The Hindi Womens magazines on Fashion, Beauty, Entertainment, Travel, Health, Parenting , cookery religion , astrology – daily dose for the smart housewife.
हर बार की तरह इस बार भी गृहलक्ष्मी दोपहर के तीसरे संस्करण में महिलाओं ने खूब मस्ती की। गृहलक्ष्मी दोपहर द्वारा 11 अक्टूबर को जनकपुरी के जनकपुरी क्लब में फेस्टिव मेला सेलिब्रेट किया गयाl यहां द्वारका क्लब और जनकपुरी क्लब की लेडीज ने मिलकर मौज़ मस्ती की, साथ ही कई तरह के उपहार भी जीतेंl इस इवेंट का ब्रांड पार्टनर रहा कनाडा मैप्पल सिरप और गोवर्धनl
स्वच्छ भारत की शपथ
कार्यक्रम की शुरूआत स्वच्छ भारत की शपथ के साथ हुई। वहां मौजूद सभी महिलाओं ने शपथ ली कि वे अपने घर, सोसाइटी और शहर को साफ रखने में सदा अपना योगदान देंगी। इसी के साथ ही यह अच्छी आदत अपने बच्चों में भी डालेंगी। इसके अलावा ग्रीन सिटी के लिए पेड़-पौधे लगाने में भी अपना सहयोग देंगी।
द्वारका प्रोग्रेसिव क्लब
द्वारका प्रोग्रेसिव क्लब महिलाओं का क्लब है। इसकी प्रेसिडेंट है- उर्मिला शर्मा, सेक्रेटरी- रंजीता भट्टाचार्या, वाइस प्रेसिडेंट- राधिका शर्मा, कल्चरल प्रोग्राम हैडप्रतिभा जैन। इस क्लब का मुख्य एजेंडा साफ-सफाई है। प्रेसिडेंट उर्मिला शर्मा ने बताया कि हमारे आसपास की सफाई बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए हमारे क्लब ने कूड़ा उठवाने से लेकर नाला साफ करवाने जैसे कई कार्य करवाए हैं। इसके अलावा हम कई तरह के कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन करते रहते हैं। कार्यक्रम में आई मैम्बर्स ने कहा कि महिलाओं के लिए इस तरह के कार्यक्रम आगे भी होने चाहिए।
जनकपुरी लेडीज क्लब
जनकपुरी क्लब की लैडीज फोरम मैम्मबर मिसेज राजेश सिंह ने कहा कि हमारा क्लब फैमिली एंटरटेनमेंट क्लब है। इसलिए इसका मुख्य उदेश्य फैमिली के मनोरजंन का ध्यान में रखना है। इसलिए हम फैमिली क्लचरल प्रोग्राम और हर सप्ताह तम्बोला गेम का आयोजन करते हैं।
महिलाओं की एक्टिविटीज
गृहलक्ष्मी दोपहर में महिलाओं के फन के लिए कई तरह की एक्टिविटीज का आयोजन किया गया। यहां महिलाओं के लिए फैशन शो, म्यूजिकल गेम और कई तरह के क्विज भी हुए और महिलाओं ने इसमें जमकर हिस्सा लिया। इसके अलावा रैंडम कुकरी क्विज भी हुए। इसी तरह फेस्टिव क्वीन शो में भी महिलाओं ने जमकर हिस्सा लिया।
न्यूट्रिशनिस्ट कविता देवगन का फिटनेस सेशन
लोगों के अच्छे स्वास्थ के लिए न्यूट्रिशनिस्ट कविता देवगन ने वहां मैपल सिरप के फायदें बताते हुए फिटनेस और हेल्दी डाइट के टिप्स भी दिएl उन्होंने बताया कि चीनी किस तरह हमारे शरीर को नुकसान करता हैl तो ऐसे में मैपल सिरप हमें चीनी के तरह मीठा स्वाद देने के साथ नुकसान भी नहीं करता हैl बल्कि इसके कई फायदे भी हैंl ये नेचुरल होने की वजह से हेल्थ के लिए भी इफेक्टिव हैl खासतौर पर डाईबेटिक पेशेंट के लिएl
टाइटल्स
फेस्टिव क्वीन का खिताब जीता मिस श्वेता कुकरेजा ने और रनरअप रही मिसेज मिसेज सागरिका महाजन नेl
मिस अर्ली बर्ड का खिताब जीता मिसेज गुंजन अग्रवाल ने।
मिस चटर-पटर बनी मिसेज सिता चक्रवर ।
मिस चुप-चाप का टाइटल जीता मिस निर्मल सिंह ने।
मिस फिट एंड एक्टिव का पुरस्कार जीता मिसेज सविता सक्सेना नl
लाइव कुकरी सेशन
महिलाओं के लिए गोवर्धन द्वारा आयोजित कुकरी सेशन का भी आयोजन किया गया। यहां पर कुकरी एक्सपर्ट अमिता लुनिया ने लोगों को गोवर्धन दही से सैंडविच केक और कर्ड डीप बनाना सिखायाl जिसे महिलाओं ने खूब पसंद किया और बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी के साथ ही उन्हें कुकरी एक्सपर्ट द्वारा कई किचन टिप्स भी दिए गए।