मेरी त्वचा बहुत ज्यादा ड्राय है, जिसमें नमी का नामोनिशान तक नहीं दिखता। अक्सर जब मैं इस पर क्रीम लगाती हूं तो कुछ ही घंटों में यह फिर वैसी ही हो जाती है। यह मेरी डाइट की वजह से है या फिर यह मेरे रहन-सहन के कारण है? मैं अपनी त्वचा को कैसे बैलेंस कर सकती हूं? क्या किसी भी तरह से इसे नॉर्मल किया जा सकता है?
– शिल्पा ठाकुर, इंदौर

अत्यधिक ड्राय त्वचा कई बार जेनेटिक होती है। कुछ अन्य जेनेटिक स्थितियों जैसे अस्थमा और एलर्जी इत्यादि में स्किन प्रीमेच्योर ड्राइंग की प्रवृत्ति होती है। ऐसे में क्रीम या लोशन कुछ नहीं कर पाता। आप क्रीम की जगह खूब सारा नारियल तेल का इस्तेमाल करें, खासतौर पर उन स्थानों पर, जहां अत्यधिक ड्रायनेस है। इसके अलावा आप ऐसी मॉइश्चराइजिंग क्रीम्स का इस्तेमाल कर सकती हैं जो खासतौर पर इसी तरह की स्किन के लिए बनाई जाती हैं। इस क्रीम में लेक्टिक एसिड, यूरिया, ग्लिसरीन, शी बटर जैसी सामग्रियां जरूर होनी चाहिए जो न सिर्फ स्किन की खोई नमी को लौटाती हैं बल्कि मॉइश्चराइजर को स्किन में लॉक करके रखती हैं। ऐसी मॉइश्चराइजिंग क्रीम को दिन में कम से कम 2-3 बार लगाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें-

मेरे ससुर के हाथ कांपते हैं, इस परिस्थिति का क्या मतलब है? 

चलते समय मेरे पैर मुड़ जाते हैं, मुझे फुट आर्क सपोर्ट के प्रयोग की सलाह मिली है, यह क्या है?

मेरा पीरियड ही ठीक से नहीं आता तो मैं गर्भ धारण कैसे करूं?

आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।