मैं 27 साल की शादीशुदा महिला हूं। मुझे पॉलिसिस्टिक ओवरियन सिंड्रोम है। मुझे माहवारी बिल्कुल नहीं आ रही है और मैं अपना परिवार बढ़ाना चाहती हूं। क्या मैं गर्भधारण कर सकती हूं?
– मिनी वर्मा, भोपाल
पॉलिसिस्टिक ओवरियन सिंड्रोम आम समस्या है, ऐसे में माहवारी असंतुलन, बांझपन और पुरुष हार्मोंस की अधिकता के लक्षण हो सकते हैं जिसमें चेहरे, छाती और पेट पर अधिक बाल दिखाई देने लगते हैं और मुहांसे होने लगते हैं। चूंकि आपको बांझपन की समस्या है जो अंडे न निकलने यानी ओवुलेशन की स्थिति में होता है। इसका इलाज हो सकता है जिसकी शुरुआत कुछ साधारण कोशिशों जैसे कि वजन कम करने और ओवुलेशन के लिए कुछ दवाएं दी जाती हैं। अगर इसके बाद भी ओवुलेशन नहीं होता है तो एक लैप्रोस्कोपिक प्रॉसीजर कर ओवरी में ड्रिलिंग की जा सकती है। इस सबके अलावा थायरॉइड प्रोफाइल, सीरम प्रोलैक्टिन और कुछ अन्य होर्मोनल टेस्ट के जरिए भी बांझपन और माहवारी न होने की वजह का पता लगाया जा सकता है। आपके मामले में आपके पति का सीरम एनालिसिस भी बेहद जरूरी है। हालांकि हमारे पास आने वाले सीओपीडी के ज्यादातर मरीज आसानी से गर्भ धारण कर लेते हैं, मगर कुछ लोगों में आईयूआई और आईवीएफ की जरूरत भी होती है।
इन्हें भी पढ़ें-
मेरी कमर में तेज दर्द रहता है जो माहवारी में बढ़ जाता है। मुझे क्या करना चाहिए?
मेरे बांये स्तन में छोटी सी गांठ है। क्या गांठ का मतलब कैंसर ही होता है?
