फ्लॉवरी क्यूट कार्डिगन
नाप: लंबाई 16 इंच, चौड़ाई 13 इंच, बाजू 16 इंच।
 
सामग्री: गंगा वार्म एन सॉफ्ट ऊन, शेड नं. 04, 06, 02, 12, 18, 28, सलाई नं. 9 व सिलने वाली सूई और 13 नं. का क्रोशिया। कुल ऊन: 233 ग्राम।
 
विधि : पिछला भाग: 80 फंदे डालकर पीले रंग की ऊन से 1 फंदा सीधा 1 फंदा उल्टे से 2 इंच का बॉर्डर तैयार करके 1 सीधी सलाई 1 उल्टी सलाई से प्लेन बुनते हुए 11 इंच बनाकर 4, 3, 2 की कंधे की घटाई डालकर 6 इंच का कंधा तैयार करें, पिछले भाग को 16 इंच तैयार कर लें। इस प्रकार आपका पिछला भाग तैयार हो जाएगा।
 
अगला भाग: 40 फंदे डालकर 1 फंदा सीधा 1 फंदा उल्टे से 2 इंच का बॉर्डर तैयार करके 1 सीधी सलाई 1 उल्टी सलाई से प्लेन बुनते हुए 5 सलाइयां बुनकर डिजाइन शुरू करें। 11 फंदे सीधे, 2 फंदों को 1 में बुनकर चेन, जाली, 1 फंदा सीधा, जाली, 2 फंदों की 1 चेन, 13 फंदे सीधे, 2 फंदों की 1 चेन, जाली, 1 फंदा सीधा, जाली, 2 फंदों की 1 चेन 11 फंदे सीधे बुनकर सलाई को पूरा करें। उल्टी सलाई उल्टी बुनकर सीधा सलाई में 10 सीधे बुनकर 1 चेन, जाली, 3 फंदे सीधे, जाली, 1 चेन 11 फंदे सीधे बुनकर सलाई को पूरा करें।
 
इसी प्रकार डिजाइन को बनाते हुए बॉर्डर के ऊपर 5 इंच का 1 शेप में जाली वाला डिजाइन बनाकर 1 सीधी सलाई 1 उल्टी सलाई से प्लेन बुनते हुए अगले भाग को 11 इंच बनाकर 4, 3, 2 की घटाई डालकर 6 इंच का कंधे तैयार करके अगले भाग को 13 इंच बनाकर 4, 3, 2 की गले की घटाई डालकर 16 इंच का 1 साइड का भाग तैयार करके  इसी प्रकार दूसरी साइड का भी भाग तैयार करके आगे के भाग को पिछले भाग के साथ कंधे से सिलकर दोनों भाग तैयार कर लें।
 
बाजू: 36 फंदे डालकर 1 फंदा सीधा 1 फंदा उल्टे से 2 इंच का बॉर्डर तैयार करे अगले भाग वाला डिजाइन बाजू पर भी शुरू करके 5 इंच का डिजाइन बनाकर 1 सीधी सलाई 1 उल्टी सलाई से प्लेन बुनते हुए 14 इंच बाजू को बनाकर 4, 3, 2 की घटाई डालकर 16 इंच की बाजू तैयार करके फंदों को बंद करके स्वेटर के साथ सिलकर 1 साइड का भाग तैयार करके इसी प्रकार दूसरे साइड की भी बाजू तैयार करके स्वेटर के साथ सिलकर तैयार कर लें।
 
आगे की पट्टी का बार्डर: 140 फंदे डालकर 1 फंदा सीधा 1 फंदा उल्टे से 2 इंच का बॉर्डर तैयार करके फंदों को बंद करके स्वेटर के 1 साइड सिलकर 1 साइड की पट्टी का बॉर्डर तैयार कर लें। इसी प्रकार दूसरी साइड का भी बॉर्डर तैयार करके स्वेटर के साथ सिलकर स्वेटर की पट्टी का बॉर्डर तैयार कर लें और बटन लगाकर स्वेटर को सिलकर स्वेटर को तैयार कर लें।
 
गला: 114 फंदे उठाकर 1 फंदा सीधा 1 फंदा उल्टे से 2 इंच का बॉर्डर तैयार करके फंदों को बंद करके गले और आगे की पट्टी पर क्रोशिये से बिडिंग करके स्वेटर को तैयार कर लें। स्वेटर के ऊपर क्रोशिये से छोटीछोटी गोलियां बनाकर जाली वाले डिजाइन पर पूरे स्वेटर पर गोलियां बनाकर 3-3 फूल तैयार करके स्वेटर के कंधे पर दोनों साइड लगाकर स्वेटर को तैयार कर लें। इस प्रकार आपका स्वेटर तैयार हो जाएगा।
 
