फेंगशुई चीन की एक विद्या है तो पिरामिड मिस्र की देन है। ये दोनों ही मानव कल्याण के लिए हैं। फेंग शुई दो शब्द-फेंग और शुई से मिलकर बनी है। यह चीन की वास्तुशास्त्रीय पद्धति है। चीनी भाषा में फेंग का अर्थ है जल और शुई का अर्थ है वायु। यह विज्ञान हमें बताता है कि हम अपने आस-पास की वस्तुओं को आकार, रंग, तत्त्व, ग्रह और अंकों के अनुसार किस दिशा में रख सकते हैं। फेंगशुई के आधार पर किया गया संशोधन किसी भी आम मनुष्य के भाग्य को ठीक करने का सबसे सरल इलाज है। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही फेंगशुई टिप्स बता रहें हैं जो आपके लिए गुडलक साबित हो सकती है।
 
फेंगशुई गुडलक टिप्स
 
घर में कैक्टस के पौधे ना रखें। कैक्टस का पौधा नकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित करता है।
 सूखे हुए फूल नकारात्मक ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्हें मुरझाते ही फेंक दें। ताजे फूल सौभाग्यवर्धक होते हैं।
  बंद पड़ी घड़िया नकारात्मक ऊर्जा की प्रतीक होती हैं। उन्हें तुरंत ठीक कराएं।
  घर में हिंसात्मक तस्वीरें ना लगवाएं। घर के सदस्य तनाव में रहते हैं।
  रात को बाहर सुखाये गए कपड़े पहनने से मन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
  शौचालय का दरवाजा खुला नहीं रखना चाहिए। नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है।
  दरवाजे के ऊपर कैलेंडर अथवा घड़ी ना लगाएं। यह दीर्घायु के लिए बुरा है।
  कैश बॉक्स, बैंक पास बुक, कैश रजिस्टर पर 3 फेंगशुई सिक्के चिपकाने से आय में वृद्धि होती है।
  बीम के दोषों से छुटकारा पाने के लिए लकड़ी के बांसुरियों को लाल फीते की सहायता से बांधकर इसके मुख की ओर करके बीम से 45 डिग्री के कोण पर लटकाएं।
  लाल धागे में बंधे 3 फेंगशुई सिक्के एवं 3 छोटी घंटियां दरवाजे में लटकाने से समृद्धि आती है। पर ये उन दरवाजों के पीछे नहीं लगाने चाहिए, जो बाहर की ओर खुलते हैं।
  मुंह में सिक्का लिए 3 टांगों वाला मेढ़क घर में इस तरह रखें कि लगे वह घर में प्रवेश कर रहा है। इससे प्रतीत होता है है कि मेढ़क घर में धन ला रहा है। यदि इसका मुंह बाहर की तरफ कर दें, तो प्रभाव उल्टा हो जाएगा। 
  सौभाग्य वृद्धि के लिए घर में ड्रैगन रखें। इसे ड्रॉइंगरूम में लगाते हैं पर इसे शयनकक्ष में नहीं रखना चाहिए।
  ड्रैगन के मुंहवाला यान घर में रखें। यह इस बात का प्रतीक है कि हमारा परिवार लंबे समय तक सुख समृद्धि से चलता रहेगा।
  धन-समृद्धि के लिए घर में कैश-ज्वेलरी रखने की जगह पर सोने की नाव रखें। इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में रखते हैं।
  कॅरियर एजुकेशन तथा व्यापार में सफलता के लिए क्रिस्टल ग्लोब कमरे में रखें। इसे दिन में तीन बार घुमाएं। इससे ग्लोब से निकली सकारात्मक ऊर्जा पूरे क्षेत्र में फैल जाती है। प्रयोग से पहले इस ग्लोब को स्टैंड से उतार कर नमक के पानी में धोकर कांच के बरतन में रखकर 2-3 घंटे सुबह की धूप में रखते हैं।
  पश्चिम तथा उत्तर-पश्चिम दिशा में धातु से बने सिक्कों का कटोरा या पौधा रखने से मित्रों की संख्या बढ़ती है।
  घोड़े ऊर्जा प्रवाहित करते हैं। इनका चित्र प्रवेश द्वार पर लगाने से व्यक्ति सफलता की ओर अग्रसर रहता है।
  पति-पत्नी के शयनकक्ष में लव बर्ड लगाने से उनके बीच रोमानी संबंध बने रहते हैं। लव बर्ड खरीदते समय ध्यान रखें कि उसमें 2 ही परिदें हो।
  जिन बच्चों का पढ़ाई में मन ना लगता हो, उनके स्टडी टेबल पर एजुकेशन टॉवर रखने से लाभ मिलता है। इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।
  चीन में चांद को विवाह का देवता मानते हैं। पूर्णिमा के दिन अविवाहित कन्या को 1 संतरा नहर, नदी या समुद्र में प्रवाहित करना चाहिए। मान्यता के अनुसार वायु और जल के देवता कन्या का संदेश चंद्रमा तक पहुंचा देते हैं, जिससे कन्या को जल्दी ही मनचाहा वर मिल जाता है।
 चांद की रोशनी या चंद्रमा का चित्र भी अविवाहित कन्याओं के कमरे में लगाने से उन्हें योग्य वर मिलता है।
  2 लोगों के बीच रिश्ते की गरमाहट बरकरार रखने के लिए 2 डॉल्फिन का चित्र लगाएं। अगर आप बिजनेस पार्टनरशिप में है, तो भी डॉल्फिन का चित्र लगा सकते हैं।
  चील सुरक्षा की प्रतीक है। इसकी मूर्ति घर में रखने से बिमारियों तथा दुश्मनों से रक्षा होती है।
  मछलियां, संपत्ति और समृद्धि दिलाती है। इसलिए छोटी मछली की मूर्ति घर के संपत्ति क्षेत्र में रखें। इसे दक्षिण-पूर्व या उत्तर दिशा में रखते हैं।