अनुराग को जानने वालों को ये पता है कि उन्हें बच्चों के बीच रहना पसंद है और जब क्रिएटिव टीम ने उन्हें इस शो के लिए संपर्क किया तो वे खूब खुश हुये। इस शो को वास्तव में बोमन इरानी, रवीना टंडन और अरशद वारसी जज कर रहे हैं।
अनुराग बच्चों के बेहतरीन परफॉर्मेंस को देखकर दंग थे और उन्होंने इस शो के जज बने रहने की अपनी इच्छा को जाहिर किया।
सेट पर मौजूद एक सूत्र ने बताया, ‘‘अनुराग बसु ने बच्चों के साथ जुड़ाव बनाकर उन्हें काफी आरामदायक महसूस कराया। बच्चे खाली वक्त में उनके आसपास कूदते नजर आये। उन्होंने सभी परफॉर्मेंसेस का भरपूर आनंद उठाया और उनका मानना है कि उनकी तरह पूरे देश इस शो को पसद कर रहा है। उन्होंने बच्चो के अभिभावको से भी बातचीत की और शो में खूब मस्ती की।‘‘
वैसे इस शो के पहले अनुराग बासू ने इसी चैनल के डांस रियलिटी शो सुपर डांसर को जज किया था।
ये भी पढ़े-
