मेरे पिता 58 वर्ष के हैं, लेकिन उन्हें अभी से घुटनों की समस्या हो गई है। वे अक्सर चलते-चलते असहनीय पीड़ा व जोड़ में जलन के कारण बैठ जाते हैं। डॉक्टर का कहना है कि उन्हें ओस्टियो आर्थराइटिस है। यह ऑस्टियो आर्थराइटिस क्या है?
— सुमन माथुर, सीकर
ओस्टियो-आर्थराइटिस जोड़ों के मध्य पाई जाने वाली गद्दियों (Cartilages) को क्षति पहुंचाने वाली बीमारी है। यह बीमारी सामान्यत: शरीर का वजन सहन करने वाले जोड़ों जैसे घुटने के जोड़, कूल्हे के जोड़ों इत्यादि को प्रभावित करती है। आम भाषा में इसे Wear And Tear Arthriti यानि घिसने, फटने वाला रोग कहा जाता है। इस बीमारी में जोड़ो के मध्य पाई जाने वाली गद्दियों के घिसने और कई बार पूर्णत: टूटने की वजह से जोड़ की हड्डियों का आपस में घर्षण शुरू हो जाता है और रोगी को असहनीय पीड़ा व जोड़ में जलन का अनुभव होता है व दैनिक दिनचर्या पूरी करने में बेहद तकलीफ का अनुभव होता है।
