फैन्सी टैंक टॉप
सामग्री: ब्राउन ऊन 100 ग्राम, सुनहरी पीली, मरून, हरी व जामुनी ऊन थोड़ी-थोड़ी, नीला, लाल व हर बटन, 6 नं. की सलाईयां, 8 नं. का क्रोशिया व मोटी सुई।
निर्देश: आगे-पीछे के भाग 6 नं. की सलाइयों द्वारा गा.स्टि. में साइड से शुरू करके एक समान बुने गए हैं। सामने के भाग पर क्रोचेट हट का मोटिफ टांका गया है। गले, बाजुओं व घेर में क्रोचेट लेस बुनी गई है। एक भाग के लिए ब्राउन ऊन से 62 फं. पर गा.स्टि. में 36 सेमी. बुनकर फं. बंद कर दें। आगे-पीछे के भागों के कंधों के 10-10 सेमी. भाग आपस में सी लें। दोनों भागों को नीचे से बगल तक भी सी लें।
क्रोचेट लेस: पंक्ति 1 स्लि.स्टि. द्वारा ऊन यथास्थान जोड़ें। 3 चे. बनाकर 1 सेमी. की दूरी पर स्लि. स्टि. द्वारा जोड़ती जाएं। पंक्ति 2: 3 चे. में लूप में स्लि.स्टि. * अगली लूप में 3 ट्रे. 1 चे. 3 ट्रे. का शे. अगली 3 चे. लूप में स्लि.स्टि. द्वारा जोड़ें। * चिह्न से चिह्न तक दोहराएं। पंक्ति 3: शे. की 1 चे. स्पे. में 1 शे., स्लि.स्टि. में 1 ट्रे. बनाते हुए पंक्ति पूरी करें। पंक्ति 4: शे. की 1 चे. स्पे. में 6 ट्रे., ट्रे पर 2 ट्रे. बनाते हुए पंक्ति पूरी करें। गले व घेर में क्रोचेट लेस की 2-2 पत्तियां बुनें व मुड्ढों में 4 पंक्तियां बुनें। क्रोचेट हट: हट के नीचे के भाग के लिए सुनहरी पीली ऊन से 22 चे. पर ड.क्रो. की बुनाई में 10 सेमी. बुनें। हट के ऊपरी भाग के लिए मरून ऊन से 30 चे. बनाएं। अगली प्रत्येक पंक्ति में दोनों किनारों पर 1-1 स्टि. कम करते हुए ड.क्रो. की बुनाई में तब तक बुनें जब तक 2 स्टि. शेष न रह जाए। खिडक़ी के लिए जामुनी ऊन से 6 चे. पर ड.क्रो. की 5 पंक्तियां बुनें व दरवाजे के लिए हरी ऊन से 5 चे. पर ड.क्रो. की 10 पंक्तियां बुनें। सभी भागों को चित्र की सहायता से जोड़ते हुए हट का आकार दें। दरवाजे पर नीला बटन टांक दें व उसकी साइड में चित्र में दिखाए अनुसार लाल-हरा बटन टांककर उनके नीचे चे.स्टि. द्वारा हरी डंडियां बनाएं।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
कलरफुल पार्टी टॉप

सामग्री: 50 ग्राम व्हाइट, 50 ग्राम पिंक, 50 ग्राम ब्लैक, 50 ग्राम पैरटग्रीन ऊन, 10 व 9 नं. की सलाई, दो मैचिंग बटन व कुछ सफेद मोती।
नाप: लंबाई 17 इंच, आस्तीन 12 इंच, घेर से बगल तक की लंबाई 11 इंच। नमूना 1 स 1: 4 सी. (1 उ., 7 सी.) को दोहरायें, अंत में 4 सी.। स. 2: 3 उ., (1 सी., 1 उ., 1 सी., 5 उ.) को दोहरायें, अंत में 3 उ.। स. 3: 2 सी. (1 सी., 3 उ.) को दोहरायें, अंत में 2 सी.। स. 4: 1 उ. (1 सी., 5 उ., 1 सी., 1 उ.) को दोहरायें। स. 5: (1 उ. 7 सी.) को दोहरायें, अंत में 1 उ.। स. 6, 7, 8: स. 4 स. 3, स. 2 की तरह बुनें। इन 8 सलाईयों को जरूरत के अनुसार दोहरायें। नमूना-2 स. 1: 2 उ., ऊन को स. पर से घुमाकर पीछे करें और 1 सी. उतारें, 1 सी. बुनें, उतारे फं. को सी. फं. पर से उतारें (उ.फ.सी.उ.), 1 सी., 2 सी. एक साथ बुनें, ऊन आगे, 2 उ. 2 सी., (11 फं. बुनाई के होंगे)।स. 2: 2 सी., 5 उ., 2 सी., 2 उ. (11 फं.) स. 3: 2 उ., 1 सी., ऊन आगे, 1 उतारें, 2 सी., एक साथ, उ.फ.सी.उ., ऊन आगे, 1 सी., 2 उ., 2 सी.। स. 4: 2 सी. 5 उ., 2 उ.। इन चार सलाईयों को आगे दोहराना है।
