रिच एंड न्यूट्रीशन खाना खज़ाना
चंडीगढ़ की जानी मानी शेफ सरिता खुराना रिच एंड न्यूट्रिशियन खाना खज़ाना नाम से कुकरी क्लासेज चलाती हैं जिसमें वो लोगों को तरह तरह की डिशेज़ बनाना सिखाती हैं।

मेपल सिरप की तरफ से न्यूट्रिशनिस्ट कविता देवगन के हेल्दी टिप्स
इस खास मौके पर हर बार की तरह इस बार भी मेपल सिरप की तरफ से न्यूट्रिशनिस्ट कविता देवगन के हेल्दी टिप्स दिए। उन्होने मेपल सिरप के बेनिफिट्स के बारे में बताया। उन्होने ये भी बताया कि किस तरह से मेपल सिरप चीनी का एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। इसके अलावा इसमें जिंक,मैग्निशयम कई पोषक तत्व पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए बेहद ज़रुरी है।

किचन क्वीन का जादू
चंडीगढ़ के इस गृहलक्ष्मी दोपहर में महिलाओं ने किचन क्वीन में भी हिस्सा लिया सरिता खुराना ने गृहलक्ष्मी दोपहर के मौके पर एक किचन क्वीन कॉन्टेस्ट रखा जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इनमें किचन क्वीन चुनी गईं…

फैशन शो का दम-
हर बार की तरह चंडीगढ़ में भी गृहलक्ष्मी दोपहर के दौरान महिलाओं ने अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीता। रैंप पर महिलाओं का कॉन्फिडेंस देखने लायक था।

टाइटल्स,लकी डिप और बम्पर का जलवा
गृहलक्ष्मी दोपहर मे ंइस बार भी महिलाओं ने जीते कई टाइटिल्स,लकी डिप और बंपर। इस बार टाइटिल्स में अर्ली बर्ड-रेनू,फिट एंड एक्टिव-डॉ शिखा चौधरी,चुपचाप-निशि सिंह,चटरपटर कुसुमलता और बंपर मिला मधु शर्मा को।

गृहलक्ष्मी क्वीन का जादू
गृहलक्ष्मी दोपहर में विंटर क्वीन बनने के लिए चंडीगढ़ की कुड़ियों ने एड़ी चोटी का दम लगा दिया। हर बार की तरह यहां भी रैंप वॉक करवाया गया जिसमें महिलाएं एक से बढ़कर ड्रेस में अपनी खूबसूरती और पॉजिटिव एटीट्यूट के साथ नज़र आईं। इनमें से रनरअप बनी मनीदीपा और विनर हुई मनीषा मेहन्दित्रा।

गृहलक्ष्मी दोपहर में चला टेस्टी रेसिपीज़,हेल्दी टिप्स और गृहलक्ष्मी क्वीन का जादू
