निपटने के लिए उन्होने बताया कि केला,अखरोट जैसी चीज़ें मददगार होती हैं। उन्होने बताया कि किसी काम में मन ना लगना,निगेटिव थॉट मन में आना,खुद को अलग रखने का मन करना ये सब डिप्रेशन के लक्षण हैं इनसे निपटने के लिए खुद को एक्टिव रखें,एक्सराइज करें,अच्छा खाएं,लोगों से मिलें जुलें।

लकी डिप्स, टाइटिल्स और बंपर का जादू
हर बार की तरह इस बार भी टाइटल्स का जलवा सभी के सर चढ़कर बोला। यहां भी अर्ली बर्ड बेला बंसल, मिस लवली हेयर का टाइटल मिला प्रियंका सोलंकी.तो..बेस्ट ड्रेस्ड का टाइटल मिला पूनम सचदेवा को… तो वहीं लकी डिप 1 की विजेता.राजश्री मेहरा..और लकी डिप-2 की विजेता रहीं..प्रीति.साथ ही बंपर इनाम मिला दर्शी बिस्ट को।

गृहलक्ष्मी क्वीन का खिताब मिला इन्हें
गृहलक्ष्मी क्वीन बनने के लिए महिलाओं ने एक से बढ़कर स्टाइल में रैंप वॉक किया जिसमें उनका एटीट्यूड देखने लायक था। इसमें से रनरअप बनीं.शीतल कौल और विनर हुईं राखी कुलश्रेष्ठ।
इन्हें भी पढ़ें-