सामने का भाग: ग्रीन ऊन से 116 फं., 9 नं. की सलाई पर डालें। 2 सी. व 2 उ. की चार सलाई का बॉर्डर बुनें। 2 स. बॉर्डर की पिंक ऊन से बुनें। अब नमूना 1 की 8 स.ग्रन से बुनें। ब्लैक, पिंक ऊन से बेल ग्राफ में देखकर बुनें। 2 स. ग्रीन, 2 व्हाइट, 2 पिंक, 2 ब्लैक, 2 व्हाइट (10 स.) स्टा.स्टि. में बुनें। आगे 12 स. व्हाइट से नमूना 2 की बुनें। 12 स. पिंक स्टा.स्टि. में बुनें। 2 स. व्हाइट बुनें, 12 स. नमूना 2 बुनें। 8 स. ग्रीन से, 2 स. ब्लैक से, 2 स. व्हाइट बुनें, 12 स. नमूना 2 बुनें। 8 स. ग्रीन से, 2 स. ब्लैक से, 2 स. ब्लैक से स्टा.स्टि. में बुनें। 12 स. पिंक से नमूना 2 से बुनें। (बॉर्डर के बाद से यहां * तक दोनों ओर 1-1 फं. थोड़ी-थोड़ी दूर पर घटा दें, जिससे यहां 99 फं. रहें। इन 12 पिंक स. में से 6 स. बुनने के बाद बगल के लिए फं. 4-2-2-1 के क्रम से घटाएं (81 फं.)। आगे 2 स. व्हाइट से बुनें, घेर में चुन्नटों के लिए ब्लैक से समान दूरी पर बीच-बीच में 3 का 1 कर 61 फं. करें। ब्लैक से ही 4 स. सी. उ. बुनकर पाइपिन बनाने के लिए 1 फं. पहली सलाई व 1 फं. हाथ वाली स. से लेकर मिलाकर बुनें। अब ग्रीन ऊन से नमूना 1 की 16 स. बुनें। गले के लिए पहले बीच में 15 फं. घटाएं। दोनों तरफ कंधे के लिए 11-11 फं. रखते हुए गोलाई में 12-12 फं. घटाकर सामने का भाग पूरा करें।
पीछे का भाग: सामने की भाग की तरह बुनें।
बांहें: 10 नं. से 38 फं. का ग्रीन से बॉर्डर बुनें। 10 स. के बाद 2 पिंक से बुनें। फं. बढ़ाकर 41 करें। 9 नं. से नमूना-1 बुनें। ब्लैक व पिंक बेल बुनें। आगे की लंबाई पीछे व आगे के भाग की तरह दोनों तरफ क्रम से 1-1 फं. बढ़ाते हुए बुनें। 68 फं. होंगे। बांहों का घटाव बगल की तरह कर आगे 2-2, 3-3 फं. दोनों ओर घटाकर बचे 24 फं. एक साथ बंद करें।
गले की पट्टी: आगे-पीछे के कंधों के फं. बंद करें। दोनों ओर के गले की पट्टी अलग-अलग बुनें। एक तरफ से 46 फं. उठाएं। 2 स. व्हाइट बुनकर नमूना-2 से 8 स. बुनें। 2 स. ग्रीन से बुनकर फं. बंद करें। दूसरी तरफ की पट्टी के शुरू व अंत में 4-4 फं. बढ़ाकर बुनें और काज भी बनाएं। बांह जोडक़र टॉप की अन्य सिलाई पूरी करें। बटन लगाएं व सामने बॉडी में चार- चार मोती टांकें।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
रेगलेन टॉप विद कैप

सामग्री: क्रीम रंग में मोटा ऊन 175 ग्राम,लाल, मेहंदी, पीले व फिरोजी ऊन थोड़ा-थोडा, 6 नं. की सलाईयां, 7 नं. की 4 प्वाइंटेड सलाईयां व मोटी सुई।
नाप: कुल लंबाई 43 सेमी., बगल तक लंबाई 27 सेमी., गले तक लंबाई 30 सेमी., सीना 64 सेमी.।
पीछे का भाग: क्रीम ऊन से 6 नं. की सलाई पर 62 फं. डालकर ड.रि. में 8 सेमी. बॉर्डर बुनें। ऊपर की बुनाई स्टा.स्टि. में करें। बगल तक लंबाई पूरी करे,रेगलेन शेप देने के लिए दोनों किनारों के 6-6 फं. गा.स्टि. में बुनें और उसके अंदर की ओर प्रत्येक सी. सलाई में 1-1 फं. घटाएं यानि कि शुरू के 6 फं. के बाद व अंत में 6 फं. से पहले 2 फं. का 1 फं. बनेगा। लंबाई पूरी हो जाने पर फं. अलग सलाई पर उतार दें।
