संघर्ष से लडक़र आगे बढ़े 

शुरुआत से एक ब्रांड बनाना बहुत कठिन काम साबित हुआ, इसके लिए हमें अपने समय और जिन्दगी को बैलेंस में लाना पड़ा। काम की बात करें तो यह बहुत महत्वपूर्ण है, मैं रोज कुछ नया सीखूं और फैशन की दुनिया में आने वाले बदलावों से भी अवगत रहूं। अपने ब्रांड के लिए ऐसे डिजाइनर और व्यापारी ढूंढना, जिनकी सोच हमारे ब्रांड से मिलती हो, वो भी बहुत कठिन था।

बेटियों को नजरअंदाज करना चुनौती भरा रहा 

व्यक्तिगत रूप से जब मैंने इस ब्रांड की शुरुआत की तो मेरी 8 और 3 साल की दो छोटी बेटियां थी, जिनको सम्भालने के लिए बहुत समय और ध्यान की जरूरत थी। अपना मुझे समय इस तरह प्लान करना था कि मेरे काम के चलते मेरी बेटियों को मैं नजरअंदाज ना कर दूं, यह मेरे लिए आज भी एक बहुत बड़ी चुनौती है। सबसे अधिक अपने ऊपर आत्मविश्वास ने मुझे बहुत सी कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलने में मदद की है।

शौक को पेशे में बदलना सक्सेस मंत्रा है

मेरे जीवन की सबसे बड़ी सफलता यही होगी कि मैं 6 वर्षों के समय में शुरुआत
से, अपने बलबूते पर एक ब्रांड खड़ा कर पाई। दूसरा मैं अपने जीवन में काम और अपने बच्चों के बीच एक बैलेंस बना पाई। मेरा मानना है कि अगर आप अपने शौक को अपने पेशे में बदल लेंगे तो आपको यह कभी बोझ नहीं लगेगा। यह एक आसान सी प्रक्रिया है कि आप समझें कि आप क्या चाहते हैं, उसके लिए प्लानिंग करें और उसे सफलतापूर्वक पूरा करने में अपनी पूरी मेहनत करें।

मेरी उपलब्धि मेरी कला है 

मैं खुद को परिस्थिति के अनुसार आसानी से ढाल लेती हूं, यह मेरे लिए बहुत अच्छा है। बचपन में मुझे अपने पिता के काम के चलते अलग-अलग जगहों पर रहना पड़ता था। मैं अपने परिवार और पति का कभी पूरी तरह शुक्रिया अदा नहीं कर सकती कि उन्होंने मेरी कला को पर दिए और एक अच्छी मां व व्यवसायी बनने में मेरी इतनी मदद की। इसी के साथ सबसे जरूरी जिम्मेदारी यह है कि मैं एक समय पर अनेक काम कर पाऊं और चाहे अकेले हो या एक टीम में, दोनों ही जगह पूरी लगन से काम कर पाऊं।

ये भी पढ़े-

‘गृहलक्ष्मी अॉफ द डे’- डिंपल मीरचंदानी

‘गृहलक्ष्मी अॉफ द डे’ – हरप्रीत अहलूवालिया

‘गृहलक्ष्मी अॉफ द डे’- वैशाली चंद्रकांत सर्वान्कार