लक्ष्मी मानती हैं कि इस रास्ते में मेरा महिला होना मेरे लिए एक मजबूती के तौर पर काम आया। क्या है उनकी कहानी, सुनिए उन्हीं की जबानी-
नए विचारों को पेश करना संघर्ष भरा है
नए विचारों को उनके समय से पहले पेश करना बहुत ही मुश्किल है क्योंकि कुछ विचार सफल होते हैं और कुछ असफल भी हो सकते हैं। इसलिए लोगों को व्यापक दृष्टिकोण दिखाना और उस स्तर पर समर्थन करना बहुत ही मुश्किल है। वित्तीय एवं भौतिक रूप से ऐसे साथियों को तलाशना बहुत ही मुश्किल होता है, जो लंबी दूरी तय कर सकते हैं। मेरा मानना है कि इस रास्ते में मेरा महिला होना मेरे लिए एक मजबूती के तौर पर काम आया।
हर कदम पर चुनौतियां थी
मैंने इंटेल पर जो कोई भी काम लिया, मुझे कोई जानकारी नहीं थी कि उसे कैसे पूरा करना है। जो लोग मुझसे ज्यादा प्रौद्योगिकी के बारे में जानते हैं, मैं उनके साथ कमरे में बैठी और मैंने साधारण तौर पर कह दिया, ‘मुझे इसके बारे में कुछ भी समझ नहीं है। मुझे इसके बारे में बताएं।’ मैं पूरी तरह से जानकारी लेना चाहती थी क्योंकि मेरा मानना है कि पूर्णता का पीछा करने से गलतियां करने, कुछ नासमझी करने और असफल होने से बचा सकता है।
सफलता के लिए नाकारा होना जरूरी
मुझे लगता है कि सफलता तभी मिलती है जब आपको हर दिन कम से कम तीन बार नकारा जाए क्योंकि नाकारा शब्द आपको परेशनियों का सामना करने और असफलताओं से आगे बढऩे के लिए प्रेरित करता है। मेरे पिता, बहन, पति, बेटा, मेरे नजदीकी दोस्त, इंटेल, एआईएफ, जीसीपी, टीईडी और अब इंक में मेरे सहकर्मी सभी ने सबसे मुश्किल और सफलतम क्षणों में मुझे हिम्मत दी।
एंडी ग्रोव का साक्षात्कार मेरी उपलब्धि
मुझ पर सबसे अधिक प्रभाव इंटेल का था। मैंने इंटेल के साथ करीब 12 वर्षों तक काम किया है। मुझे 8 अलग-अलग समूह में काम करने का मौका मिला जो एक दूसरे से पूरी तरह अलग थे। इसके अलावा मैंने कुछ वक्त तक एक वेंचर कैपिटलिस्ट के तौर पर भी काम किया और करीब 5 वर्ष तक गैर-मुनाफा क्षेत्र में भी काम किया। इंटेल छोडऩे के बाद मुझे एंडी ग्रोव का साक्षात्कार लेने का मौका मिला जिन्हें मैं अपना कॉरपोरेट फादर मानती हूं।
अगर आपको भी बनना है गृहलक्ष्मी ऑफ द डे?
यदि आप भी ‘गृहलक्ष्मी ऑफ़ द डे’ बनना चाहती हैं, तो हमें अपनी एंट्री भेंजें या किसी को नॉमिनेट करें इस लिंक पर http://glkittyparty.com/hi/ । साथ ही गृहलक्ष्मी के फेसबुक पेज पर सभी पोस्ट को लाइक व शेयर करें । फिर देर किस बात की, आज ही भेजें अपनी एंट्री।
या
आप अपने बारे में ये जानकारियां लिख भेजें हमें –
पसंद-
जिंदगी का मंत्र –
एक शब्द में आप-
आइडियल –
आपका सपना–
आपकी उपलब्धियां-
ये जवाब लिखकर भेजें अपने फ़ोन नंबर और ईमेल आई डी और फोटो के साथ।अपनी फोटो हमारे फेसबुक मेसेज बॉक्स में या वेबसाइट पेज पर नीचे लॉगिन कर कमेंट बॉक्स में या फिर grehlakshmihindi@gmail.com पर भेजे।