आगे का भाग: गले तक लंबाई पीछे के भाग के समान करें। अब मध्य के 10 फं. बंद कर दें और दोनों ओर अलग-अलग बुनें। गले की ओर प्रत्येक सलाई के आरंभ में क्रमश: 3, 2, 1 व 1 फं. घटाएं। सलाई में बचे 1 फं. को पट्टी के साथ बुनते हुए लंबाई पूरी कर लें।
गले की पट्टी: आगे-पीछे के पट्टी के फं. को कंधों पर आपस में सी लें। प्वायंटेड सलाईयों पर पीछे के 16 फं. के साथ आगे के गले के छांट में से 62 फं. उठाकर गा.स्टि. में 8 सलाईयों की पट्टी बनाएं व सभी फं. बंद कर दें।
मेकअप: आगे के भाग पर लेजी-डेजी स्टि. में कढ़ाई करके फूल बनाएं। फूलों के पराग के
जगह रंग-बिरंगे मोती टांक दें। स्वेटर की साइड से सिलाई कर लें।
कैप: क्रीम ऊन से 60 फं. डालकर ड.रि. में 4 सलाईयां बुनें। अब लाल, क्रीम, मेहंदी, क्रीम, पीले, क्रीम व फिरोजी रंग के क्रम में ड.रि. में 2-2 सलाईयों की पट्टियां बुनें। फिरोजी पट्टी की दूसरी सलाई में 2 फं. उ. बुनें व 2 सी. फं. का 1 बनाती जाएं। अगली 16 सलाईयों में सी. पर सी. व उ. पर उ. फं. बुनते हुए नीचे लगाए रंगों के क्रम में दोहराएं। ऊपर की बुनाई क्रीम ऊन से स्टा.स्टि. में करें।पहली सलाई में प्रत्येक दूसरे-तीसरे फं. का 1 फं. बनाएं। 3 सलाई बुनकर अगली सी. सलाई में (प्रत्येक चौथे-पांचवे फं. का 1 फं. बनाएं) 6 बार। उ. सलाई में फं. न घटाएं। अगली प्रत्येक सी. सलाई में घटाए गए फं. के ऊपर 1-1 फं. घटाती जाएं। अंत में बचे 6 फं. के बीच में से ऊन निकालकर कसकर बांध दें। कैप के घेर पर सभी रंगों के छोटे-छोटे फुदने बनाकर लगा दें। कैप के ऊपरी सिरे पर लगाने के लिए सभी रंगों की ऊन को मिलाकर फुंदना बनाएं। कैप की सिलाई कर लें।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
काइट टॉप

सामग्री: वर्धमान पिंक ऊन 150 ग्राम, मजेंटा ऊन 100 ग्राम, 9 नंबर की सलाई।
विधि: 80 फंदे डाल कर एक इंच का एक सी. एक उ. का बार्डर बनाएं। चार फंदे की
पट्टी: सी. उ. की बुनें आगे धागा करके जाली बनाते हुए सी. बुनें (चार हिस्से करने हैं) 16 फं. बुनें एक फंदे के दोनों तरफ जाली, 20 फं. सी., एक फं. के दोनों तरफ जाली, 20 फं. दोनों जाली 16 फं. जाली साथ में पट्टी बाकी उ.सि. पूरी उ. पांच इंच तक बनाएं। जाली से फं. बढ़ते जाएंगे, दोनों पट्टी को एक पर रखते हुए साथ में फं. बुनें, जुड़ जाएगी। दूसरे रंग लगाएं, दो लाइन सी. चार पिंक दो लाइन मैजेंटा चार पिंक, मैजेंटा लगाते हुए डिजाइन, दो का एक बुनें, जाली बनाते हुए एक सी. तीन उ., उल्टी सि. पूरी उ. तीसरी सि. पहले एक फं. सी. फिर जाली डालें। रंग बदलती रहें। आखिर में सीधे से पट्टियां बनाएं चार जाली बढ़ाने वाले फं. भी हैं। उसे उसी तरह बढ़ाती जाएं। क्रोशिया से एक चेन स्टिच पूरे में बनाएं फिर दूसरी लाइन में एक डिब्बी छोड़ दूसरी में पांच स्क्रेबल भरें, पूरी गोलाई में बनाएं, बाद में लटकन बनाएं, जिससे काइट का शेप बन जाए।
सौजन्य :- वर्धमान
ये भी पढ़ें-
बच्चों के लिए बुनिए 7 ट्रेंडी पुलोवर
नन्हें- मुन्नों के लिए 5 बाबा सेटस के डिज़ाइन
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।