वक्त रुक जाए…दिल चाहे बस यूं ही चलता रहे ये कारवां क्योंकि यही वो मौका होता है जो सिर्फ उनका होता है। जहां वो हंसती हैं खिलखिलाती हैं। गले मिलती हैं खुद को तराशती हैं। इस बार गृहलक्ष्मी दोपहर में डबल धमाका था। एक तीज का सेलिब्रेशन और दूसरे मास्टरशेफ की क्लास। सुंदरनगर वुमेन वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से गृहलक्ष्मी आयोजन हुआ इंडिया हैबिटेड सेंटर में।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सुंदरनगर वुमेन वेलफेयर एसोसिएशन

सुंदरनगर वुमेन वेलफेयर एसोसिएशन में 120 सदस्य हैं और ये एसोसिएशन स्कूल्,डिसपेंसरी,सिलाई क्लासेज,हैल्थ कैब्स चलाती है। कल्ब की प्रेसिडेंट हैं देवना खन्ना। गृहलक्ष्मी दोपहर और तीज के खास मौके पर देवना खन्ना का कहना है कि ये एक अच्छी एक्टिवीटी है। ये महिलाओं की अच्छी गैदरिंग है। मुझे बहुत अच्छा और महिलाओं ने भी एंज़ॉय किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

टाइटिल्स का दम

 

गृहलक्ष्मी दोपहर और तीज के इस खास मौके पर महिलाएं फुल तैयारी के साथ आईं। रंग बिरंगी साड़ियां और सूट में स्टाइलो दिखती महिलाओं पर एक तो तीज का रंग था दूसरा गृहलक्ष्मी दोपहर के गेम्स,टाइटिल्स में अपना दम दिखाने की बारी भी। अर्ली बर्ड चुनी गईं कुसुम मेहरा,चटरपटर नैना चुपचाप सुष्मिता गुप्ता और मिस फिट एंड एक्टिव जसबीर कोचर। जबकि बंपर मिला रेनू कुमार को

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मास्टरशेफ रोहिणी टी चावला की यम्मी रेसिपी

अपने अतरंगी डिशेज के ज़रिए लोगों का सतरंगी स्वाद चखाकर लोगों के दिलों को जीतने वाली मास्टरशेफ सुपर्ब कंटेस्टेंट रोहिणी टी चावला ने इस मौके पर शेयर किए अपने जायकेदार सफर की कुछ यादें और एक न्यू टेस्ट से लोगों को रुबरु करवाया।  इस बार उन्होंने सूपा कॉर्न से बनाई कॉर्नी लैट्यूस रैप जिसे सभी ने किया खूब एंजॉय।

 

 

 

 

  

 

 

 

 

 

 

 

तीज क्वीन के लिए रैंप पर जलवा

 

इस बार तीज क्वीन चुने जाने की होड़ में सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। किसी ने अपने स्टाइल से जजेज को फ्लॉन्ट किया तो किसी की अपनी साड़ी की फॉल में उलझा दिया दिल। रैंप शो के जज में मास्टरशेफ रोहिणी शामिल हुईं। यहां दो राउंड फैशन शो के बाद रनरअप बनी सारिका मेहता और तीज क्वीन का खिताब मिला अंजू चोपड़ा को।

 

 

इन्हें भी पढ़ें- 

 जब द्वारिका की महिलाओं पर चढ़ा गृहलक्ष्मी दोपहर का नशा