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
परफेक्ट पार्टी वियर फ्रॉक

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
नाप: लंबाई 25 इंच, चौड़ाई 12 इंच, घेरा 70 इंच।
सामग्री: गंगा की जूलियट ऊन, शेड नं. 06, 41, 21 और क्रोशिया नं. 13 व सिलने वाली सूई और बटन। कुल ऊन: 340 ग्राम।
 
विधि : 12 इंच चौड़ाई की चेन बनाकर मैरून धागे से चेन में ट्रे. बनाकर फ्रॉक को ऊपर से बनाना शुरू करें। कंधे की घटाई से फ्रॉक को शुरू करके 12 इंच चौड़ाई से पहली पंक्ति को पूरा करें। दूसरी पंक्ति से 2 ट्रे. 2 चेन 2 ट्रे. 2 चेन से डिजाइन बनाते हुए पंक्ति को पूरा करें। 12 इंच चौड़ाई को पूरा करके 15 इंच तक बढ़ाते हुए चौड़ाई को बुनते हुए लंबाई में 10 इंच का ऊपर का भाग तैयार करके नीचे के भाग पर डिजाइन शुरू करें। 1 छोटा ट्रे. 13 चेन 1 छोटा ट्रे. 13 चेन इसी प्रकार पंक्ति को पूरा करें।
अगली दूसरी पंक्ति: 1 छोटा ट्रे. 16 ट्रे. 1 छोटा टांका 16 ट्रे. 1 छोटा टांका इसी प्रकार पंक्ति को पूरा करें।
तीसरी पंक्ति: 1 छोटा टांका 10 चेन 8 ट्रे. के बाद में 2 ट्रे. 8 ट्रे. इस तरह 16 ट्रे. के बीच में 2 ट्रे. बुनते जाएं। इस प्रकार पंक्ति को पूरा करें।
चौथी पंक्ति: 1 छोटा ट्रे. 10 चेन 2 के ऊपर 4 ट्रे., 10 चेन 1 छोटा ट्रे. 10 चेन 4 ट्रे. 10 चेन 1 छोटा ट्रे. इसी प्रकार पंक्ति को पूरा करें।
पांचवी पंक्ति: 1 छोटा ट्रे. 8 चेन, 4 ट्रे. के बीच में 2 ट्रे. 1 चेन 2 ट्रे. 8 चेन 1 छोटा ट्रे. इसी प्रकार पंक्ति को पूरा करें। 
छटी पक्ति: 1 छोटा ट्रे. 8 चेन, 2 ट्रे. के बीच में 4 ट्रे., 2 चेन 4 ट्रे. 8 चेन 1 छोटा ट्रे. 8 चेन इसी प्रकार पंक्ति को पूरा करें। 6वीं पंक्ति वाला डिजाइन बनाते हुए 3 पंक्तियां इसी प्रकार डिजाइन बनाकर डिजाइन को बदलकर बुनें।
दसवीं पंक्ति: 1 छोटा ट्रे. 8 चेन, 3 ट्रे. 1 चेन 3 ट्रे. 2 चेन 3 ट्रे. 1 चेन 3 ट्रे. 8 चेन 1 छोटा ट्रे. 8 चेन इसी प्रकार डिजाइन को बनाते हुए 4 लाइन राउंड में बनाकर 14 पंक्तियों का डिजाइन को पूरा करके फिर से पंक्तियों का डिजाइन बनाकर हरे रंग के धागे से 1 छोटा ट्रे. 20 चेन 1 छोटा ट्रे. 20 चेन बनाकर राउंड में पूरा करें। अगली पंक्ति में मैरून धागे से 1 छोटा ट्रे. 20 चेन 1 छोटा ट्रे. 20 चेन से बनाकर पंक्ति को पूरा करें। आखिरी पंक्ति में पूरे राउंड में ट्रे. डालकर चेन में 25 ट्रे. डालकर फिर से 20 चेन में 25 ट्रे. डालकर पूरा राउंड में बुनते हुए नीचे का भाग तैयार करें। गले के बीच में 6-6 इंच आगे पीछे छोडक़र दोनों तरफ 2-2 डोरी लगा दें। फ्रॉक के आगे के भाग पर 3 फूल लगाकर फ्रॉक तैयार कर लें।