महिलाओं की मस्ती
 
मस्ती का कोई मौका हो महिलाएं उसे छोड़ना नहीं चाहतीं ऐसे में बात जब गृहलक्ष्मी दोपहर की हो तो भला कोई कैसे पीछे रह सकता है। इस खास मौके पर महिलाओं ने मजेदार रैंप वॉक किया वो भी अपने देसी स्टाइल में। सिर्फ रैंप वॉक ही नहीं बल्कि यहां पर महिलाओं ने डांस और गाने गाकर समा बांधे।
 
संगठन के सदस्यों का रहा सहयोग
 
गृहलक्ष्मी दोपहर सीजन-2 में श्री एस एस जैन महिला संगठन चांदनी चौक की तरफ से क्लब की प्रेसिडेंट सरोज नाहर,कनक बड़ेर,रेखा जैन,मोहिनी तातेड़ ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। और सभी का हौसला अफसाई किया। 
 
क्या करता है येे संगठन
 
श्री एस एस जैन महिला संगठन महिलाओं के लिए बना एक ऐसा संगठन है जो सोशल कॉज के लिए बना है।यह गुरुओं की आज्ञा से एक महिला मंडल की स्थापना की गई जिसमें जैनियों के चार महीने के चौमासा के दौरान धार्मिक एक्टिवीटीज़ करवाते हैं ताकि बच्चों और नई बहूओं में धार्मिक संस्कार आए। 1984 से इसकी शुरुआत अभी इसमें 70 महिलाएं हैं। बाकि आठ महीने यहां रेसिपीज़,तीज त्यौहार के सेलिब्रेशन चलते रहते हैं। यहां धार्मिक तंबोला खिलवाया जाता है। यहां न्यू इयर के मौके पर जाप करवाते हैं इसके अलावा संतारा.दीक्षा वगैरह होता है।
 
केंट नूडल एंड पास्ता मेकर के साथ लाइव कुकिंग
हैल्दी नू़डल एंड पास्ता मेकर से बढ़िया फ्रेश पास्ता निकालकर शेफ अमिता लुमिया ने बनाया अचारी पास्ता सैलेड। यह पैने पास्ता से बनाया गया। इसका स्वाद सभी ने पसंद किया। इसे बनाने का तरीका भी लोगों ने सीखा और इस कुकरी क्लास में लोगों ने जमकर पास्ते का लुत्फ लिया।
 
मैंगो कॉम्पटीशन भी रहा दोपहर का अट्रैक्शन
 
किसी खास मौके पर मस्ती और बढ़ जाती है जब कोई कॉम्टिशन हो। यहां पर हुआ आम के इस सीज़न में एक खास कॉम्पटीशन। इसमें महिलाों ने अपने अपने घरों से कई तरह की डिशेज़ लेकर आईं। जिसको कुकरी एक्सपर्ट अमिता लुमिया ने चखा और टेस्ट,इनोवेशन और प्रेजेंटेशन के आधार पर जज किया। और फर्स्ट मैंगो स्लाइस बनाने वाली अंजू जैन को मिला और रनरअप रहीं मैंगो पाई की रेसिपी को शेयर करने वलाी संगीता बोथरा।
 
टाइटिल्स और बंपर प्राइजेज की धूम
 
गृहलक्ष्मी दोपहर की बात बिना टाइटिल्स और बंपर के अधूरी है। तो इस कार्यक्रम में सबसे पहले आने वाली महिला का अर्ली बर्ड का खिताब दिया गया और यह खिताब दिया गया मिसेज विनिता अच्छा का। तो वहीं रितु जैने बनीं गृहलक्ष्मी ऑफ द डे और मिस फिट एंड एक्टिव का खिताब गया प्रीति जैन को। लकी डिप -1 विनर रहीं सुरेश जैन और दूसरे नंबर पर रहीं सरिता जैन। और बंपर इनाम मिला आशा जैन को।
 
केंट पास्ता एंड नूडल मेकर की टेस्टी रेसिपी-अचारी पास्ता सैलेड
 
सामग्री
पैने पास्ता
बॉयल कॉर्न-एक कटोरी
खीरा (क्यूब्स में कटा)-1 कटोरी
कैप्सिकम (क्यूबस में कटा)-1 कटोरी
सेब (क्यूब्स में कटे)-1
मिक्स अचार
नूडल एंड पास्ता मेकर 
ऑलिव ऑयल
पिसी चीनी
काली मिर्च
फ्रेश क्रीम
पनीर पाइनेप्पल क्यूब्स
सेब काला ना पड़े इसके लिए ऑलिव ऑयल डालें।
विधि-
सबसे पहले केंट पास्ता और नूडल मेकर से बनाएं फ्रेश पास्ता। बस आटा और पानी डालकर अपने मनपसंद स्टाइल में निकालें पास्ता। इसे उबालें। अब किसी बड़े कटोरे में पास्ता के साथ सभी सामग्री डालेें इसमें अचार क्रीम और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। लीजिए तैयार हो गया अचारी पास्ता सैलेड।
 

ये भी पढ़े-

गृहलक्ष्मी दोपहर में महिला गोल्फ प्लेयर्स ने कुछ ऐसे की मस्ती, देखिए तस्वीरें

आर्मी क्लब की महिलाओं ने कुछ ऐसे की गृहलक्ष्मी दोपहर में मस्ती, देखिए तस्वीरें

देवदिति ग्रुप ने कुछ ऐसे मनाया फुलकारी संग ये सेलिब्रेशन 

 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर 

सकती हैं।